फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 Live: संन्यास के पथ पर चलीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े की बनेंगी महामंडलेश्वर

Fri, 24 Jan 2025 04:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 04:45 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates:  यातायात प्रभारी अमित ने बताया कि शनिवार व रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Updates Devotees Sangam Ghats Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
फिल्म अभिनेत्री ममता बनर्जी किन्रर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

04:44 PM, 24-Jan-2025

संन्यासिन बनीं मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा, ''किन्नर अखाड़ा ममता कुलकर्णी (पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री) को महामंडलेश्वर बनाने जा रहा है। उनका नाम श्री यामाई ममता नंदगिरि रखा गया है। सभी अनुष्ठान चल रहे हैं। पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़ा मेरे संपर्क में है... अगर वह चाहें तो उसे किसी भी भक्ति पात्र का किरदार निभाने की इजाजत है, क्योंकि हम किसी को भी उनके किरदार निभाने से नहीं रोकते हैं।'
04:13 PM, 24-Jan-2025

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लगाई आस्था की डुबकी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी। 
 
विज्ञापन
04:12 PM, 24-Jan-2025

'मित्रों, यह अद्भुत है'- पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना

महाकुंभ 2025 पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा, "मैं प्रयागराज आने वाले सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। मैं भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा आयोजित भव्य महाकुंभ का दौरा करने आया हूं। मैं यहां अपनी पत्नी और के साथ आया हूं। मित्रों, यह अद्भुत है, जब मैं डुबकी लगाऊंगा तो मुझे और भी अच्छा लगेगा।''
 
03:17 PM, 24-Jan-2025

मौनी अमावस्या के पर्व पर प्रयागराज रेल मंडल चलाएगा हर चार मिनट में एक ट्रेन 

मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के लिए रेलवे की तैयारियों के बारे में बताते हुए प्रयागराज रेलवे के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज रेलवे 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। सबसे अधिक ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से चलेंगी, इसके अलावा मंडल के अन्य स्टेशनों से दिशावार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा नियमित ट्रेनों का संचालन भी समयानुसार किया जाएगा।
01:50 PM, 24-Jan-2025

मौनी अमावस्या पर चलेंगी रिकाॅर्ड 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

मौनी अमावस्या पर्व पर होने वाली करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रयागराज रेलवे मंडल की ओर से हर चार मिनट पर एक ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है।महाकुंभ 2025 की प्रयागराज में शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हो गई है। मकर संक्रांति के दिन महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर्व पर उम्मीद से अधिक लगभग 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया था।
01:20 PM, 24-Jan-2025

मौनी अमावस्या पर हजारों विदेशी भक्त लगाएंगे संगम में डुबकी

महाकुंभ नगर में 29 जनवरी को होने जा रहे मौनी अमावस्या के अमृत स्नान में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए 10 करोड़ लोगों के पावन त्रिवेणी के तट पर पहुंचने का अनुमान है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान होगा। मेला प्रशासन के दावे के मुताबिक इस स्नान पर्व में 7 से 10 करोड़ के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों के महाकुंभ पहुंचने का अनुमान है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन के साथ साथ  साधु संतों के शिविरों में भी इस पावन अवसर पर अमृत स्नान के लिए आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 24-Jan-2025

मौनी अमावस्या की तेज हुई तैयारी

मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। यह सबसे बड़ा स्नान पर्व माना जाता है। अमावस्या पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार मौनी अमावस्या पर करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। 
10:41 AM, 24-Jan-2025

10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाकुंभ का स्नान 13 जनवरी पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ है। दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर साढ़े तीन करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई थी। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है।
09:58 AM, 24-Jan-2025

त्रिवेणी संगम पर सुबह की आरती

08:45 AM, 24-Jan-2025

त्रिवेणी संगम पर जुटे श्रद्धालु

श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed