Kaushambi Loksabha Chunav Live : 54 फीसदी ने वोटरों ने किया मताधिकार का प्रयोग, चार जून को होगा फैसला
{"_id":"664acab6413eebfe440e6dc3","slug":"kaushambi-loksabha-chunav-live-voting-begins-for-kaushambi-loksabha-2024-05-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Kaushambi Loksabha Chunav Live : 54 फीसदी ने वोटरों ने किया मताधिकार का प्रयोग, चार जून को होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 20 May 2024 10:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 May 2024 10:27 PM IST
खास बातें
कौशाम्बी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह निर्धारित समय पर शुरू हो गया है। कई बूथों पर वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है। कई मतदेय स्थलों पर ईवीएम की गडबड़ी सामने आई है। भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने भाजपा का कमल निशान लगी सदरी पहनकर वोट डालने पहुंचे। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।
विज्ञापन
मंझनपुर के नया नगर मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:26 PM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत सोमवार को कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के लिए वोट डाले गए। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में संसदीय क्षेत्र के 54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव में कौशाम्बी संसदीय सीट से भाजपा के विनोद सोनकर, सपा के पुष्पेंद्र सरोज व बसपा के शुभनारायण समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। सोमवार को मतदान के साथ सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
जिले की मंझनपुर, सिराथू व चायल के 1277 और प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा व बाबागंज विधानसभा के 719 समेत संसदीय क्षेत्र के सभी 1996 बूथों पर मतदाताओं ने अपनी-अपनी पसंद के जनप्रतिनिधियों के लिए वोट डाले।
03:39 PM, 20-May-2024
लाइन में खड़े होकर इंद्रजीत सरोज और उनके बेटे प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
03:34 PM, 20-May-2024
रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने बेती केंद्र पर किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने अपने बेटों संग मतदान पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने अपने बेती स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
02:16 PM, 20-May-2024
दोपहर में मतदान करने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
01:56 PM, 20-May-2024
बाबागंज विधायक विनोद सरोज पत्नी कुसुम देवी के साथ मतदान करने पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला।
कुंडा विधानसभा क्षेत्र के रैयापुर बूथ पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने अपनी पत्नी कुसुम देवी के साथ मतदान किया।
01:49 PM, 20-May-2024
भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने कमल चुनाव चिन्ह लगी सदरी पहनकर अपने गांव चिल्ला शाहबाजी में डाला वोट। एक्स पर की गई कंट्रोल रूम में शिकायत।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:09 PM, 20-May-2024
गुवारा तैयबपुर में बूथ में तैनात होम गार्ड बुद्ध सेन नायक गश खाकर गिर गया। वह अलीगढ़ जनपद का बताया जा रहा है। उसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
12:19 PM, 20-May-2024
मतदान का बहिष्कार करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
सिराथू के 315 बूथ संख्या पर मतदान का किया बहिष्कार। 1700 मतादातओं ने सामूहिक मतदान का बहिष्कार किया।
11:36 AM, 20-May-2024
कौशांबी लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 26.01% मतदान हुआ है। तेज धूप के बावजूद कई मतदेय स्थलों पर वोटरों की लंबी कतार लगी हुई है।
11:19 AM, 20-May-2024
कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के बाबागंज और कुंडा में 11 बजे तक 23.60 फीसदी मतदान हुआ है। बाबागंज में 24.50 और कुंडा विधानसभा में 22.70 फीसदी वोट पड़ चुके हैं।