फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UPI payment of Rs 30 for bananas duped of Rs 2.21 lakh in haldwani

हल्द्वानी: यूपीआई से किया केले का 30 रुपये भुगतान, खाते से उड़ गए 2.21 लाख रुपये गायब; तीन मामले दर्ज

Sat, 19 Sep 2026 11:33 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 19 Sep 2026 11:33 AM IST
सार

हल्द्वानी में यूपीआई से केले का 30 रुपये का भुगतान करने पर एक व्यक्ति के खाते से 2.21 लाख रुपये गायब हो गए। मुखानी कोतवाली में साइबर ठगी के तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
UPI payment of Rs 30 for bananas duped of Rs 2.21 lakh in haldwani
cyber crime

विस्तार

हल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी साइबर ठगी का शिकार हो गए। केले खरीदने के लिए यूपीआई से भुगतान करने के कुछ देर बाद ही उनके बैंक खातों से 2.21 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

विज्ञापन

कमलुवागांजा निवासी आनंद सिह बोरा ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि 12 सितंबर को वह दवा लेने के लिए ईएससीएचएस आर्मी छावनी गए थे। वहां से लौटने के बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे उन्होंने नैनीताल बैंक मुखानी के पास फल वाले से केले खरीदे और यूपीआई से 30 रुपये अदा किए। दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने घर पहुंचकर बैंक खाता जांचा तो उनके होश उड़ गए। दो खातों में 175 रुपये और 385 रुपये शेष थे। घबराए आनंद सिह बोरा कुसुमखेड़ा स्थित बैंक पहुंचे लेकिन बैंक बंद था। इस पर उन्होंने साइबर अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज कराई। बोरा के अनुसार साइबर ठगों ने एक घंटे में उन्हें चपत लगा दी।

विज्ञापन

महिला को दिया झांसा, आरडी पूरी होने से पहले निकाले 1.22 लाख
महिला के आरडी खाते से 1.22 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने महिला से जानकारी जुटाकर आरडी की राशि समय से पहले ही निकाल ली। ममता जोशी निवासी आरटीओ रोड ने मुखानी कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उनकी रामनगर के एक बैंक की आरडी की परिपक्वता अवधि चार से सात सितंबर 2026 के बीच थी लेकिन 14 अगस्त को ही यह राशि निकाल ली गई। जोशी ने बताया कि साइबर ठग ने केवाईसी के बहाने उनसे जानकारी जुटा ली। 14 सितंबर को जब वह बैंक पहुंची तो उन्हें ठगी का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से 1.44 लाख की साइबर ठगी
कमलुवागांजा निवासी दीपक चंद्र के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 1.44 लाख रुपये उड़ा लिए। मुखानी कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में दीपक ने कहा कि 13 सितंबर को उनके क्रेडिट कार्ड से 97855 रुपये निकाले गए। इसके अगले दिन भी दो बार में 40 हजार और सात हजार रुपये निकाल लिए गए।

साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। पुलिस भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। किसी भी सूरत में ओटीपी, पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी कभी शेयर न करें। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed