फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में धार्मिक झंडा लगाने का विरोध, मेरठ में महिला की हत्या

Sat, 29 Jul 2023 08:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jul 2023 08:57 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: a crook arrested and injured in encounter in Saharanpur, read all updates of West UP
police - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:25 PM, 29-Jul-2023

मेरठ के कंकरखेड़ा में महिला की चाकू मारकर हत्या

मेरठ के कंकरखेड़ा में कैंट स्टेशन के पास बीच सड़क पर महिला की धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। लोगों ने खून में लथपथ महिला को देखा तो हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि हत्या करने में पति शामिल है। पति के लकवा ग्रसत होने के कारण हत्या में दूसरे लोगों के शामिल होने की आशंका लग रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। वहीं एक टीम मुरादनगर पति की घेराबंदी के लिए रवाना हो गई है।
08:51 PM, 29-Jul-2023
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थानाक्षेत्र के मथुरा गांव में देर शाम एक युवक द्वारा मकान की छत पर शिवाजी सेना और बालाजी महाराज का झंडा लगाया था। इस बात को लेकर दूसरे वर्ग के पड़ोसी युवकों ने ऐतराज जताते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है पथराव भी किया गया। हंगामे की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। उन्होंने दूसरे वर्ग के लोगों की कार्यप्रणाली का विरोध किया।

शनिवार रात करीब आठ बजे गांव में बंसी ने मकान की छत पर धार्मिक झंडा लगाया था। आरोप है कि दूसरे वर्ग के पड़ोसी युवकों ने झंडा लगाने का विरोध किया। आरोप है मामूली पथराव भी किया गया। हालांकि कोई चोटिल नहीं हुआ। खबर लगने पर काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपियों की करतूत पर आक्रोश जताया।

सूचना पर थाना प्रभारी आईपीएस मौके पर अभिजीत कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस अफसरों ने जिम्मेदार लोगों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास में जुटी थी। पुलिस ने पथराव किए जाने से इंकार किया है।
विज्ञापन
03:07 PM, 29-Jul-2023
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का निधन हो गया है। आज यानि शनिवार दोपहर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।
02:30 PM, 29-Jul-2023
सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, खाई में पड़ा मिला ट्रैक्टर

बागपत में टांडा गांव के पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका शव और ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

छपरौली के संत नगर के रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि उसका चचेरा भाई नितिन ट्रैक्टर चलाता था। जो एक डस्ट की दुकान पर लगा हुआ था। बताया कि शुक्रवार को नितिन ने दुकान से छुट्टी ले ली थी। लेकिन दुकानदार ने जरूरी काम होने की बात कहकर उसे बुला लिया। बताया कि देर रात में नितिन घर वापस लौट रहा था। लेकिन घर वापस नही पहुंचा। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें फोन कर नितिन का शव और ट्रैक्टर टांडा पेट्रोल पंप के पास खाई में पड़ा होने की जानकारी दी। उधर, शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में मौसम खराब होने के कारण किसी वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर खाई में गिर गया। जिससे नितिन की मौत हो गई। इस मामले में थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
02:13 PM, 29-Jul-2023
सांड के हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, लोगों में आक्रोश

बिजनौर में झालू क्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला के रास्ते में पैदल जा रहे एक वृद्ध व्यक्ति की निराश्रित सांड के हमला करने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 

गांव नवादा तुल्ला निवासी मुरारी सिंह (70) शनिवार की सुबह करीब नौ बजे समीप के गांव सुमालखेड़ी से पैदल अपने गांव जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, जब वह गांव के निकट रास्ते में जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो अचानक से निराश्रित सांड ने हमला कर दिया। वहीं, हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने मामले की सूचना फोन पर परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
01:34 PM, 29-Jul-2023
लखीमपुर खीरी से बिजनौर पहुंचे दो हाथी

बिजनौर में नगीना क्षेत्र के ग्राम तेलीपुरा में गुलदार के हमले में युवक की मौत के बाद गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया है। लखीमपुर खीरी से दो हाथी खेतों में कांबिंग करने के लिए पहुंच गए हैं। कुछ देर में हाथी अपना काम प्रारंभ कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:54 PM, 29-Jul-2023

लक्ष्मीकांत के राजनीति करियर की अहम बातें: अब भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी

राज्यसभा सदस्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रहते हुए ही भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में 73 सीटें जीती थीं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव, साढ़ू प्रमोद गुप्ता, रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह समेत सपा के कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराया था।

11:45 AM, 29-Jul-2023
आठ साल की बच्ची की दीवार के नीचे दबकर मौत

बिजनौर में अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सीरबासुचंद के बच्चाबाग में घर की छत पर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची पर रेलिंग की दीवार गिर गई, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मृतका के परिजनो में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नफीस अहमद की आठ वर्षीय पुत्री आफिया परवीन अपने घर की छत पर खेल रही थी। तभी अचानक से रेलिंग की दिवार सोफिया के ऊपर जा गिरी। जिससे सोफिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मृतका के परिजनो में कोहराम मच गया। आफिया के पांच भाई बहन थे, जिसमें सबसे बड़े भाई की पूर्व में मौत हो गई थी। वह अपने घर में सबसे छोटी थी। मृतका के पिता बेहद गरीब है।
11:14 AM, 29-Jul-2023

Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में धार्मिक झंडा लगाने का विरोध, मेरठ में महिला की हत्या

सहारनपुर जनपद में नकुड़ क्षेत्र के गांव लतीफपुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश दीपक निवासी साल्हापुर को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश का दूसरा फरार पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है। वहीं, मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed