फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : EOU raids BDO house worth Rs 70 lakh,16 plots 4 luxury cars

बिहार: 12 साल की नौकरी में अकूत संपत्ति! BDO के ठिकानों पर EOU की रेड, 16 प्लॉट और 4 लग्जरी गाड़ियां मिलीं

Wed, 09 Sep 2026 08:23 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 08:23 AM IST
सार

दरभंगा के बहादुरपुर BDO आनंद कुमार विभूति के पांच ठिकानों पर EOU ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में उनकी संपत्ति आय से 121 प्रतिशत अधिक पाई गई है। टीम को 16 भूखंड, करीब 70 लाख रुपये का आलीशान मकान, चार लग्जरी वाहन और म्यूचुअल फंड में करीब 70 लाख रुपये के निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन
Bihar News : EOU raids BDO house worth Rs 70 lakh,16 plots 4 luxury cars
BDO विभूति कुमार आनंद

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। EOU की टीम ने BDO के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 12 साल की सरकारी सेवा के दौरान उन्होंने कथित तौर पर आय से 121 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की। छापेमारी में 16 भूखंड, करीब 70 लाख रुपये की लागत से बना आलीशान मकान, चार लग्जरी गाड़ियां और म्यूचुअल फंड में करीब 70 लाख रुपये के निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन

2014 में बिहार प्रशासनिक सेवा में हुए थे चयनित

आनंद कुमार विभूति वर्ष 2014 में बिहार प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए थे। EOU के अनुसार, अपनी करीब 12 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने अकूत संपत्ति अर्जित की। इसी मामले में मंगलवार को उनके पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां संपत्ति और निवेश से जुड़े कई दस्तावेज जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन

पूर्वी चंपारण में 70 लाख का आलीशान मकान

EOU की जांच में पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित लालबेगिया में BDO के पैतृक भूखंड पर करीब 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य मकान मिला। वहीं, मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-1 स्थित सरस्वती नगर मोहल्ले में बने निजी आवास पर छापेमारी के दौरान कुल 16 भूखंडों की खरीद से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए। इनमें 9 भूखंड अभियुक्त के अपने नाम पर हैं, जबकि 7 भूखंड अन्य लोगों के नाम पर बताए गए हैं। इसके अलावा एक इनोवा क्रिस्टा, एक स्कॉर्पियो और दो अन्य चार पहिया वाहन भी मिले हैं। टीम ने आभूषण आदि की खरीद से संबंधित इनवायस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 बैंक खाते मिले, फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू

छापेमारी के दौरान BDO और उनके परिजनों के नाम पर विभिन्न बैंकों में कुल 16 बैंक खाते पाए गए। इन खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच टीम को एक बैंक लॉकर भी मिला है, जिसकी तलाशी अभी बाकी है।

इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और अन्य बीमा कंपनियों में निवेश से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इन दस्तावेजों के अनुसार बीमा पॉलिसियों के लिए करीब 1.50 लाख रुपये का वार्षिक प्रीमियम जमा किया जाता है।

ATM कार्ड और जेवरात की खरीद की रसीदें भी मिलीं

पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर स्थित निजी आवासों पर हुई छापेमारी के दौरान EOU को विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, ब्रांडेड कंपनियों के जेवरात खरीदने की रसीदें और प्रॉपर्टी से संबंधित अन्य दस्तावेज भी मिले हैं।

जांच का दायरा बढ़ सकता है

EOU की टीम का नेतृत्व कर रहे DSP मिथिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि ये तथ्य प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और इसका दायरा आगे और बढ़ सकता है। टीम बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed