फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मेरठ के गंगानगर मे बड़ा हादसा, गाड़ी रिफिलिंग करते वक्त लगी आग, कई झुलसे

Mon, 17 Jul 2023 07:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Jul 2023 07:35 PM IST
खास बातें

Meerut News Live :  बिजनौर जनपद के नूरपुर में मुरादाबाद हाईवे पर सांड के हमले से एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut News Live: a youth has killed by attack of bull in Bijnor and read all updates of West UP
meerut - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:53 PM, 17-Jul-2023
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग

सहारनपुर के नागल में गुरुद्वारा रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग जाने के कारण दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे मोहल्ले वासी व पुलिस ने शटर को तोड़कर बमुश्किल आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, गांव सुहागनी निवासी कपिल ने कस्बे के गुरुद्वारा रोड स्थित नेशनल मॉडल इंटर कॉलेज के निकट लिबाज क्लॉथ हाउस के नाम से कपड़े की दुकान कर रखी है। रोजाना की तरह कपिल रविवार शाम को दुकान बंदकर घर चला गया था। वहीं, रात में करीब 10:00 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। बाहर निकलते धुएं व आग की लपटों को देख ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों व पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर बामुश्किल आग पर काबू पाया और दुकान मालिक को सूचना दी। जब तक दुकान मालिक घर से आया, तब तक दुकान का सारा कपड़ा जलकर राख हो चुका था। शार्ट सर्किट से आग लगने का कारण माना जा रहा है।
02:18 PM, 17-Jul-2023
पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग की अनोखी पहल

मेरठ में पौधरोपण अभियान को सफल बनाने और लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वन विभाग नई पहल करने जा रहा है। विभाग की ओर से मंगलवार को पौधों की बरात निकाली जाएगी। इसमें पौधों को दूल्हा-दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। यह जानकारी डीएफओ राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। 

उन्होंने बताया कि इस बार पौधरोपण का लक्ष्य सभी 26 विभागों का 25.23 लाख, वन विभाग का 2. 72 लाख है। कुल 27. 95 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जिसमें 85 प्रतिशत पौधे 22 जुलाई को लगाए जाएंगे। बाकी 15 अगस्त को लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
02:12 PM, 17-Jul-2023
गुलदार के हमले में महिला की मौत

बिजनौर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मखवाडा में गुड्डी पत्नी धर्मवीर गांव के पास ही खेत में धान लगाने गई थी। अचानक ही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार महिला को खींचकर ले जाने लगा। मौके पर काम कर रहे ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार छोड़कर भाग गया। लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
01:33 PM, 17-Jul-2023
हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना

बिजनौर जिले में आमवस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने बैराज गंगा घाट पर गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाई। उसके बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर दान देकर परिवार के कष्ट दूर करने की कामना की। 
01:31 PM, 17-Jul-2023
मकान की छत पर पड़ा मिला बच्चे का भ्रूण 

बागपत जनपद के खेकड़ा में शाह गार्डन कॉलोनी में एक मकान की छत पर बच्चे का भ्रूण पड़ा मिला। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
01:30 PM, 17-Jul-2023
आम महोत्सव में शामली के वेद नेचुरल फार्म को मिला प्रथम स्थान
 
शामली में झिंझाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में आर्गेनिक खेती से क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले वेद नेचुरल फार्म को लखनऊ आम महोत्सव में आम की लालिमा प्रजाति को पहला स्थान मिला। आम महोत्सव समिति उत्तर प्रदेश द्वारा किसान वेद सिंह के पुत्र डॉक्टर रोहित तोमर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस महोत्सव में 17 राज्यों के आम प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था।
      
झिंझाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी किसान वेद सिंह तोमर पिछले लगभग 27 वर्षों से आर्गेनिक खेती से फसलों और बागवानी से क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए हैं। जिसमें अपने द्वारा बनाई गई देशी खाद और दवाई का प्रयोग कर फसलों को बीमारी से बचाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:26 PM, 17-Jul-2023
यमुना का जलस्तर फिर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में फिर से शुरू हुई बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया। बताया गया कि सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर 230.75 मीटर पर बह रहा है। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 45000 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है।

पिछले सप्ताह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 232.25 मीटर तक पहुंच गया था। जिसके बाद सहपत तटबंध का हिस्सा बाढ़ के पानी में बह गया था। हजारों बीघा फसल में बाढ़ का पानी भर गया था। लेकिन, उसके बाद धीरे-धीरे हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होता चला गया। शनिवार शाम और रविवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 80 सेंटीमीटर कम 230.20 मीटर हो गया था, जबकि सोमवार सुबह 8:00 बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 230.75 मीटर हो गया। हथिनी कुंड बैराज से भी यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा करीब 45000 क्यूसेक प्रति सेकंड चल रही है।
01:13 PM, 17-Jul-2023
हिंडन की बाढ़ में बह गया केंद्रीय मंत्री के गांव का रास्ता

मुजफ्फरनगर में हिंडन नदी में उफान के चलते केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव को सिसौली और शामली से जोड़ने वाला रास्ता पानी में बह गया। 

केंद्रीय मंत्री के गांव कुटबा-कुटबी और हड़ौली गांव के बीच हिंडन नदी के पुल के पास सिसौली-काकड़ा मार्ग बाढ़ के पानी में बह गया है। यहां करीब 15 गांव का आवागमन बंद हो गया है। यह मार्ग मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग से काकड़ा, हड़ौली, सिसौली, भौराकलां होते हुए शामली तक चला जाता है।
01:10 PM, 17-Jul-2023
बिजनौर में बाढ़ से थोड़ी राहत 

बिजनौर जनपद के जलीलपुर क्षेत्र में बाढ़ के हालात हैं। पांच दिनों के बाद रविवार को जलस्तर कम होने पर बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। हालांकि खेत खलिहान में पानी ज्यो का त्यो है। सड़कों पर चल रही गंगा की धार मध्यम पड़ी है। जलस्तर कम होने के चलते स्याली से शुजातपुर खादर, शुजातपुर खादर से दत्तियाना नारनौर के बीच ट्रैक्टर चलने शुरू हो गए हैं।
10:46 AM, 17-Jul-2023
दशहा पर्व: गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सावन का दूसरा सोमवार और दशहरा पर्व आज है। बिजनौर में दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया था। कुछ देर बाद ही गंगा बैराज घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। बिजनौर गंगा बैराज के अलावा कई अन्य जगहों पर भी स्नान किया गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed