फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 Live: पहले अमृत स्नान पर 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; सीएम योगी ने कही ये बात

Tue, 14 Jan 2025 09:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jan 2025 09:04 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh 2025 Snan Date and Time News Live: महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विदेशी भक्त भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है। 

विज्ञापन
Mahakumbh Mela Prayagraj 2025 Live Kumbh Amrit Snan Shubh Muhurat Time Naga Sadhu Photos Videos News in Hindi
महाकुंभ 2025 - फोटो : X @myogiadityanath

लाइव अपडेट

08:11 PM, 14-Jan-2025
Maha Kumbh Mela: हर जगह कैमरे की नजर में
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि मकर संक्रांति पर 3.50 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। पीएम मोदी की अपेक्षा थी कि इसे डिजिटल महाकुंभ के रूप में स्थापित किया जाए। इसे देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को कैमरे से स्कैन किया गया है। गूगल लोकेशन, यूपीआई समेत सारी सुविधा उपलब्ध कराते हुए इसे डिजिटल स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट, खोया-पाया लोकेशन आदि में एआई समेत टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
08:09 PM, 14-Jan-2025
Kumbh Mela 2025: श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई दिक्कत
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक के जरिए देर रात से ही भीड़ नियंत्रण की मॉनीटरिंग हो रही है।। रात में थर्मल इमेजिंग के हिसाब से क्राउड कंट्रोल किया गया तो दिन में टीथर्ड ड्रोन व सीसीटीवी से ट्रैफिक को मॉनिटर कर रहे हैं। घाटों की लंबाई अधिक होने के कारण संगम नोज पर इस बार अधिक दबाव नहीं है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशीलता के साथ व्यवहार कर रहे हैं। श्रद्धालु अब प्रयागराज के साथ चित्रकूट, विंध्यवासिनी धाम, वाराणसी व अयोध्या की तरफ भी जाएंगे। इन शहरों के रास्तों पर भी श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, हमने इसकी भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन
06:26 PM, 14-Jan-2025
Mahakumbh 2025 Snan: सीएम योगी ने सभी संतों और श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन
आस्था, समता और एकता के महासमागम 'महाकुंभ-2025, प्रयागराज' में पावन 'मकर संक्रांति' के शुभ अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाने वाले सभी पूज्य संतगणों, कल्पवासियों व श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! प्रथम अमृत स्नान पर्व पर आज 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य संतों/श्रद्धालुओं ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रथम अमृत स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने पर सनातन धर्म के आधार सभी पूज्य अखाड़ों, महाकुंभ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुंभ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद तथा प्रदेश वासियों को बधाई।

06:19 PM, 14-Jan-2025
Mahakumbh 2025 Update: पहले अमृत स्नान पर 3.50 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी
आज प्रयागराज में प्रथम महाकुंभ अमृत स्नान के अवसर पर 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संगम में पवित्र स्नान किया। श्रद्धेय संतों की पावन उपस्थिति में महाकुंभ क्षेत्र का संपूर्ण वातावरण और अधिक दिव्य एवं अलौकिक हो गया।
05:31 PM, 14-Jan-2025
Mahakumbh Amrit Snan: श्रद्धालुओं के सुखद अनुभव के लिए हर चीज का रखा गया ध्यान: प्रमुख सचिव गृह
यूपी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि महाकुंभ के दृष्टिगत प्रयागराज के आस-पास के धार्मिक स्थलों (वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मिर्जापुर एवं चित्रकूट और मथुरा  आदि) पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं हैं। जो भी यहां (महाकुंभ) आए, एक अच्छा अनुभव लेकर वापस जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ किया गया है। श्रद्धालुओं के सुखद अनुभव के लिए टेंट सिटी, अतिरिक्त शौचालय, रहने-खाने की सुविधा आदि हर चीज का ध्यान रखा गया है। 

04:41 PM, 14-Jan-2025
Mahakumbh Mela 2025: दोपहर 3 बजे तक 2.5 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी
प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार को मकर संक्रांति के दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। दोपहर 3 बजे तक 2.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पवित्र अमृत स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:07 PM, 14-Jan-2025
Mahakumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला
Mahakumbh 2025: 60,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात: प्रमुख सचिव गृह
महाकुंभ मेला 2025 पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा, "हमने प्रयागराज में रहने वाले लोगों के लिए उचित व्यवस्था की है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 60,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है... हमने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भी व्यवस्था की है... सभी अधिकारी अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं..."
03:16 PM, 14-Jan-2025

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद का बयान सामने आया

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि हमने प्रयागराज में रहने वाले लोगों के लिए उचित व्यवस्था की है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 60 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र को गूगल के माध्यम से नेविगेट किया जा रहा है। यूपीआई यानी सक्षम भुगतान प्रणाली लागू की गई है। साथ ही एआई यानी सक्षम टूल का उपयोग किया जा रहा है। ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो। हमने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भी व्यवस्था कर रखी है। सभी अधिकारी अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं।
 
03:11 PM, 14-Jan-2025

लोक गायिका मालिनी अवस्थी महाकुंभ में पहुंचीं

महाकुंभ में लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी पहुंची हैं। जहां उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर जब हम सभी ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई, तो यह अहसास अद्भूत था। ऐसे ठंडे मौसम में जब लोग अपने कम्बलों से बाहर नहीं निकलते, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर अत्यधिक उत्साह दिखाया है। पूरे आयोजन का प्रबंधन बेहद अच्छा रहा है।
 
02:53 PM, 14-Jan-2025

maha kumbh mela 2025: 'महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम'

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 में स्नान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

साथ ही लिखा है कि-' महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम'
मकर संक्रांति महापर्व पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में शामिल सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed