PM Modi Kanpur Visit: 'दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा', पीएम मोदी कानपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर बरसे
{"_id":"68393d8b0a20ad9b460798a3","slug":"pm-modi-in-kanpur-pm-will-gift-projects-worth-47573-crores-will-inaugurate-15-projects-by-pressing-the-button-2025-05-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Kanpur Visit: 'दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा', पीएम मोदी कानपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 30 May 2025 05:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 30 May 2025 05:56 PM IST
खास बातें
PM Modi In Kanpur: प्रधानमंत्री शुक्रवार को पटना से सीधे कानपुर पहुंचे। करीब सवा दो घंटे शहर में रहे। इस दौरान बटन दबाकर प्रदेश की 47,600 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यहां पढ़ें, पीएम मोदी की जनसभा से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
PM Modi in Kanpur
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:08 PM, 30-May-2025
जो संसाधन बड़े शहरों में होते हैं वो अब अपने कानपुर में भी दिखने लगे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि जो इंफ्रास्ट्रक्चर, जो सुविधाएं, जो संसाधन बड़ी-बड़ी मेट्रो सिटीज में होते हैं… वो सब अब अपने कानपुर में भी दिखने लगे हैं। कानपुर मेट्रो इस बात का सबूत है कि अगर सही इरादों, मजबूत इच्छाशक्ति और नेक-नीयत वाली सरकार हो, तो देश और प्रदेश के विकास के लिए कैसे ईमानदारी से प्रयास होते हैं।

04:00 PM, 30-May-2025
जिस ब्रह्मोस ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उसका नया पता है यूपी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरुरी है ही। ये देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरुरी है। इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि एक समय जहां से पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे। वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं। यहां पास में ही अमेठी में AK203 राइफल का निर्माण शुरू हो चुका है। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उस ब्रह्मोस मिसाइल का भी नया पता है-उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन
03:54 PM, 30-May-2025
ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। एक समय था, जब भारत सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालातों को बदलने को शुरुआत की।

03:52 PM, 30-May-2025
भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं: पीएम मोदी
1 - भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी।
2 - भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा।
3 - आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा।
03:43 PM, 30-May-2025
पीएम मोदी ने कानपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर बोला हमला
पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा। उसका समय, जवाब देने का तरीका और जवाब देने की शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। तीसरा आतंकियों के आका और आतंकी सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा। अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा।

03:38 PM, 30-May-2025
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, दुश्मन किसी धोखे में न रहे: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि विकास का यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस हमले का शिकार कानपुर के शुभम भी हुए। वह पीड़ा, कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बेटियों-बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया में देखा गया। हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने सैंकड़ों मील अंदर घुसकर तबाह कर दिए। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ाकर युद्ध रोकने की मांग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैं सेना के शौर्य और पराक्रम को बार-बार सैल्यूट करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह दुश्मन किसी धोखे में न रहे। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।

03:26 PM, 30-May-2025
भारत माता की जय के साथ पीएम ने संबोधन की शुरुआत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पेंटिंग बनाकर लाए लोगों को लेकर पीएम मोदी बोले कि एसपीजी के लोग उनको ले लें। पेंटिंग लाए हुए लोगों से कहा कि अपना पता उस पर लिख दें मैं चिट्टी भेजूंगा।
03:16 PM, 30-May-2025
पीएम ने 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर प्रदेश की 47,600 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।
03:13 PM, 30-May-2025
सीएम योगी ने सरकार की उपलब्धियां बताईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने सरकार की उपलब्धियों और आज के कार्यक्रम के बार में जानकारी दी।#WATCH कानपुर (उत्तर प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। pic.twitter.com/1PO0v0b4u1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2025
02:47 PM, 30-May-2025
प्रधानमंत्री से चकेरी एयरपोर्ट पर मिला शुभम का परिवार
शुक्रवार को कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले। शहीद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन