{"_id":"6ab04499d6ffdc9d390331ae","slug":"for-the-first-time-a-woman-from-the-hafed-employees-union-has-become-the-state-president-karnal-news-c-18-knl1018-995996-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पहली बार हैफेड एम्प्लाइज यूनियन की महिला बनीं प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पहली बार हैफेड एम्प्लाइज यूनियन की महिला बनीं प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
हैपेंड एम्पलाई यूनियन की नई कार्यकारिणी।
करनाल। हैफेड एम्प्लाइज यूनियन के आम चुनाव-2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यूनियन के 56 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने शीर्ष पद पर कब्जा जमाया है। शुक्रवार को तरावड़ी स्थित हैफेड कॉम्प्लेक्स में हुए चुनाव में गुरविंदर कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुधीर खरब को 93 वोटों के अंतर से पराजित कर स्टेट प्रेसिडेंट का चुनाव जीत लिया।
वहीं परमवीर जाखड़ को सर्वसम्मति से निर्विरोध स्टेट जनरल सेक्रेटरी चुना गया है। मतदान प्रक्रिया में कुल 499 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद गुरविंदर कौर को 296 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुधीर खरब को 203 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह गुरविंदर कौर ने 93 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।
-- -- -- --
हर कर्मचारी की जीत है : गुरविंदर
जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित स्टेट प्रेसिडेंट गुरविंदर कौर ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि हैफेड के हर कर्मचारी की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के मुद्दों और मांगों को हैफेड मैनेजमेंट के सामने पूरे तथ्यों व आंकड़ों के साथ मजबूती से रखा जाएगा। निर्विरोध चुने गए स्टेट जनरल सेक्रेटरी परमवीर जाखड़ और नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरविंदर कौर ने कहा कि अब चुनाव समाप्त हो चुका है और पूरी टीम सभी कर्मचारियों को साथ लेकर संगठन तथा हैफेड के हितों की रक्षा के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करेगी।