Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenage girl's body found hanging from a tree; suspicion of murder sparks alarm

काशीपुर: पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Sun, 15 Nov 2026 12:32 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 15 Nov 2026 12:32 PM IST
सार

काशीपुर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के आम के पेड़ से किशोरी का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging from a tree; suspicion of murder sparks alarm
घटनास्थल पर मौजूद किशोरी के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

काशीपुर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के आम के पेड़ से किशोरी का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ अखिलेश कुमार समेत गदरपुर और केलाखेड़ा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किशोरी गदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात वह घर में सोई थी। रविवार सुबह वह बिस्तर से गायब मिली। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सुबह करीब 5:30 बजे केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में आम के पेड़ से उसका शव लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर केलाखेड़ा थाना प्रभारी मनीष खत्री और गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अखिलेश कुमार और गुलरभोज चौकी प्रभारी मेघा शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षक सत्य प्रकाश रायपा के नेतृत्व में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। घटनास्थल से लकड़ी का एक फट्टा भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और घटना के खुलासे की मांग की है। सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोरी की मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed