फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Braj ki Holi 2025: वृंदावन में उड़ रहा गुलाल...प्रेम मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़, जमकर खेल रहे होली

Fri, 14 Mar 2025 07:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Mar 2025 07:35 PM IST
खास बातें

 Mathura Vrindavan Holi 2025 Live Updates: कान्हा की नगरी में होली का उल्लास छाया हुआ है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना और दाऊजी में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बरसाने की लट्ठमार और लड्डूमार होली के बीच अब यहां हर ओर गुलाल बरस रहा है। वहीं आज गोकुल में छड़ीमार होली का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
Braj Ki Holi 2025 Live: Banke Bihar Temple, Mathura, Vrindavan Laddu Lathmar Flower Holi Celebration Photos
प्रेम मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

12:48 PM, 14-Mar-2025
फालैन में दहकती होलिका के बीच से पहली बार गुजरा संजू पंडा
भक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए। इसी अग्नि परीक्षा को देने के लिए गांव के संजू पंडा ने एक महीने तक कठिन तप किया था। गांव फालैन में बृहस्पतिवार से शुरू हुए पंडा मेला में शाम ढलते-ढलते आस्था की लहरें हिलोरे भरने लगीं। श्रद्धालु होलिका से संजू पंडा के बच निकलने के उस दुर्लभ चमत्कारिक क्षण को देखने को आतुर थे। शुक्रवार को सुबह करीब चार बजे मंदिर में तप पर बैठे संजू पंडा ने अखंड ज्योति पर हाथ रखकर शीतलता महसूस की। हालांकि उस समय होलिका की लपटों ने चारों ओर खड़े श्रद्धालुओं को काफी पीछे धकेल दिया। लेकिन ज्यों ही संजू पंडा प्रह्लाद की माला को धारण कर निकले भक्त प्रह्लाद के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। प्रह्लाद कुंड में स्नान के बाद चार बजकर 20 मिनट पर संजू पंडा ने धधकती होलिका की ओर दौड़ लगा दी। होलिका के अंगारों पर दस कदम रखकर पंडा होलिका से सकुशल बाहर निकले। मेला आचार्य पंडित भगवान सहाय एवं ग्रामीणों ने उन्हें अपनी गोद में भर लिया। चारों तरफ जय-जयकार के साथ गुलाल उड़ना शुरू हो गया। पंडा ने मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस क्षण के हजारों श्रद्धालु गवाह बने।


09:15 AM, 14-Mar-2025
बांकेबिहारी मंदिर में होली की धूम 
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में होली की धूम मची रही। रंगीली होली के समापन के दिन भक्त अपने आराध्य श्रीबांकेबिहारी के साथ रंगों की बौछार में सराबोर हो गए। मंदिर में अबीर, गुलाल, केसर और रजत पिचकारी से होली खेली गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो गया।
विज्ञापन
08:45 AM, 14-Mar-2025
वृंदावन में होली का उल्लास, जमकर भक्त खेल रहे होली
मथुरा-वृंदावन में सुबह से ही रंग बरसना शुरू हो गए हैं। विभिन्न मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, तो वहीं प्रेम मंदिर के बाहर भक्तों का सैलाब है। हवा में उड़ता गुलाल अपने आराध्य के सामने होली खेलने वालों की भीड़ लगी हुई है। 
06:52 AM, 14-Mar-2025

पूर्णिमा पर दाऊजी मंदिर में उमड़े भक्त

फागुन में होली उल्लास का पर्व (प्रतीकात्मक एआई तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला / आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। श्रद्धालुओं ने दाऊजी महाराज को गुलाल अर्पित कर मनौती मांगी। हर ओर दाऊजी महाराज व रेवती मैया की जय-जयकार होती रहीं। शाम को विभिन्न झंडों के साथ चौपाई गाते हुए लोगों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर गाते नाचते होलिका पूजन किया।
12:52 AM, 14-Mar-2025

राधा-बलराम ने जाबरा में खेली थी जेठ और भाभी की होली

होली के मजेदार चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
ब्रज में होली निराली है। होली की इस परंपरा का उल्लेख अंग्रेज कलेक्टर एफएस ग्राउस ने अपनी पुस्तक 'डिस्ट्रिक मेमोयर' में भी जिक्र किया है। उस दौरान होलिका के रूप में गोबर के कंडे (उपले, गूलरी की माला) आदि रखे जाते थे। वहीं मांट के गांव जाबरा में जेठ और भाभी की होली होती है। यहां राधाजी ने अपने जेठ बलराम संग होली खेली थी। मान्यता है कि फाल्गुन माह के उल्लास और श्रीकृष्ण के अग्रज ब्रज के बलरामजी ने जेठ होकर राधारानी से भाभी और देवर के समान होली खेलने की अभिलाषा व्यक्त की। राधाजी यह बात सुन कर विचलित हुईं और श्रीकृष्ण से कहा तो वे मुस्कराकर बोले कि त्रेता युग में बलराम लक्ष्मण थे, आप सीता के साथ रूप में उनकी भाभी थीं। उसी नाते से भाभी कह दिया होगा।
09:51 PM, 13-Mar-2025
होलिका की धधकती आग में से निकला सर्वानंद
मथुरा के कोसीकलां के गांव जाव में बृहस्पतिवार को होलिका की धधकती आग से होकर पहली बार सर्वानंद दास निकला। प्राथमिक विद्यालय के पास होली मैदान में होलिका रखी गई। इस दौरान दिन में महिलाओं ने होलिका का पूजन किया। शाम को ग्रामीणों ने ढप, झांझ, मजीरों के साथ रसिया और धमारों गायन किया। साधना में लीन सर्वानंद दास ने अग्नि पूजन किया और शाम करीब 7.20 बजे किशोरी कुंड में स्नान कर होलिका की धधकती आग से निकल गया। जैसे ही आग की लपटों से सर्वानंद दास निकला तो दूसरी ओर खड़े ग्रामीणों ने साधु को गले लगा लिया। पूरा मेला स्थल भक्त प्रह्लाद के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। ग्रामीण सुरेश उपमन्यु ने बताया अब तक साधु गुट्टा 10 बार धधकते अंगारों के बीच से गुजरे थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते उनकी स्थान पर अबकी बार सर्वानंद दास ने रस्म निभाई।  राजेश सिंह, धनीराम शर्मा, पप्पू, डॉ. जीता, जवाहर, रतनलाल, हर्ष, खचेरा प्रधान, गुलाब सिंह, हरदेव, बिजेंद्र सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:40 PM, 13-Mar-2025
एक-दूसरे को रंग लगाते विदेशी श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांकेबिहारी मंदिर में छाया होली का उल्लास, भक्तों पर बरसे रंग और गुलाल
वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को होली की धूम मची रही। रंगीली होली के समापन के दिन भक्त अपने आराध्य श्रीबांकेबिहारी के साथ रंगों की बौछार में सराबोर हो गए। मंदिर में अबीर, गुलाल, केसर और रजत पिचकारी से होली खेली गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो गया। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस अनोखी होली का हिस्सा बनने के लिए मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही मंदिर के पट खुले बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने श्रद्धालुओं पर गुलाल और रंग बरसाया, जिससे हर कोई भक्ति और प्रेम के रंग में डूब गया। सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने बताया कि यहां की होली भक्तों के लिए एक दिव्य अनुभव है। बांकेबिहारी जी स्वयं भक्तों के संग होली खेलते हैं और यही वजह है कि लोग दूर-दूर से यहां खिंचे चले आते हैं। इसके अलावा प्रेम मंदिर, राधावल्लभ मंदिर में भी श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला।
06:53 PM, 13-Mar-2025
होलिका शोभायात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाबरा में झांकियों के साथ निकाली गई होलिका शोभायात्रा
मथुरा के मांट में होली के उपलक्ष में गांव जाबरा में राधाकृष्ण एवं महादेव की झांकियों के साथ होलिका शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं द्वारा जगह-जगह होलिका का पूजन किया एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भव्य होलिका शोभा यात्रा बैंडबाजे, डीजे एवं राधा कृष्ण और महादेव की झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मेन चौराहे से शुरू होकर बैंक मोहल्ला, पथवारी मोहल्ला, पपरेला रोड होते हुए होलिका स्थल पहुंची। जानकारी देते हुए जाबरा के ग्राम प्रधान पप्पू बोहरे ने बताया कि यह कार्यक्रम वर्षों से चला आ रहा है और होली पर जाबरा में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजन होते हैं। वही सुरक्षा की दृष्टि से मांट पुलिस सहित कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। इस मौके पर ओपी सिंह, हरपाल सिंह, नीरज चौधरी, साैरभ चौधरी, सन्तोष सिंह, नकुल देव, गुड्डू कुमार, भूपेंद्र सिंह, देशराज सिंह, रूपेश कुमार, जुगेंद्र सिंह, केशव देव आदि माैजूद रहे।
 
03:10 PM, 13-Mar-2025
पागल बाबा मंदिर से निकाला गया होली का डोला
आज ब्रज में होली रे रसिया होरी रे रसिया बर जोरी रे रसिया। यह गूंज इन दिनों धार्मिक नगरी मंदिर वृंदावन के हर एक छोटे बड़े मंदिर सुनाई दे रही है। इतना ही नहीं बल्कि इस गूंज के साथ श्रद्धालु भी ठाकुर जी के रस रंग में जमकर गोते लगा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को  मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित ( लीलानंद ठाकुर) पागल बाबा मंदिर से होली का डोला निकाला गया। डोले में विराजमान भगवान राधा कृष्ण के स्वरूप भक्तों पर अबीर गुलाल की बरसा करते हुए चल रहे थे। जिसका कण कण पाने के।लिए भक्त खासे लालायित नजर आए।डोले में शामिल भक्त बैंड बाजों की धुन पर एक दूसरे को गुलाल लगाते और नाचते गाते हुए चल रहे थे।

आकर्षण का केंद्र लीलानंद ठाकुर का डोला रहा।मंदिर परिसर से शुरू हुई डोला नगर भ्रमण करता हुआ भूत गली स्थित प्राचीन पागल बाबा मंदिर पहुंचा। जहां ठाकुर जी के स्वरूपों के चरणों में गुलाल अर्पित कर एक बार फिर जमकर होली खेली गई। जिसके चलते संपूर्ण परिसर होली की मस्ती में झूम उठा।सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मी डोले के साथ कदम ताल करते हुए चल रहे थे। जिसके चलते संपूर्ण परिसर भगवान राधा कृष्ण व लीलानंद ठाकुर पागल बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस संबंध में मंदिर के प्रबंधक बलदेव चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर की यह परम्परा विगत कई वर्षों से चली आ रही है। जिसका भक्तों को वर्ष भर इंतजार रहता है।
02:06 PM, 13-Mar-2025
हाईड्रोलिक पिचकारी से श्रद्धालुओं पर बरस रहे रंग
प्रियाकान्तजु मंदिर पर 13 मार्च को ब्रज की सम्पूर्ण सतरंगी होली मनाई। मंदिर पर टेसू के फूलों को भिगोंकर बनाया गया सुगंधित रंग बरसाया गया। देवकीनंदन महाराज ने हाईड्रोलिक पिचकारी से श्रद्धालुओं पर रंगों की वर्षा की। मंदिर पर सात प्रकार की होली खेली गई। हाईड्रोलिक होली ने भक्तों को आनंदित कर दिया। सैकड़ों की संख्या में यहां लोग पहुंचे। होली के रसिया पर भक्त थिरक रहे थे।


Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed