Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   buxar four year old girl assault attempt accused arrested pocso act

बिहार: छठ की तैयारियों के बीच 4 साल की बच्ची से कुकर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2026 08:19 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Nov 2026 08:19 AM IST
सार

बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में छठ महापर्व के दौरान चार साल की बच्ची के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद 16 नवंबर को परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
buxar four year old girl assault attempt accused arrested pocso act
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार के बक्सर में छठ महापर्व के दौरान चार साल की मासूम बच्ची के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

छठ की तैयारियों के बीच बच्ची के साथ गलत हरकत का प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात मोहल्ले के लोग छठ महापर्व की तैयारियों और पूजा-पाठ में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर चार साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों के पहुंचने की आशंका से आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

16 नवंबर को महिला थाने पहुंचकर परिजनों ने की शिकायत

घटना के बाद 16 नवंबर को पीड़िता के परिजनों ने महिला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इस संबंध में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed