फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Is Monsoon Active Again in Rajasthan After a Week’s Lull? Rain Alert Issued for 29 Districts

मौसम अपडेट: क्या राजस्थान में फिर लौट आया मानसून? 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट

Sat, 12 Sep 2026 06:38 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 12 Sep 2026 06:38 AM IST
सार

एक सप्ताह की सुस्ती के बाद राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हुआ है। 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। 15 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है, पश्चिमी हिस्से गर्म रहेंगे।

विज्ञापन
Is Monsoon Active Again in Rajasthan After a Week’s Lull? Rain Alert Issued for 29 Districts
राजधानी जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में करीब एक सप्ताह से कमजोर पड़ा मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार दोपहर बाद जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में मौसम बदला। बादल छाए, तेज हवा चली और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ही जयपुर, दौसा समेत कई शहरों में तापमान नीचे आया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का यह दौर 15 सितंबर तक जारी रह सकता है।

विज्ञापन

लो प्रेशर सिस्टम से बढ़ेगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम अब दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के आसपास सक्रिय है। इसके अगले 24 घंटे में मध्य भारत से होते हुए पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके असर से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। पिछले 24 घंटे में जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, सीकर, बूंदी, बारां और झालावाड़ के कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ स्थानों पर करीब दो इंच तक पानी बरसा। अलवर के कोटकासिम में सबसे ज्यादा 45 मिमी बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण अलवर, दौसा और सवाई माधोपुर के कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। बारिश ने उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: पति ने सोते समय पत्थर से सिर कुचला; पत्नी समेत तीन बेटियों की हत्या, पूरा परिवार खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बरकरार

मानसून की वापसी के बीच पश्चिमी राजस्थान में अभी गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने और पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान बढ़ गया। शुक्रवार को बीकानेर 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। चूरू और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर में दोपहर बाद बदला मौसम

जयपुर में शुक्रवार दोपहर तक तेज गर्मी और उमस रही। इसके बाद अचानक बादल छाए और हवा चली। शाम को शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक आई और लोगों को उमस से राहत मिली। जयपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15 सितंबर तक बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। लो प्रेशर सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ पूर्वी राजस्थान में बारिश का जोर बढ़ सकता है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed