फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghosi Bypoll Election 2023: घोसी उपचुनाव के लिए मतदान खत्म, मतपेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

Tue, 05 Sep 2023 06:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 05 Sep 2023 06:13 PM IST
खास बातें

Ghosi Bypoll 2023 Voting Live News Updates: उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी विधानसभा सीट के लिए मतदान खत्म हो गया है।प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। अब आठ सितंबर को परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
Ghosi By Election 2023 Polling Live Updates Candidate SP Sudhakar Singh vs BJP Dara Singh Chauhan News
Ghosi Bypoll Election 2023 Live - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:09 PM, 05-Sep-2023
उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी विधानसभा सीट के लिए मतदान खत्म हो गया है। प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। अब आठ सितंबर को परिणाम आएंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर दारा सिंह चौहान ने एक वर्ष बाद ही सपा और विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इसके बाद खाली सीट पर आज मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला है। इस तरह से छह वर्ष में चार बार विधायकी का चुनाव चर्चा में बना है। 
05:07 PM, 05-Sep-2023
Ghosi Bypoll Election 2023 Live - फोटो : अमर उजाला
घोसी उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान जारी है। तीन बजे तक घोसी उपचुनाव में 43.24 फीसदी मतदान हुआ। वहीं पांच बजे तक 49.42 फीसदी वोटिंग हुई। अंतिम चरण में मतदान का ग्राफ कम हुआ जिसका एक कारण बारिश बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
03:23 PM, 05-Sep-2023
भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
घोसी उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान के बीच भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आठ तारीख को जब परिणाम आएगा तो भारी बहुमत से भाजपा की जीत होगी। पोलिंग में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। 
01:30 PM, 05-Sep-2023
घोसी में विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
घोसी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर 455 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। एक बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो 
33.52 फीसदी वोटिंग हुई। 
12:57 PM, 05-Sep-2023
कही भीड़ तो कहीं खाली रहे मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला
कहीं भीड़ तो, कहीं खाली रहे मतदान केंद्र
जिले में घोसी विधानसभा में  उपचुनाव को लेकर 455 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।इस दौरान खुखुंदवा,कोपागंज, काछीकला,धवरियासाथ आदि बूथों पर मतदाताओं की भीड़ नहीं दिखी और न ही मतदाताओं मे मतदान को लेकर उत्साह नहीं दिखा। वहीं कोईरियापार ,जमालपुर मिर्जापुर, कस्बा खास घोसी मे बूथों पर मतदाताओं की कतार दिखी।
11:53 AM, 05-Sep-2023
विधानसभा क्षेत्र घोसी में सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा क्षेत्र घोसी में सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। लोग बढ़ चढ़कर वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं।  11 बजे तक 21.5 फीसदी वोटिंग हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:55 AM, 05-Sep-2023
घोसी से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मऊ के घोसी में विधानसभा उप चुनाव जारी है। सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है। इस बीच भाजपा और सपा प्रत्याशी के बयान सामने आए हैं। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा- 'घोसी में शांति के साथ मतदान हो रहा है। लोगों का रूझान भाजपा की तरफ है। भारी मतों से भाजपा, घोसी से जीत रही है। लोग बढ़ चढ़कर मतदान कर रहे हैं।
वहीं, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भी मतदान के बीच बयान देते हुए कहा कि मतदान में लोगों को परेशानी हो रही है। बेटे पर मुकदमा दर्ज होने की बात पर भी उन्होंने बयान दिया। 
10:33 AM, 05-Sep-2023
मतदान को लेकर दीवानी कचहरी में अवकाश
विधानसभा घोसी के उप चुनाव के मतदान के मद्देनजर मंगलवार को दीवानी कचहरी में अवकाश रहेगा। इस दिन सभी न्यायालय और कार्यालय बंद रहेंगे। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर दीवानी कचहरी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
09:35 AM, 05-Sep-2023
दो घंटे में करीब 9 फीसदी  मतदान हुआ - फोटो : अमर उजाला
घोसी विधानसभा के 455  बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। नौ बजे तक 9.12% मतदान हुआ था। दो घंटे में करीब 9 फीसदी  मतदान हुआ। 
09:00 AM, 05-Sep-2023
चार लाख से अधिक मतदाता कर रहे मतदान

विधानसभा उप चुनाव के लिए मंगलवार को 239 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 455 बूथों पर मतदान हो रहा है। उप चुनाव में 4,30,976 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिख रहे हैं। इसमें 231837 पुरुष, 199130 महिलाएं और 9 ट्रांसजेंडर वोट डाल रहे हैं। चुनाव आयोग की व्यवस्था के तहत उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर मतदान स्थल तक जाने में असमर्थ 24 दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर पोलिंग पार्टियां उनका मतदान करा चुकी हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed