फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मैनपुरी में बदला ले पाए न कानपुर में...करहल जीते के बाद डिंपल यादव का BJP पर निशाना; जानें क्या कहा

Sat, 23 Nov 2024 03:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 03:42 PM IST
खास बातें

UP Karhal Bypoll Result Today News: मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की है। तेज प्रताप यादव को जीत का प्रमाण पत्र दिलाने पहुंची सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर निशाना साधा... 

विज्ञापन
UP Karhal Vidhan Sabha By Election Results Live Vote Counting Tej Pratap Yadav Vs Anujesh Yadav News
तेज प्रताप यादव को मिला जीत का प्रमाण पत्र - फोटो : संवाद न्यूज

लाइव अपडेट

03:14 PM, 23-Nov-2024
तेज प्रताप को जीत का प्रमाण पत्र दिलाने पहुंची सांसद डिंपल यादव
करहल उपचुनाव में सपा की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वहीं तेज प्रताप यादव की जीत की खबर मिलते ही सांसद डिंपल यादव भी मतगणना स्थल पहुंच गई हैं। 

02:36 PM, 23-Nov-2024
करहल से सपा की बड़ी जीत 
करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की है। आखिरी राउंड में वे करीब 14 हजार वोटों से आगे रहे। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव हैं, जिन्हें 89503 वोट मिले हैं। 



 
विज्ञापन
02:26 PM, 23-Nov-2024
करहल में 31 राउंड हुए पूरे 
karhal by election result: मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 31 चक्र पूरे हो चुके हैं। सपा के तेज प्रताप यादव 15 हजार 871 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें  102541 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 86 हजार 670 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 7755 मत मिले हैं।
02:13 PM, 23-Nov-2024
करहल में 30 राउंड हुए पूरे 
karhal by election result: मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 30 चक्र पूरे हो चुके हैं। सपा के तेज प्रताप यादव 16 हजार 429 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें  99332 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 82 हजार 903 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 7449 मत मिले हैं।
02:08 PM, 23-Nov-2024
करहल में 29 राउंड हुए पूरे, सपा आगे 
karhal by election result: मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की 29वें चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा के तेज प्रताप यादव 17 हजार 984 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 97158 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 79 हजार 174 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 7037 मत मिले हैं।
01:59 PM, 23-Nov-2024
करहल में 28वें राउंड की मतगणना हुई पूरी
मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की 28वें चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा के तेज प्रताप यादव 19 हजार 581 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 94888 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 75 हजार 307 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 6808 मत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 23-Nov-2024
करहल में मतगणना के 27 राउंड पूरे 
karhal bypoll result: करहल में मतगणना के 27वें राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां तक की बात करें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 20 हजार 484 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उनको 92198 वोट मिले हैं, तो वहीं अखिलेश यादव के जीजा और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 717140 मत प्राप्त कर सके हैं। 
01:42 PM, 23-Nov-2024
करहल में मतगणना के 26वें राउंड पूरे 
करहल में मतगणना के 26वें राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां तक की बात करें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 19 हजार 842 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उनको 88742 वोट मिले हैं, तो वहीं अखिलेश यादव के जीजा और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 68,900 मत प्राप्त कर सके हैं। 
01:25 PM, 23-Nov-2024
करहल में मतगणना के 24वें राउंड पूरे 
करहल में मतगणना के 24वें राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां तक की बात करें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 20 हजार 658 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उनको 83094 वोट मिले हैं, तो वहीं अखिलेश यादव के जीजा और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 62,526 मत प्राप्त कर सके हैं। यहां मतगणना के 32 चक्र हैं, जिसके बाद अब महज आठ चक्र बचे हैं। इसमें वोटों का ये अंतर बड़ी चुनौती है। 


 
01:12 PM, 23-Nov-2024
करहल में 23वें राउंड की मतगणना हुई पूरी
Karhal Bypoll Result: मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की 23वें चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा के तेज प्रताप यादव 19 हजार 348 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 79666 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 60 हजार 318 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 5690 मत मिले हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed