{"_id":"6af2cdaf5609c2e8660e25cb","slug":"woman-murdered-with-sharp-weapon-in-ramnagar-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रामनगर में महिला की धारदार हथियार से हत्या, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रामनगर में महिला की धारदार हथियार से हत्या, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 10 Nov 2026 01:24 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: Heera
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:24 PM IST
सार
रामनगर के ग्राम छोई किशनपुर क्षेत्र में देर रात 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
रामनगर में महिला की धारदार हथियार से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगर के ग्राम छोई के किशनपुर क्षेत्र में देर रात एक महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 56 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, किशनपुर छोई निवासी विमला देवी (56) पत्नी स्व खिलाफ सिंह बिष्ट की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के बच्चों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या के कारणों और घटना में शामिल व्यक्ति की जानकारी जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतका के चार बच्चे हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन