PM Modi in Prayagraj Live: पीएम बोले- शादी की उम्र 21 साल करने का प्रयास, आप देख रहे होंगे तकलीफ किसे हो रही
{"_id":"61c179cfc9b5610a00271c6d","slug":"pm-modi-in-prayagraj-pm-modi-to-reach-parade-ground-in-no-time-to-give-gifts-to-lakhs-of-women","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Prayagraj Live: पीएम बोले- शादी की उम्र 21 साल करने का प्रयास, आप देख रहे होंगे तकलीफ किसे हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 21 Dec 2021 03:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 Dec 2021 03:33 PM IST
खास बातें
PM Narendra Modi in Prayagraj Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संगमनगरी में मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेने पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी ने लाखों महिलाओं को पुष्टाहार प्लांट, सुमंगला योजना के तहत डीबीटी लाभ और अन्य कई सौगातें दीं। पढ़ें हर अपडेट...
विज्ञापन
pm in prayagraj
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
02:27 PM, 21-Dec-2021
700 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए- पीएम मोदी
पीएम ने बताया कि अगले कुछ वर्षों में घर का मालिकाना हक महिला के नाम होगा। महिला स्वयं सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह है, जो महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसमें 5 सालों में 13 गुना बढ़ोतरी हुई है। शहर हो या गांव महिलाओं के लिए हमारी सरकार हर छोटी बड़ी सुविधा दे रही है। हमने मुफ्त राशन देने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। खदानों में महिलाओं के काम करने पर जो बंदिश थी हमारी सरकार ने हटाई। रेप जैसे संगीन अपराधों की तेज सुनवाई के लिए 700 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित कर चुकी है। तीन तलाक के विरुद्ध कानून हमने बनाया। कुछ दिन पहले ही हमारी सरकार ने बेटियों की शादी की उम्र 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन किसे इससे तकलीफ हो रही है ये सभी देख रहे हैं। पहले यूपी में माफियाराज था, गुंडों की हनक हुआ करती थी, पहले बहन-बेटियों को सड़क पर निकलने में मुश्किल होती थी। आज यूपी में सुरक्षा भी है अधिकार भी है, संभावनाएं भी हैं , यूपी में व्यापार भी है। माताओं-बहनों का आशीर्वाद है तो यूपी को कोई अंधेरे में नहीं धकेल सकता। हमारा यूपी आगे बढ़ेगा आज ये संकल्प लें। इसी के साथ पीएम मोदी ने अपने वाणी को विराम दिया और वंदे मातरम के नारे लगाए।
02:25 PM, 21-Dec-2021
यूपी में 30 लाख से अधिक घर पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए
पीएम मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं वो प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं के नाम से बन रहे हैं। यूपी में 30 लाख से अधिक घर पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए हैं, इनमें से 25 लाख घर महिलाओं के ही नाम हैं।
विज्ञापन
02:22 PM, 21-Dec-2021
महिलाओं को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
पीएम मोदी ने कहा कि अब तक 2000 करोड़ महिलाओं को 10 हजार करोड़ से अधिक रुपये गर्भावस्था के दौरान दिए जा चुके हैं. सैनिटरी पैड को भी हमने गरीब से गरीब बेटियों तक पहुंचाने के लिए हर काम किया। सुकन्या राशि के तहत लाखों अकाउंट खुले हैं ताकि बच्चियों को पढ़ाई में मदद मिल सके। स्वच्छ भारत के तहत करोड़ों शौचालय बनने से, उज्ज्वला योजना से गैस मिलने से, हर घर जल मिलने से भी उनके जीवन में वृद्धि हुई है। सबसे अधिक लाभ महिलाओं को इन योजनाओं का हुआ है। पहले पैसे के अभाव में इनके जीवन पर संकट रहता था अब 5 लाख का इलाज मिलने से उनकी ये चिंता दूर हुई है।02:17 PM, 21-Dec-2021
हमारी योजनाओं ने यूपी की महिलाओं का जीवन बदलना शुरू कर दिया है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जिन 202 पुष्टाहार प्लांट का आज उद्घाटन हुआ है उससे महिलाओं को काम भी मिलेगा और सुविधा भी। इन योजनाओं ने यूपी की महिलाओं का जीवन बदलना शुरू कर दिया है। आज मुझे एक हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का अवसर मिला। अब पहले की सराकारों वाला दौर महिलाएं वापस नहीं आने देंगी। यूपी की महिलाओं को योगी सरकार ने जो सम्मान दिया है वो अभूतपूर्व है। महिलाओं का जीवन पीढ़ियों का जीवन बदलने वाला होता है। इसलिए 2014 में मां भारती के बड़े सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने का बीड़ा उठाया तो बेटी के सपनों को पूरा करने का निश्चय किया। बेटियां जन्म लें इसके लिए हमने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। इससे कई राज्यों में बेटियों की जनसंख्या में वृद्धि हुई है। इसलिए मैटरनिटी लीव छह महीने की गई है।
02:13 PM, 21-Dec-2021
पूरा देश देख रहा यूपी का विकास- पीएम मोदी
पीएम ने बोला कि प्रदेश में महिलाओं के विकास के लिए जो काम हुआ है वो पूरा देश देख रहा है। आज मुझे मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की लाखों महिलाओं के अकाउंट में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करने का सौभाग्य मिला। यूपी में बैंक सखी का जो अभियान शुरू हुआ है वो महिलाओं के जीवन में भी बड़े बदलाव ला रहे हैं। सरकार से डीबीटी के जरिए सीधे खाते में आता है। पैसा निकालने बैंक नहीं जाना पड़ता, बैंक सखी की मदद से घर पर ही ये पैसा मिलता है। इस तरह गांव पर ही बैंक आता है। ये कोई छोटा काम नहीं है। यूपी सरकार ने इन बैंक सखियों के ऊपर 75 हजार करोड़ रुपये के लेन-देन की जिम्मेदारी सौंपी है। जितना लेन-देन गांव में होगा उतनी उनकी आमदनी भी होगी। ये अधिकतर वो बहनें हैं जिनके कुछ दिन पहले अपने बैंक खाते भी नहीं थे। अब इनके हाथ में फिजिकल बैंकिंग की शक्ति आ गई है।02:09 PM, 21-Dec-2021
पीएम मोदी कर रहे संबोधित
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत हमेशा की तरह लोगों के अभिवादन और स्थानीय भाषा में किया। वह बोले पिछले वर्ष कुंभ में हम ई पवित्र धरती पर आवा रहे, तब संगम में डुबकी लगाके अलौकिक आनंद आवा रहा। पीएम ने कहा कि प्रयागराज से साहित्य की जो त्रिवेणी बही उसे आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी संपादक भी रहे। हमारी मातृशक्ति की प्रतीक यह तीर्थ नगरी मां गंगा यमुना और सरस्वती की संगम नगरी रही है। ये हमारा सौभाग्य है कि आप महिलाएं हमें आशीर्वाद देने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:59 PM, 21-Dec-2021
पीएम मोदी ने मंच से बटन दबाकर 202 राजकीय पुष्टाहार प्लांट का उद्घाटन किया वहीं लाखों महिलाओं के बैंक अकाउंट में भी पैसे ट्रांसफर किए।
01:52 PM, 21-Dec-2021
सीएम योगी ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का किया जिक्र
सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में आधी आबादी के लिए बहुत से काम हुए हैं। उन्हें सुरक्षा से लेकर आत्मनिर्भर बनाने तक के लिए कई कार्य हुए हैं। आज मैं कह सकता हूं कि आधी आबादी इस हक का सम्मान पाने के लिए 2014 के बाद वह देखने को मिला है। घर की महिलाओं का अकाउंट खुला। अब पोषाहार मिलने में भी दिक्कत नहीं होती। सीएम योगी ने महिलाओं के लिए चलाई गई सभी योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद दिया और महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आधी आबादी के लिए हर संभव कार्य कर रही है।
01:48 PM, 21-Dec-2021
डिप्टी सीएम मौर्य के बाद सीएम योगी ने जनता को किया संबोधित
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी का अभिवादन किया इसके बाद सीएम योगी ने भी भाषण दिया।01:40 PM, 21-Dec-2021