Meerut News Live: मेरठ में लूट की बड़ी वारदात, मूकबधिर के साथ कुकर्म करने वाले को दस साल की सजा
{"_id":"64a7b4e1d72eb4a721094a13","slug":"meerut-news-live-a-farmer-murdered-in-baghpat-and-read-all-updates-of-west-up-2023-07-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: मेरठ में लूट की बड़ी वारदात, मूकबधिर के साथ कुकर्म करने वाले को दस साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 07 Jul 2023 07:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:06 PM IST
खास बातें
Meerut News Live : बागपत में एक किसान की नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। उधर, मेरठ में कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने हाईवे जाम कर दिया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:52 PM, 07-Jul-2023
अपमिश्रित शराब के साथ पकड़े गए दो दोषियों को तीन-तीन साल की सजा
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र में दस साल पहले अपमिश्रित शराब के साथ पकड़े गए दो दोषियों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है। एक अभियुक्त फरार है, जिसकी पत्रावली अलग की गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-14 की पीठासीन अधिकारी रीमा मल्होत्रा ने फैसला सुनाया।
06:51 PM, 07-Jul-2023
सिद्धपीठ शांकभरी देवी में अचानक बरसाती खोल में तेज पानी का बहाव आ गया। पुलिस ने खराब मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को पूर्व में ही भूरादेव पर ही रोक दिया था।
विज्ञापन
06:50 PM, 07-Jul-2023
सहारनपुर में देवबंद के बहादरपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।
06:48 PM, 07-Jul-2023
बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने पल्लवपुरम में की सघन चेकिंग
मेरठ में सरफा कारोबारी के यहां पर हुई दिन दहाड़े लूट के मामले में बदमाशों की सूचना पल्हेड़ा में मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने पलहेड़ा, डबल स्टोरी पल्लवपुरम फेस वन में कई जगह पर बदमाशों की तलाश की लेकिन, बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। बदमाशों की लोकेशन पल्हेड़ा गांव में मिल रही थी। वहां पर गांव निवासी विनोद के यहां लगे टावर पर लोकेशन आ रही थी, यहीं पर आकर लोकेशन बंद हो गई। पुलिस ने काफी देर तक तलाश की। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बदमाश मोदीपुरम तक आए हैं और वहां मोबाइल फेंककर चले गए। बदमाश बस से दौराला की ओर निकले हैं, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

06:00 PM, 07-Jul-2023
मूकबधिर के साथ कुकर्म करने वाले को दस साल की सजा
बागपत में बालैनी क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति के मूकबधिर युवक के साथ कुकर्म करने वाले पर न्यायालय में दोष सिद्ध होने के बाद शुक्रवार को न्यायाधीश ने दस साल की सजा सुना दी। साथ ही 12 हजार 500 रुपये अर्थदंड लगाया और अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक माह की सजा बढ़ाने के आदेश दिए गए।
वादी के अधिवक्ता विवेक वशिष्ठ ने बताया कि जुलाई 2021 में बालैनी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अनुसूचित जाति के किशोर को नलकूप पर ले जाकर अजय यादव ने कुकर्म किया गया था। जिसकी दूसरे युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। वीडियो वायरल होने पर घटना के छह-सात दिन बाद मूकबधिर के परिजनों को कुकर्म की जानकारी हुई और बालैनी थाने में अजय यादव और उसके साथी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें पुलिस ने अजय और अंकित के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र एवं न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट विजय राजे सिसौदिया ने सुनवाई पूरी होने पर अजय यादव पर दोष सिद्ध कर दिया, जबकि अंकित को दोषमुक्त कर दिया था। अधिवक्ता ने बताया कि न्यायाधीश ने कुकर्म करने वाले अजय को दस साल की सजा सुनाई और साढ़े 12 हजार रुपये अर्थदंड लगाया।

04:57 PM, 07-Jul-2023
व्यक्ति की हादसे में मौत, मचा कोहराम
सहारनपुर के गागलहेड़ी में घर से चारा लेने जा रहे युवक को सड़क पार करते समय टाटा मैजिक ने टक्कर मारी। टक्कर लगने से युवक की मोके पर मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।
कोलकी कला निवासी अजित (40) पुत्र ईलम घर से साइकिल पर सवार होकर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। जैसे ही अजित सड़क पार करने लगा तो गागलहेड़ी की ओर से जा रही टाटा मैजिक ने उसे जोर दार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टाटा मैजिक के चालक को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया की परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिख दिया गया है। चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गाड़ी पुलिस के कब्जे है।

04:43 PM, 07-Jul-2023
स्कूल जाते समय छात्र को किया अगवा
सहारनपुर के बड़गांव में बाइक सवार बदमाश स्कूल जा रहे कक्षा सात के छात्र को अगवा कर ले गए। कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने पर छात्र बदमाशों को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं, पीड़ित छात्र के चाचा ने मामले की थाने पर तहरीर दी है।
गांव महेशपुर निवासी विनोद कश्यप का 12 साल का बेटा आकाश शुक्रवार की सुबह घर से गांव के परिषदीय स्कूल में जाने के लिए निकला था। आरोप है कि छात्र के स्कूल पहुंचने से पहले ही बदमाशों ने चेहरे पर कपड़ा डालकर उसे अगवा कर लिया। वहीं, शब्बीरपुर भट्टे से कच्चे रास्ते पर जाते समय बदमाशों की बाइक फिसल जाने पर अगवा किया छात्र चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद वह खेतों के रास्ते घर पहुंचा। बताया गया कि पीड़ित छात्र का पिता सऊदी में नौकरी करता है। बदमाशों ने फिरौती के लिए छात्र को अगवा किया होगा। छात्र के चाचा कुलदीप ने मामले की थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

04:40 PM, 07-Jul-2023
युवक की हादसे में मौत, मचा कोहराम
सहारनपुर में अंबेहटा के गांव ढायकी निवासी युवक विपिन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई। वह करनाल से ड्यूटी करने के बाद बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था।
गुरुवार देर रात विपिन कुमार पुत्र प्रमोद कुमार करनाल से ड्यूटी पूरी करने के बाद रात को गांव लौट रहा था। गंगोह लखनौती रोड पर गांव चमनपुरा के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से युवक की बाइक टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक विपिन कुमार ने हेलमेट पहना हुआ था। सूचना पर पहुंची गंगोह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। विपिन की मौत से घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। विपिन की अचानक हुई मौत से गांव में मातम की लहर दौड़ गई। विपिन की मौत के बाद स्वजन व ग्रामीण गहरे दुख में है। मृतक के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़की व सबसे छोटा एक लड़का है।

03:43 PM, 07-Jul-2023
दो पक्षों के बीच संघर्ष, तीन लोग घायल
सहारनपुर के अंबेहटा में कस्बे के मोहल्ला कोटला में मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए नकुड़ सीएचसी भेजा गया।
शुक्रवार को अंबेहटा के मोहल्ला कोटला में मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो लोग आपस में भीड़ गए। बीच सड़क में दोनों पक्षों में जमकर ईंट व पत्थर चले। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को नकुड़ सीएचसी भेजा, जहां से नासिर, शमीम, व एहसान की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल नकुड़ राजेंद्र प्रसाद बशिष्ठ का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

03:14 PM, 07-Jul-2023
करनावल रजबहा में तैरता मिला युवक का शव
मेरठ में थाना सरूरपुर क्षेत्र के करनावल रजबहे में शुक्रवार सुबह एक युवक शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर घंटों बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को जेसीबी की मदद से निकालकर मानवता को शर्मसार किया। मौके पर पहुंचे चेयरमैन ने शव को जेसीबी से निकलता देख पुलिस का विरोध कर दिया। बाद में चेयरमैन ने दो युवकों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करनावल रजबहे पर शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ दिखा। इसके बाद आसपास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आरोप है कि सूचना देने के घंटों बाद सरूरपुर पुलिस पहुंची। हल्का दरोगा ने मानवता को शर्मसार करते हुए शव को जेसीबी से निकलवाने का प्रयास किया। इसी बीच करनावल के चेयरमैन लोकेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और शव को जेसीबी से निकलता देख पुलिस का विरोध कर दिया। इस दौरान चेयरमैन की हल्का दरोगा से तीखी-नोकझोंक भी हुई। बाद में विरोध बढ़ता देख पुलिस ने जेसीबी को वापस भेज दिया। चेयरमैन ने कस्बे से दो युवकों को मौके पर बुलाकर शव को रजबहे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सरधना शिवप्रताप सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों के द्वारा शव को जेसीबी से निकलवाने की जानकारी मिली है। हल्का दरोगा का कृत्य बेहद निराशाजनक है। रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।