फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up moradabad ambala division block four trains cancelled 12 route changed

यूपी: मुरादाबाद और अंबाला मंडल में ब्लॉक, बरेली होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें निरस्त, 12 के मार्ग बदले

Sun, 20 Sep 2026 10:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 20 Sep 2026 10:16 AM IST
सार

मुरादाबाद और अंबाला मंडल में रेल ब्लॉक के चलते सितंबर में बरेली होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे के अनुसार चार ट्रेनें निरस्त, 12 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित और 10 ट्रेनें 40 से 180 मिनट तक देरी से चलेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और बदले हुए मार्ग की जानकारी रेलवे से जांचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
up moradabad ambala division block four trains cancelled 12 route changed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद और अंबाला मंडल में ब्लॉक के कारण अलग-अलग तारीखों में बरेली होकर गुजरने वाली 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 12 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और 10 गाड़ियों को 180 मिनट तक की देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड में ब्लॉक के कारण 12229 प्रयागराज संगम-योग नगरी ऋषिकेश 27 और 12230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 28 सितंबर को निरस्त रहेगी। 15211 जननायक एक्सप्रेस 28 सितंबर को रास्ते के स्टेशनों पर 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी और 25 व 26 सितंबर को दो घंटे की देरी से चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 29 सितंबर को एक घंटे, 13037 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 28 सितंबर को दो घंटे, 14603 अमृतसर एक्सप्रेस 25 सितंबर को दो घंटे, 22317 हमसफर एक्सप्रेस 28 सितंबर को दो घंटे देरी से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का बदले मार्ग से होगा संचालन
22355 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 27 सितंबर को, 14618 पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 29 सितंबर को, 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 29 सितंबर को, 13037 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 26 व 27 सितंबर को 13035 उपासना एक्सप्रेस 25 सितंबर को मुरादाबाद, हापुड़, मेरठ, सहानपुर और सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाएंगी।

अंबाला मंडल में ब्लॉक से प्रभावित होंगी ये ट्रेनें
अंबाला मंडल में ब्लॉक के कारण 12054-53 अमृतसर-हावड़ा मेल 26 और 27 सितंबर को निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 सितंबर को, 14617 पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 20, 21 और 24 सितंबर को, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 20, 21, 24 सितंबर को, 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 20 सितंबर को, 15135 छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस 25 सितंबर को, 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 26 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।

15211 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस 21 सितंबर को, 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 22 सितंबर को, 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 14649 शहीद एक्सप्रेस 21, 24, 26 व 27 सितंबर को, 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 सितंबर को 40 से 180 मिनट तक देरी से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed