बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा अपडेट: आरोपी साजिद एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिया आदेश
{"_id":"65fa9685fc6f14348609e309","slug":"badaun-double-murder-and-encounter-all-update-in-hindi-news-2024-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा अपडेट: आरोपी साजिद एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 20 Mar 2024 05:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:46 PM IST
खास बातें
बदायूं की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने आरोपी के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है। वहीं, आरोपी जावेद की तलाश में पुलिस जुटी है। यहां पढ़ें घटना से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
सड़क पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:49 PM, 20-Mar-2024
बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिए हैं। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कर 15 दिन में जांच आख्या मांगी हैं।
05:04 PM, 20-Mar-2024
साजिद की ससुराल बिनावर थाने के ददमई में है। उसकी पत्नी सना वहीं रह रही है। घटना के बारे में जब सना से पूछा गया, उसने जानकारी होने से भी इनकार किया। उसने और उसके मायके वालों ने कहा कि वह गर्भवती भी नहीं है।
विज्ञापन
05:04 PM, 20-Mar-2024
आरोपी साजिद की पत्नी सना का बयान सामने आया है। उसका कहना है कि वह 15 दिन से मायके में रह रही है। उसे घटना की जानकारी तक नहीं थी। सना ने गर्भवती होने की बात से भी इनकार किया है। इससे डबल मर्डर में नया मोड़ आ गया है।
03:38 PM, 20-Mar-2024
बच्चों के शवों को देख बेसुध हुईं मां और दादी
- फोटो : अमर उजाला
03:37 PM, 20-Mar-2024
मुख्य हत्यारोपी साजिद के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस पीएससी मौजूद रही। उसके शव को पुलिस की सुरक्षा में ही गांव सखानू ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सखानू के कब्रिस्तान में उसकी कब्र खोद दी गई है। वहीं उसके शव को दफन किया गया।
03:37 PM, 20-Mar-2024
मुठभेड़ में साजिद को लगी थीं तीन गोलियां
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। मुठभेड़ में साजिद को तीन गोलियां लगी थी। दो गोली उसके सीने में लगी हैं और एक गोली उसके पेट में साइड में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:51 PM, 20-Mar-2024
सखानू में घर बंद, जावेद की तलाश में तीन टीमों का गठन
दो बच्चों की हत्या में नामजद सखानू निवासी जावेद की तलाश एसओजी के अलावा तीन पुलिस टीमें बनाईं गईं है। जावेद की तलाश में टीमें जुट गईं है। सखानू में आरोपियों के घर खाली पड़े हैं। परिजन भी भा गए।01:25 PM, 20-Mar-2024
बुधवार सुबह 8:30 बजे दोनों बच्चों के शवों का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। मोहल्ले में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी है। पुलिस बल तैनात है। दोनों बच्चों के घर में मातम पसरा हुआ। कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात है।
01:14 PM, 20-Mar-2024