West UP News Live : खेत में मिला गुलदार का शावक, मचा हड़कंप, दो लोगों की मौत, रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार
{"_id":"658e5d290cbdc825bc006a27","slug":"meerut-news-live-accused-injured-in-police-encounter-in-saharanpur-and-read-all-updates-of-west-up-2023-12-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live : खेत में मिला गुलदार का शावक, मचा हड़कंप, दो लोगों की मौत, रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 29 Dec 2023 06:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Dec 2023 06:27 PM IST
खास बातें
West UP News Live : सहारनपुर जिले में गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
खेत में मिला गुलदार का शावक।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:21 PM, 29-Dec-2023
रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार
मेरठ में किला परीक्षतगढ़ थाना के सौन्दत्त निवासी मुजीब के एनबी डब्लू वारंट में छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने पर चितवाना चौकी पर तैनात फुल सिंह को एंटी कृपशन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी को भावनपुर थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद टीम की ओर संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

06:17 PM, 29-Dec-2023
बाइक सवार दो लोगों की मौत
मेरठ में परीक्षितगढ़ मवाना मार्ग पर शुक्रवार शाम को बाइक सवर दो लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

05:51 PM, 29-Dec-2023
गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटी घायल
बागपत के बालैनी में कोहरे के कारण पिलाना-ढिकौली संपर्क मार्ग पर रोशनगढ़ गांव के गेट के समीप गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें घायल पिता-पुत्री को परिवार वाले मेरठ के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई।
पिलाना गांव का रहने वाला कृष्णपाल (48) बृहस्पतिवार रात अपनी बेटी खुशी को पथरी की दवाई दिलाने रोशनगढ़ जा रहा था। बताया कि पिलाना-ढिकौली संपर्क मार्ग पर रोशनगढ़ गांव के गेट के पास पहुंचे तो घने कोहरे के कारण एलपीजी गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक ने कृष्णपाल की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में कृष्णपाल और उसकी बेटी खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद वहां पहुंचे परिवार वाले दोनों घायलों को मेरठ के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

05:46 PM, 29-Dec-2023
खेत में मिला गुलदार का शावक, मचा हड़कंप
बिजनौर में नगीना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर में गुलदार का दो माह का शावक मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम शावक को अपने साथ ले गई।
वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर से शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि सुरेंद्र सिंह के खेत पर एक गुलदार का शावक बैठा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शावक को पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए थे। उनका कहना है कि शावक की उम्र लगभग दो माह प्रतीत हो रही है। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए शावक के मिलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है।
03:53 PM, 29-Dec-2023
वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
बिजनौर के धामपुर में घने कोहरे के चलते शुक्रवार तड़के करीब चार बजे के आसपास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है।

03:16 PM, 29-Dec-2023
मेरठ के नए एसपी सिटी होंगे आयुष विक्रम सिंह
मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह का पीटीएस सुल्तानपुर स्थानांतरण हो गया है। अब आयुष विक्रम सिंह मेरठ के नए एसपी सिटी होंगे। बताया गया कि आईपीएस आयुष विक्रम सिंह मुजफ्फरनगर में सीओ हैं। वे मेरठ में अंडर ट्रेनी आईपीएस रहे हैं। आयुष विक्रम मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

02:39 PM, 29-Dec-2023
किसानों ने शुरू किया धरना
बिजनौर में हल्दौर के गांव कड़ापुर, वाजिदपुर व बाटपुरा में किसानों के गन्ना सेंटर परिवर्तन नहीं कराए जाने पर बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू किया।

12:01 PM, 29-Dec-2023
मुठभेड़ के बाद पांच गोकश गिरफ्तार
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच गोकशों को पकड़ा है। मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

11:53 AM, 29-Dec-2023
कोहरे के चलते ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
सहारनपुर के नानौता में अत्यधिक कोहरे के चलते 49 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। व्यक्ति की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और शव का पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

11:00 AM, 29-Dec-2023
West UP News Live : खेत में मिला गुलदार का शावक, मचा हड़कंप, दो लोगों की मौत, रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
सहारनपुर में देहात कोतवाली के गांव हलालपुर में बाईपास पर पुलिस और गोतस्करों की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक तस्कर को पैर में गोली लगी, जबकि अन्य तस्कर फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके पास से गोकशी के उपकरण भी बरामद हुए।