फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 Live: पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- राजनीतिक बयानबाजी करने वालों को सद्बुद्धि दें भगवान

Thu, 30 Jan 2025 09:03 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 09:03 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने महाकुंभ जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। बाद में मुख्य सचिव और डीजीपी ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का दौरा किया, जहां भगदड़ की घटना में घायल हुए लोग भर्ती हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Updates Devotees Sangam Ghats Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : X @ANI

लाइव अपडेट

08:59 PM, 30-Jan-2025

महाकुंभ की व्यवस्था से अभिभूत नजर आए विदेशी श्रद्धालु
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्वितीय संगम बन चुका है। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है। हर किसी के मन में आस्था की ज्योति प्रज्ज्वलित हो रही है। सभी संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। इस दौरान विदेशी तीर्थयात्री भी महाकुंभ की अद्भुत व्यवस्था से अभिभूत नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए बेहतरीन प्रबंधों की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की है।

07:02 PM, 30-Jan-2025
धीरेंद्र शास्त्री बोले- राजनीतिक बयानबाजी करने वालों को सद्बुद्धि दें भगवान 
महाकुंभ भगदड़ मामले में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, हम हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि घटना पर राजनीतिक बयानबाजी करने वालों को सद्बुद्धि दें। लाशों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। श्रद्धालुओं से सतर्क और अनुशासित रहने की अपील की। 

विज्ञापन
06:35 PM, 30-Jan-2025
महाकुंभ मेले को हिंदू विरोधियों की बुरी नजर लगी
महाकुंभ में मची भगदड़ पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा, इस बार किसी पर आरोप लगाना ठीक नहीं है, हमारी कोशिश होनी चाहिए कि महाकुंभ बहुत अच्छे से हो। मुझे ये कहने में कोई झिझक नहीं है महाकुंभ को हिंदू विरोधियों की बुरी नजर लगी, इसलिए ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है।



 
06:19 PM, 30-Jan-2025
अस्पताल का दौरा कर मुख्य सचिव ने व्यवस्थाओं को परखा
यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उस अस्पताल का दौरा किया जहां भगदड़ में घायल हुए लोग भर्ती हैं। दौरे के बाद उन्होंने कहा, '36 घायल लोग यहां भर्ती हैं। सभी का बहुत अच्छे से इलाज किया जा रहा है और उनके साथ आने वाले तीमारदारों के लिए भी व्यवस्था की गई है। ये लोग अलग-अलग जगहों के हैं। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। किसी की हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उनमें से कुछ को फ्रैक्चर हुआ है, उन्हें ठीक होने में 3 सप्ताह तक का समय लगेगा, ऐसे 2-3 मामले हैं।

05:05 PM, 30-Jan-2025
यूपी के मुख्य सचिव व डीजीपी ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का दौरा किया, यहां घायल हैं भर्ती
यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का दौरा किया, जहां भगदड़ की घटना में घायल हुए लोग भर्ती हैं।
04:55 PM, 30-Jan-2025
अरैल मेला क्षेत्र की डोम सिटी में लगी आग
प्रयागराज के झूंसी के छतनाग में बने टेंट सिटी में आग लगने के बाद अब अरैल मेला क्षेत्र में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि यह आग सेक्टर-25 स्थित डोम सिटी में लगी है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:43 PM, 30-Jan-2025
फ्रांसीसी पर्यटक लारिना ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं को सराहा
महाकुंभ में शामिल हुईं फ्रांसीसी पर्यटक लारिना ने कहा, 'मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां का माहौल असाधारण है। यहां का प्रबंधन अद्भुत है। यहां बहुत मदद और सुरक्षा है।'

04:23 PM, 30-Jan-2025
मंत्री संजय निषाद बोले- यह घटना दुखद, सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर काम करने की जरूरत
प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी के मंत्री संजय कुमार निषाद का कहना है, 'यह एक दुखद घटना है। जो हुआ उससे हमें दुख है। सीएम ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। विपक्ष अपने बयान देगा लेकिन यूपी एक बड़ा राज्य है और अन्य राज्यों से भी लोग महाकुंभ आ रहे हैं। राज्य सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

04:06 PM, 30-Jan-2025
भगदड़ मामले को लेकर सपा सांसद ने सरकार पर बोला हमला
महाकुंभ भगदड़ को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन का कहना है, 'जो घटना हुई उसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। वहां पहुंची भीड़ के लिए कोई उचित इंतजाम नहीं थे। सरकार हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागती है।'

04:02 PM, 30-Jan-2025
टेंट में लगी आग पर पाया गया काबू
यूपी अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रमोद शर्मा ने कहा, 'हमें आज छतनाग घाट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत 15 टेंट्स में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। एसडीएम के अनुसार, यह अनधिकृत तम्बू था जो यहां लगाया गया था। यहां स्थिति नियंत्रण में है।'

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed