Mahakumbh 2025 Live: पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- राजनीतिक बयानबाजी करने वालों को सद्बुद्धि दें भगवान
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने महाकुंभ जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। बाद में मुख्य सचिव और डीजीपी ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का दौरा किया, जहां भगदड़ की घटना में घायल हुए लोग भर्ती हैं।
लाइव अपडेट
महाकुंभ की व्यवस्था से अभिभूत नजर आए विदेशी श्रद्धालु
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्वितीय संगम बन चुका है। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है। हर किसी के मन में आस्था की ज्योति प्रज्ज्वलित हो रही है। सभी संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। इस दौरान विदेशी तीर्थयात्री भी महाकुंभ की अद्भुत व्यवस्था से अभिभूत नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए बेहतरीन प्रबंधों की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की है।
महाकुंभ भगदड़ मामले में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, हम हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि घटना पर राजनीतिक बयानबाजी करने वालों को सद्बुद्धि दें। लाशों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। श्रद्धालुओं से सतर्क और अनुशासित रहने की अपील की।
#WATCH | Prayagraj, UP | On Mahakumbh stampede, Bageshwar Dham Chief Dhirendra Krishna Shastri says,"...We pray to Hanuman ji to give good sense to those making political statements on the incident...There should be no politics on corpses...The situation was controlled… pic.twitter.com/790mQkKc59
— ANI (@ANI) January 30, 2025
महाकुंभ में मची भगदड़ पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा, इस बार किसी पर आरोप लगाना ठीक नहीं है, हमारी कोशिश होनी चाहिए कि महाकुंभ बहुत अच्छे से हो। मुझे ये कहने में कोई झिझक नहीं है महाकुंभ को हिंदू विरोधियों की बुरी नजर लगी, इसलिए ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है।
#WATCH | Prayagraj, UP: On Maha Kumbh Stampede, President of Akhil Bharatiya Akhada Parishad, Mahant Ravindra Puri says, "...This time, it is not right to levy allegations on anyone, our efforts should be to make Maha Kumbh take place very well. Those who are making such… pic.twitter.com/9mtwS3OKo8
— ANI (@ANI) January 30, 2025
यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उस अस्पताल का दौरा किया जहां भगदड़ में घायल हुए लोग भर्ती हैं। दौरे के बाद उन्होंने कहा, '36 घायल लोग यहां भर्ती हैं। सभी का बहुत अच्छे से इलाज किया जा रहा है और उनके साथ आने वाले तीमारदारों के लिए भी व्यवस्था की गई है। ये लोग अलग-अलग जगहों के हैं। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। किसी की हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उनमें से कुछ को फ्रैक्चर हुआ है, उन्हें ठीक होने में 3 सप्ताह तक का समय लगेगा, ऐसे 2-3 मामले हैं।
#WATCH | Prayagraj | Maha Kumbh Stampede | UP Chief Secretary Manoj Kumar Singh says, " 36 injured people are admitted here...all are being treated very well and arrangements have been made for the attendants who are with them...these people belong to different places like… pic.twitter.com/xNNMIqKu5G
— ANI (@ANI) January 30, 2025
यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का दौरा किया, जहां भगदड़ की घटना में घायल हुए लोग भर्ती हैं।
प्रयागराज के झूंसी के छतनाग में बने टेंट सिटी में आग लगने के बाद अब अरैल मेला क्षेत्र में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि यह आग सेक्टर-25 स्थित डोम सिटी में लगी है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं।
महाकुंभ में शामिल हुईं फ्रांसीसी पर्यटक लारिना ने कहा, 'मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां का माहौल असाधारण है। यहां का प्रबंधन अद्भुत है। यहां बहुत मदद और सुरक्षा है।'
#WATCH | Larina, a French tourist attending the #Mahakumbh2025 says, "I feel great here. The vibrations are extraordinary. The management here is amazing. There is a lot of help, support and security here." pic.twitter.com/ExRqG3MOmR
— ANI (@ANI) January 30, 2025
प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी के मंत्री संजय कुमार निषाद का कहना है, 'यह एक दुखद घटना है। जो हुआ उससे हमें दुख है। सीएम ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। विपक्ष अपने बयान देगा लेकिन यूपी एक बड़ा राज्य है और अन्य राज्यों से भी लोग महाकुंभ आ रहे हैं। राज्य सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
#WATCH | Lucknow: On Prayagraj Maha Kumbh stampede, UP Minister Sanjay Kumar Nishad says, " This is a tragic incident. We are sad about what happened...CM has ordered a probe into this...opposition will make their statements but UP is a big state and people from other states are… pic.twitter.com/nxgT8rYVTm
— ANI (@ANI) January 30, 2025
महाकुंभ भगदड़ को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन का कहना है, 'जो घटना हुई उसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। वहां पहुंची भीड़ के लिए कोई उचित इंतजाम नहीं थे। सरकार हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागती है।'
#WATCH | Prayagraj Maha Kumbh stampede: Samajwadi Party MP Iqra Hasan says, "The government should take responsibility for the incident that took place...There were no proper arrangements for the crowd that arrived there...The government always run from their responsibilities..." pic.twitter.com/FSeFeCQGxs
— ANI (@ANI) January 30, 2025
यूपी अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रमोद शर्मा ने कहा, 'हमें आज छतनाग घाट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत 15 टेंट्स में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। एसडीएम के अनुसार, यह अनधिकृत तम्बू था जो यहां लगाया गया था। यहां स्थिति नियंत्रण में है।'
#WATCH | Prayagraj | UP Fire Department official Pramod Sharma says, "We got information about a fire in 15 tents under the Chatnag Ghat Police Station area, today. Taking immediate action, the fire was brought under control and doused. As per the SDM, it was an unauthorised tent… pic.twitter.com/a5cRkrCWKW
— ANI (@ANI) January 30, 2025