फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: 'चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपियों के साथ जेल में मारपीट', कुत्तों का बुजुर्ग पर हमला

Wed, 05 Jul 2023 09:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jul 2023 09:44 PM IST
खास बातें

सीसीएसयू के सहायक कुलसचिव कार्यालय में मंगलवार को छात्र और विद्यार्थियों के बीच हुई कहासुनी को लेकर कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी। वहीं आज से मेडा की कमान फिर से अभिषेक पांडेय के हाथ में आ गई है।

विज्ञापन
Meerut News Live: Abhishek Pandey again took command of Meda, CCSU employees lockout
चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:29 PM, 05-Jul-2023

ग्रामीणों ने किया बिजली घर का घेराव

मेरठ में खरखौदा के अजराड़ा गांव में पिछले 15 दिन से टूटी पड़ी पीवीसी लाइन को बदलवाने व संविदा कर्मी द्वारा अवैध वसूली से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने अतराड़ा विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। ग्रामीणों ने अवर अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा। उपखंड अधिकारी द्वारा तुरंत लाइन बदलवाने व संविदा कर्मी को वहां से हटाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत होकर लौट गए।

बरसात कम होने के साथ बढ़ रही गर्मी व उमस से जनजीवन अस्त व्यस्त चल रहा है। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में पिछले 15 दिन से गांव की करीब 100 मीटर लंबी पीवीसी लाइन जर्जर हालत में है। जैसे ही उसे दुरुस्त कर सुचारू किया जाता है, तुरंत ही लाइन कई जगह से टूट जाती है। पिछले 15 दिन से सैकड़ों लोगों को रात्रि में विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव का ही युवक गुड्डू अतराडा विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी है तथा गांव अजराड़ा में तैनात है। गुड्डू किसी भी शिकायत पर जाने की एवज में 500 रुपये की मांग करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गुड्डू अनुसूचित जाति से होने के कारण सभी ग्रामीणों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी देता है। गुस्साए ग्रामीण बुधवार को ग्राम प्रधान वाहिद रिफाकत के नेतृत्व में अतराडा विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे तथा उपकेंद्र का घेराव किया। ग्रामीण अपनी मांगे पूरी न होने तक उप केंद्र परिसर में ही बैठ गए। सूचना पर उप केंद्र के अवर अभियंता अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को भी मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन उपखंड अधिकारी द्वारा फोन पर तुरंत ही जर्जर लाइन बदलवाने व संविदा कर्मी को वहां से हटाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हो गए।
09:26 PM, 05-Jul-2023
रेलवे ट्रैक पर मिला कॉलेज कर्मचारी का शव

सहारनपुर जनपद के नागल में कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव क्षत-विक्षत हालत में पांडोली रोड फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।

नागल थाने का गांव भाटखेड़ी निवासी वेद प्रकाश उर्फ पिंटू (34) पुत्र फूल सिंह कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह कॉलेज में रात्रि चौकीदारी भी करता था। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से नशे का आदी था और हर समय तनाव में रहता था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि मृतक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। माना जा रहा है कि पिंटू की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक अपने पीछे पांच बेटियां छोड़ गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
09:20 PM, 05-Jul-2023
आवारा कुत्तों ने हमला कर बुजुर्ग को किया लहूलुहान

सहारनपुर के छुटमलपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुरडीखेड़ा में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। बुधवार की शाम कुत्तों ने एक बुजुर्ग किसान पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। आस पास के लोगों ने बामुश्किल कुत्तों से छुड़ा कर पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को शाम करीब छह बजे शोभाराम सैनी अपने खेत से घास लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव में पहुंचा तो वहां घूम रहे आवारा कुत्तों ने उस पर अचानक से हमला कर दिया। कुत्तों ने शोभाराम सैनी को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया। आस पास मौजूद ग्रामीणों ने ईट पत्थर फेंक कर कुत्तों को भगाया। इसके बाद परिजनों ने घायल को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के आस-पास आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूम रहे हैं जिनकी वजह से महिलाओं और छोटे बच्चों का डर के मारे घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
08:07 PM, 05-Jul-2023
फोन पर बात करते-करते युवती ने गंगा में लगा दी छलांग

फोन पर किसी से बात करते हुए एक युवती ने बिजनौर बैराज से गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे तलाश कराने का प्रयास किया लेकिन, शाम तक उसका कहीं पता नहीं लग पाया।
08:06 PM, 05-Jul-2023
बंदी रक्षकों पर जेल में चंद्रशेखर के हमले के आरोपियों के साथ मारपीट का आरोप

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने के आरोप में जेल गए चारों आरोपियों के साथ परिजनों ने दो बंदी रक्षकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। वहीं, पूर्व विधायक शशी बाला पुंडीर ने डीजी जेल को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। 

देवबंद की पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री शशी बाला पुंडीर का का कहना है कि चंद्रशेखर पर हमला करने के आरोप में जिला कारागार में विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रीतम, प्रशांत पुत्र विक्रम कुमार, लविश पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी गांव रणखंड़ी कोतवाली देवबंद और विकास उर्फ विक्की पुत्र शिव कुमार निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा बंद हैं। दो बंदी रक्षकों ने उनके साथ राजपूत समाज से होने की बात कहते हुए मारपीट की। 
05:25 PM, 05-Jul-2023
मेड के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, 14 घायल

सहारनपुर जनपद में नकुड़ के गांव नसरुल्लागढ़ में खेत की मेड को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों पक्ष के 14 लोग घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:59 PM, 05-Jul-2023

कांवडियो की समस्याओ के समाधान हेतु विकसित किया मोबाइल ऐप

मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लगभग 2.5 करोड़ कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जनपद मेरठ से गुजरते हैं। कांवड यात्रा के दौरान कई बार अपरिहार्य घटनाएं घटित हो जाती हैं। जिससे कांवड़ियों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसको मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुगम कांवड मेरठ मोबाइल एप विकसित करायी गयी है। जिससे कांवड यात्रा के दौरान सभी कांवड़ियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ें। 

इस मोबाइल एप (sugamkawadmeerut.com) के माध्यम से कावंडियो को एक क्लिक मात्र से ही कांवड़ मार्ग पर चिकित्सा कैम्प/सहायता, पुलिस सहायता, प्रशासनिक अधिकारियों के दूरभाष नंबर, खान-पान के लिए होटल/ढाबों, शौचालयों एवं सीएनजी/पैट्रोल पम्प की लोकेशन प्राप्त हो जाएगी, जिससे कांवड़ियों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
04:43 PM, 05-Jul-2023
रोहटा थानाक्षेत्र में बुधवार को मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर मीरपुर गांव में बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रही सवारियों से भरी टाटा मैजिक ने सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को अस्पताल में उपचार कराने हेतु मेरठ ले गए, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पंचायत नामा भरने को लेकर ग्रामीणों व पुलिस में नोक झोंक हुई। और रोहटा थाने पहुंचकर हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। 
04:41 PM, 05-Jul-2023

सरधना में करंट की चपेट में आकर बच्चे की मौत

सरधना नगर के मोहल्ला कुम्हारान में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

मोहल्ले कुम्हारान में गली के मोड़ पर लोहे का बिजली का स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोहे का खंभा जर्जर हालत में है। जिसमें आए दिन करंट उतरता रहता है।  इरशाद का 11   पुत्र रिहान (11) खम्भे के पास से गुजर रहा था। हाथ लगने के दौरान करंट की चपेट में आ गया।
 
बच्चा काफी देर तक खंभे से चिपका रहा। लोगों ने किसी तरह उसे खंभे से अलग किया और उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया बच्चे की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
01:36 PM, 05-Jul-2023

अभिषेक पांडेय ने फिर संभाली मेडा की कमान

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय बुधवार को फिर से पदभार संभाल लिया। वे पिछले तीन महीने से लंदन के ऑक्सफोर्ड विवि से विशेष कोर्स करने गए हुए थे। इस दौरान शासन ने डीएम दीपक मीणा को ही मेडा उपाध्यक्ष का भी पदभार सौंपा हुआ था।

उन्होंने बताया कि औपचारिकताएं पूरी कर शासन को अवगत करा दिया गया था। बुधवार को शासन की अनुमति मिलने के बाद फिर से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि महायोजना 2031 पिछड़ गई है, इसमें तेजी लाई जाएगी। अन्य विकास कार्यों की उन्होंने अफसरों से जानकारी ली।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed