Hathras Accident Live: सीएम योगी बोले- ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बनेगी एसओपी; सामने आई घायलों की सूची
Hathras Satsang Stampede News Live: यूपी के हाथरस में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां फुलराई गांव में साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था।। सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए 121 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पीड़ितों से मिले अलीगढ़ के सांसद गौतम
#WATCH | Aligarh BJP MP Satish Gautam says, "...CM Yogi Adityanath has ordered action on the incident. The Deputy Chief Minister had also come. Strict action will be taken to prevent such incidents from happening again. Arrests are being made. If they are found guilty, action… pic.twitter.com/Xu3MDNBP79
— ANI (@ANI) July 3, 2024
नहीं मिले बाबा
भोले बाबा के आश्रम के बाहर पुलिस की तैनाती पर डीएसपी मैनपुरी सुनील कुमार ने कहा कि आश्रम के अंदर 40-50 सेवादार हैं। वह ('भोले बाबा') अंदर नहीं हैं, न तो वह कल थे और न ही वह आज हैं।#WATCH | Uttar Pradesh: On police deployment outside Bhole Baba's ashram, DSP Mainpuri Sunil Kumar says, "...There are 40-50 sevadars inside the ashram. He ('Bhole Baba') is not inside, neither he was yesterday nor he is today..." pic.twitter.com/gVzUHk9FGF
— ANI (@ANI) July 3, 2024
राम कुटीर में बाबा की तलाश
मैनपुरी जिले के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में 'भोले बाबा' की तलाश के लिए अभियान चल रहा है। 2 जुलाई को हाथरस में आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए।#WATCH | Uttar Pradesh: Visuals from Ram Kutir Charitable Trust in Mainpuri district, where a search operation was underway for 'Bhole Baba'.
— ANI (@ANI) July 3, 2024
121 people died and 28 people got injured in a stampede during a Satsang organised in Hathras on July 2. pic.twitter.com/mQUmKYDTTO
यूपी के हाथरस में साकार विश्व हरि के समागम में भगदड़ से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद बाबा मैनपुरी जिले के बिछवां स्थित आश्रम में आकर छिप गया। 29 घंटे के इंतजार के बाद बाबा का पहला बयान सामने आया है। बाबा ने चिट्ठी जारी करके मृतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं होने की बात कही। घटना के बाद ये पहली बार है जब बाबा का कोई बयान सामने आया है। वहीं ये भी साफ हो गया है कि बाबा बिछवां स्थित आश्रम में ही रुका हुआ है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिकंदराराऊ हादसे के बाद प्राथमिकता के आधार पर राहत-बचाव कार्य जारी हैं। अब तक 121 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जिनमें से 106 की पहचान यूपी के 17 जिलों के निवासियों के रूप में, जबकि 6 देश के अलग-अलग प्रांतों के निवासी हैं। बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं। इन सभी को राज्य-केंद्र सरकार मिलकर मुआवजा देगी। इस हादसे में अब तक 38 लोग घायल हैं, जो सभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने खुद हाथरस के जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना है। चश्मदीद घायलों से बात की है।
हाथरस भगदड़ मामले पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बृजेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। आयोग दो जुलाई को हुई घटना की जांच करेगा और जांच के बाद राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हाथरस कांड जैसी घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए राज्य सरकार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाएगी। उन्होंने बुधवार को हाथरस में घटना स्थल का दौरा करने के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं को देखते हुए सरकार ने मामले की न्यायिक जांच कराने के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए एसओपी बनाने का निर्णय लिया है।
हाथरस में हुए हादसे के बाद मंगलवार देर रात भोले बाबा मैनपुरी के बिछवां कस्बा स्थित अपने आश्रम पर पहुंचे। तभी से पुलिस ने आश्रम की किलेबंदी कर दी। बाबा को पुलिस पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। हालांकि आश्रम के अंदर बाबा की मौजूदगी से पुलिस इन्कार कर रही है। इसके बाद भी लगातार आश्रम के आसपास लगातार पुलिस की संख्या बढ़ती गई।
हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ अंतर्गत फुलरई मुगलगढ़ी गांव में सत्संग के दौरान भगदड़ को लेकर साकार हरि बाबा उर्फ भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है। साकार हरि बाबा ने कहा है कि मैं पहले ही वहां से चला गया था। उन्होंने इस हादसे के पीछे आयोजकों को जिम्मेदार बताया है। साथ ही उन्होंने घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है।