फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मेरठ देहात में नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा, राज्य मंत्री जसवंत सैनी को मातृ शोक

Thu, 23 Feb 2023 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Feb 2023 04:16 PM IST
खास बातें

मेरठ देहात में ट्रेफिक पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। वहीं बिजनौर में धार्मिक स्थल में मूर्ति खंडित करने पर रोष फैल गया। सहारनपुर में राज्य मंत्री जसवंत सैनी को मातृ शोक हो गया। पढ़ें ताजा खबरें।

विज्ञापन
Meerut News Live 23 Feb: Trafic Police runs campeign, Minister of State Jaswant Mother died
अभियान चलाती ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:39 PM, 23-Feb-2023

इंग्लैंड से आए टर्पिन बोले इंडिया इज ब्यूटीफुल कंट्री

इंग्लैंड से आए टर्पिन बोले - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र में शिवा शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर इंग्लैंड में रहने वाली गांव की बेटी जया व उनके साथ आये टर्पिन का ग्रामीणों ने स्वागत कर सम्मानित किया। 

जया वर्मा पुत्री सोहनवीर सिंह सौलंकी, दौराला निवासी डॉ. महिपाल सिंह वर्मा के साथ शादी होने के बाद 51 वर्षों से इंग्लैंड के नॉटिंगम शहर में रहते है। वह गुरुवार को अपने पैतृक गांव जिवाना में पहुची उनके साथ इंग्लैंड से टर्पिन भी आये तो ग्रामीणों ने स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर जया वर्मा ने कहा कि उन्हें अपने देश व गांव से बहुत प्रेम है वह हर वर्ष गांव में आती है। वह वहॉ संस्था काव्य रंग की अध्यक्ष व  नॉटिंगम एशियन आर्ट्स काउंसिल की डायरेक्टर है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं लिखित कविताओं की पुस्तक भी वितिरत की। उनके साथ इंग्लैंड से आये टर्पिन ने भारतीय संस्कृति, रहन सहन और खानपान की प्रशंसा करते हुए कहा इंडिया इज ब्यूटीफुल कंट्री। कार्यक्रम में  स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर समा बांधा।  
01:01 PM, 23-Feb-2023

नजीबाबाद में साहनपुर पुलिस चौकी के निकट मिला युवक का शव

जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में शराब के ठेके के निकट एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गांव मुख्तियार पुर निवासी विकास कुमार के रूप में हुई। नगर पंचायत साहनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में गांव अमानुल्लापुर उर्फ गढ़वाला स्थित शराब के ठेके के निकट युवक मृत मिला।सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम,अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, साहनपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

क्षेत्रवासियों की मदद से युवक की पहचान निकट के गांव मुख्तियार पुर निवासी विकास कुमार (27) के रूप में हुई। गढ़वाला निवासी ग्राम प्रधान प्रशांत चौधरी, मृतक के भाई सुभाष की मौजूदगी में पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया क्षेत्रवासियों ने मृतक विकास कुमार के शराब का आदी होने और बुधवार की देर शाम  नशे में घूमते हुए देखे जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
12:54 PM, 23-Feb-2023
सहारनपुर जनपद में विनोद विहार की कृष्णा पुरम कॉलोनी से लापता हुए बच्चे मानू का शव ढमोला नदी से बरामद हो गया। माना जा रहा है खेलते समय बच्चा नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
कोतवाली सदर बाजार की कृष्णा पुरम कॉलोनी निवासी सात वर्षीय वर्धमन उर्फ मानू राणा पुत्र डिंपल (17) फरवरी की शाम घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। इससे गुस्साए परिजन और क्षेत्रवासी मंगलवार की शाम सड़क पर उतरकर जुलूस भी निकाला था। डीआईजी कार्यालय पर हंगामा किया था। जिस जगह से बच्चा लापता हुआ है, वहां से ढमोला नदी नजदीक है। पुलिस ने बच्चे के नदी में डूूबने की भी आशंका जताई थी। इसी के चलते बुधवार को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने ढमोला नदी के ऊपर पांच किलोमीटर तक ड्रोन कैमरा उड़ाकर बच्चे की तलाश, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। गुरुवार को नदी से बच्चे का शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
12:00 PM, 23-Feb-2023

परवेज ने सनी बनकर लिए सात फेरे, शादी के बाद खुली हकीकत

मेरठ के मवाना में मुस्लिम युवक परवेज ने अपना नाम सनी बताकर हिंदू युवती से मंदिर में सात फेरे लिए। आरोप है कि शादी के चार माह बाद युवक के परिजनों ने युवती पर धर्म  परिवर्तन का दबाव बनाया। परेशान दंपती थाने पहुंचे। वहां युवक ने कहा कि वह जाति-धर्म को नहीं मानता और पत्नी की खुशी के लिए हिंदू बनकर रहेगा।

दिल्ली निवासी हिंदू युवती ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। उसे मवाना में मौसी ने पाला है। वह मवाना के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। एक युवक से दोस्ती हुई, जिसने खुद को हिंदू बताकर अपना नाम सनी बताया। दोनों ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली। युवक ने शादी में अपने परिजनों को नहीं बुलाया। शादी के बाद युवती को पता चला कि युवक नाम सनी नहीं परवेज है और वह मुस्लिम है। युवती का आरोप है कि चार माह से उससे सास और अन्य ससुराल वाले धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। थाने में युवक के परिजनों ने कहा कि वे अब युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाएंगे।  
12:00 PM, 23-Feb-2023
दुष्कर्म के मामलों की मांगी रिपोर्ट
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (महिला सम्मान प्रकोष्ठ) की अपर पुलिस अधीक्षक नीति द्विवेदी ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर तीन साल में दर्ज हुए दुष्कर्म के मामलों का ब्योरा मांगा है। इसके बाद यहां एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी ऐसी घटनाओं का ब्योरा जुटाने के निर्देश एसपी सिटी पीयूष सिंह और एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह को दिए हैं। इस ब्योरे में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कितने मामले में चार्जशीट लगाई गई और कितने मामले अब तक विचाराधीन हैं। इस बिंदुओं पर पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है।  दरअसल विधान परिषद सदस्य डाॅ. मान सिंह यादव की ओर से सदन में सवाल पूछा गया था। 

छात्रा से दुष्कर्म में मुंबई का साजिद गिरफ्तार
पुलिस ने बीसीए छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी मुंबई के रोजपार्क मुम्बरा निवासी साजिद पुत्र अब्दुल रहमान को परतापुर तिराहे से गिरफ्तार किया है। छात्रा ने आरोपी को मिलने के बहाने बुलाया और फिर पुलिस से पकड़वा दिया। परतापुर क्षेत्र की रहने वाली बीसीए छात्रा का दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से साजिद से संपर्क हुआ था। दोनों की दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। इसके बाद छात्रा को आरोपी मुंबई लेकर चला गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
पीड़िता से मिलने कई बार आरोपी मेरठ में भी आया और होटल में दुष्कर्म किया। आरोपी ने शादी करने से इंकार किया तो पीड़िता ने परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। छात्रा ने आरोपी को मिलने के बहाने मेरठ बुलाया। दिल्ली आने के बाद आरोपी ने मेरठ आने से मना कर दिया और छात्रा को दिल्ली आने के लिए कहा। छात्रा ने अपने पास पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी परतापुर तिराहे पर आ गया। 

गृहक्लेश में महिला ने निगला जहर
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर घंटे वाली गली निवासी एक महिला ने बुधवार रात गृह क्लेश में जहर निगल लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।  महिला ने बताया कि पति ने घर में रखे कबाड़ को बेच दिया था। 
11:41 AM, 23-Feb-2023
सहारनपुर जनपद में प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी की माता सोमती देवी (72) का निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें चार दिन पहले ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार देर रात उनका निधन हो गया।

मां के निधन की जानकारी पाकर राज्य मंत्री जसवंत सैनी देर रात लखनऊ से सहारनपुर लौट आ गए थे। आज दोपहर रामपुर मनिहारान क्षेत्र के पैतृक गांव आजमपुर में सोमती देवी के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जाएगा। वह अपने पीछे छह बेटों और दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

मेरठ देहात में नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा
मेरठ देहात में ट्रेफिक पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ियों पर काली फिल्म लगाने वालों और जाति सूचक शब्द लिखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 AM, 23-Feb-2023
पहाड़ों पर बदल रहे मौसम से तापमान में गिरावट के आसार 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समय से पहले आ रही गर्मी के बीच मौसम बदल रहा है। दिन भर आसमान साफ होने से धूप का असर भी तेज हो रहा है। एक सप्ताह से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो तीन दिन तक तापमान 30 डिग्री से नीचे रहने के आसार है, जबकि रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहेगा। पहाड़ों पर बदल रहे मौसम से वेस्ट यूपी में भी तापमान में गिरावट के आसार है। 

बसपा पार्षद के पति की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
एमडीए ने बुधवार को सभी चार जोन के 16 उपजोन में अवैध कॉलोनी व अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। बसपा पार्षद के पति की अम्हेड़ा रोड स्थित अवैध कॉलोनी समेत छह काॅलोनी को जमींदोज कर दिया गया। कुछ जगह छिटपुट विरोध हुआ लेकिन भारी फोर्स के चलते विरोध करने वाले ज्यादा देर नहीं टिक सके। एमडीए की टीम ने बुधवार को मवाना रोड वार्ड 24 की बसपा पार्षद सविता के पति जयवीर सिंह की अम्हेड़ा स्थित अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। कुछ दिन पहले मुख्य रास्ते को रातों-रात मिट्टी डालकर चार फुट ऊंचा कर दिया था। 

जोन बी के जोनल अधिकारी वीके सोनकर ने बताया कि सुरेंद्र सिंह व जयवीर सिंह द्वारा शिवलोक कॉलोनी के बराबर में 65 हजार वर्ग मीटर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत किए प्लाटिंग की जा रही थी। जोन ए में बजौट गांव लिसाड़ी रोड पर राशिद मलिक व मोहित जैन द्वारा 150 वर्ग मीटर में किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। 

शादी में आए युवक से मारपीट
बागपत-जनपद में शादी में आए युवक पर किया हमला किया। युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
 
11:26 AM, 23-Feb-2023

Meerut News Live: मेरठ देहात में नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा, राज्य मंत्री जसवंत सैनी को मातृ शोक

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई, दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर: Road Accident: शामली में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत; दो घायल

बिजनौर में शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हाफिजाबाद में बुधवार देर रात करीब 1:00 बजे गांव के सिरफिरे ने गांव में स्थित भवानी माता के मंदिर में मूर्ति को खंडित कर दिया। जैसे ही घटना का पता ग्रामीणों को लगा। उनमें आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Bijnor Crime News:   सिरफिरे ने धार्मिक स्थल में खंडित की माता की मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed