{"_id":"6afae602207dee46680e2942","slug":"pensioners-outrage-over-delay-in-payment-of-arrears-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-215443-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एरियर भुगतान में देरी पर पेंशनरों का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एरियर भुगतान में देरी पर पेंशनरों का आक्रोश
Tue, 17 Nov 2026 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:45 AM IST
विज्ञापन
गांधी चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पेंशनर। संवाद
17 मांगों को लेकर पेंशनरों का धरना शुरू
गांधी चौक पर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, 19 नवंबर को धर्मशाला में करेंगे विधानसभा का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति जिला हमीरपुर ने 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समिति ने सोमवार को गांधी चौक हमीरपुर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अनदेखी और वादाखिलाफी पर रोष जताया।
धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने की। इसमें कृषि विभाग से पृथ्वी राज शर्मा, शिक्षा विभाग से पुरुषोत्तम सहित विभिन्न संगठनों के करीब 70 पेंशनरों ने भाग लिया। समिति पदाधिकारियों अमेजर ठाकुर और दिलीप सिंह ने कहा कि सरकार पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों और पेंशन एरियर का भुगतान नहीं कर रही है। जहां भुगतान हो रहा है, वहां भी किस्तों में राशि दी जा रही है। उन्होंने बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू न होने पर भी नाराजगी जताई।
उन्होंने मांग की कि सरकार 17 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार कर समिति को वार्ता के लिए बुलाए और समस्याओं का समाधान करे। ऐसा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेशभर के पेंशनर धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में रैली निकालकर विधानसभा का घेराव करेंगे। मांगें नहीं मानी गईं तो पेंशनर परिवारों सहित आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
धरने में मनोहर ठाकुर, रमेश रनौत, देश राज शर्मा, कुलदीप सिंह वर्मा, विजय ठाकुर और मंजीत सिंह ठाकुर सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।