फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   CJI Surya Kant on Jharkhand visit Legal services camp in Deoghar, inauguration of a ₹35 crore data center

झारखंड दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत: देवघर में विधिक सेवा शिविर तो रांची में 35 करोड़ के डेटा सेंटर का उद्घाटन

Mon, 02 Nov 2026 06:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Nov 2026 06:31 AM IST
सार

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत आज झारखंड दौरे पर देवघर में विधिक सेवा शिविर में शामिल होंगे। रांची में 35 करोड़ रुपये के डेटा सेंटर, नई वेबसाइट, मोबाइल एप और एआई आधारित न्यायिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
CJI Surya Kant on Jharkhand visit Legal services camp in Deoghar, inauguration of a ₹35 crore data center
चीफ जस्टिस सूर्यकांत - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत आज झारखंड में रहेंगे। इस दौरान वह देवघर में राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह डेटा सेंटर उच्च न्यायालय के साथ राज्य की सभी अधीनस्थ अदालतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस पूरी व्यवस्था से अदालती कामकाज में आधुनिक तकनीक के प्रयोग, डिजिटल अभिलेखों की सुरक्षा और अदालती सूचनाओं तक त्वरित एवं पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

जस्टिस सूर्यकांत के दौरे की शुरुआत देवघर से ही होगी, जहां वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वे मंदिर में लगभग 40 मिनट का समय बिताएंगे। इस दौरान वे विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और रुद्राभिषेक भी करेंगे।

विज्ञापन

देवघर शिविर और जन कल्याणकारी वितरण
पूजा-अर्चना के बाद वह देवघर दीवानी अदालत परिसर में राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर में शामिल होकर जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस चंद्रशेखर तथा न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान विभिन्न अपराधों के पीड़ितों को वित्तीय सहायता के मुआवजे के चेक प्रदान किए जाएंगे। साथ ही महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शिशु के अंतर्गत चिह्नित लाभुकों को आवश्यक सहायता दी जाएगी। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 10 हजार से अधिक लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का सीधे वितरण किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश डिजिटल माध्यम से पलामू और रांची जिले में नए विधिक सहायता क्लीनिकों का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे स्थानीय निवासियों को त्वरित कानूनी सहायता मिल सकेगी।

रांची में अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन
जस्टिस सूर्यकांत शाम 7:30 बजे रांची के धुर्वा स्थित झारखंड उच्च न्यायालय परिसर पहुंचेंगे। यहां वह 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक डेटा सेंटर का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र राज्य की न्याय प्रणाली को तकनीकी रूप से आधुनिक, सशक्त और डिजिटल बनाने के मकसद से स्थापित किया गया है।

नई आधिकारिक वेबसाइट भी जारी होगी
झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह कंप्यूटर एवं डिजिटाइजेशन समिति के अध्यक्ष न्यायाधीश आनंद सेन ने बताया कि इस डेटा सेंटर के साथ उच्च न्यायालय की नई आधिकारिक वेबसाइट भी जारी होगी। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय और सभी जिला अदालतों के लिए विशेष आईओएस मोबाइल एप तथा ऑनलाइन सर्टिफाइड कॉपी मॉड्यूल का भी औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। वकीलों की सुविधा के लिए एक नई पर्सनलाइज्ड कॉज लिस्ट सेवा की शुरुआत होगी, जिससे मुकदमों की दैनिक सूची देखना आसान हो जाएगा।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और न्यायिक सुधार
न्यायाधीश आनंद सेन के अनुसार राज्य के समस्त न्यायिक अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उन्हें आधुनिक ड्रैगन स्पीच-टू-टेक्स्ट तकनीक और सुप्रीम टुडे एआई आधारित सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन एआई आधारित आधुनिक टूल्स की मदद से अदालती आदेशों और निर्णयों के प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया अधिक तेज और सटीक हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed