फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab Big news Today Four people died in Kiratpur road accident

Chd-Punjab Big News: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें; गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग

Wed, 28 Oct 2026 04:51 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 04:51 PM IST
सार

कीरतपुर में बुधवार तड़के एक सड़क हादसा पेश आया। यहां कुल्लू दशहरे से लौट रही साउंड सिस्टम की एक गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पंजाब के होशियारपुर में एक गैंगस्टर की मौत का मामला सामने आया है। चंडीगढ़-पंजाब बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab Big news Today Four people died in Kiratpur road accident
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कीरतपुर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत। होशियारपुर जेल में गैंगस्टर की मौत। गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में चाकूबाजी। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 

विज्ञापन




 

Trending Videos

कीरतपुर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
कीरतपुर में चंडीगढ़-मनाली मुख्य मार्ग पर स्थित गांव देहणी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां साउंड का सामान लेकर जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गई। हिमाचल की सीमा के पास ये हादसा हुआ है। बता दें गाड़ी कुल्लू दशहरे में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम के बाद लौट रही थी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

होशियारपुर जेल में गैंगस्टर की मौत 
होशियारपुर जिला जेल में बंद नामी गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष चोपड़ा की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। बता दें की गैंगस्ट को जांच एजेसियों ने इसी साल मार्च के महीने में मध्य एशिया से डिपोर्ट करवाया था। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग 
पंजाब में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। जगरांव के गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग की घटना की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि रायकोट के गांव राजोआणा कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में बुधवार तड़के करीब तीन बजे नकाबपोश हमलावरों ने गोलियां चला दीं। हमलावर बाइक पर आये थे और मोड़ पर बाइक छुपाकर गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुए और गोलियां चलाकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर 

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें 
पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को मोहाली की अदालत में फाइनल चालान पेश कर दिया। चालान में कुल 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। इसके अलावा कुछ कंपनियों को भी आरोपी पक्ष के तौर पर शामिल किया गया है। मामले में संपत्ति का आंकड़ा भी पहले के मुकाबले बढ़ा है। पहले चालान में करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्ति का जिक्र था, जबकि अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 736 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में चाकूबाजी
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में पंखा चलाने को लेकर दो छात्रों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद एक छात्र ने अपने ही रूममेट पर चाकू से हमला कर दिया। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घायल छात्र को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमलावर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed