UP Lok Sabha Voting: इलाहाबाद में 51.75 तो फूलपुर में 48.97 प्रतिशत हुआ मतदान, कई केंद्रों पर देर शाम तक मतदान
{"_id":"6651446b7eb73580bf067674","slug":"lok-sabha-elections-live-voting-begins-in-phulpur-allahabad-and-scientist-elaborate-security-arrangements-2024-05-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Lok Sabha Voting: इलाहाबाद में 51.75 तो फूलपुर में 48.97 प्रतिशत हुआ मतदान, कई केंद्रों पर देर शाम तक मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 25 May 2024 05:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 May 2024 05:24 PM IST
खास बातें
UP Lok Sabha Chunav Phase Six Voting Live News in Hindi : फूलपुर, इलाहाबाद और प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर मतदान शनिवार को सुबह सात बजे से शुरू हो गया। फूलपुर में भाजपा ने विधायक प्रवीण सिंह पटेल को मैदान में उतारा है तो अमरनाथ मौर्य सपा यानी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं। इसी तरह इलाहाबाद संसदीय सीट से पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला सपा के दिग्गज नेता पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह से है। उज्ज्वल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। प्रतापगढ़ में सांसद संगमलाल गुप्ता फिर मैदान में हैं। उनका मुकाबला सपा के एसपी सिंह पटेल से है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के एक बूथ पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:52 AM, 25-May-2024
झूंसी के मुंशी का पूरा में पहुंचे सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
झूंसी के मुंशी का पूरा गांव में का बस्ता उठा ले जाने को लेकर किया गया विरोध। समाजवादी पार्टी के एमएलसी मान सिंह और अन्य नेता मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि पुलिस ने जबर्दस्ती बस्ते को छीन लिया। पुलिस पर भेदभाव करने का आरोप लगाया गया।
03:56 AM, 25-May-2024
रेवती रमण सिंह की पुलिस से हुई नोकझोंक।
- फोटो : अमर उजाला.
नोकझोंक के बाद पुलिस ने रेवती रमण को थाने में बैठाया
करेली में लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर गठबंधन प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के पिता पूर्व सांसद रेवती रमन सिंह से पुलिस अफसर की हॉट टॉक, थाने में बिठाए गए।
करेली में लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर गठबंधन प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के पिता पूर्व सांसद रेवती रमन सिंह से पुलिस अफसर की हॉट टॉक, थाने में बिठाए गए।
विज्ञापन
03:54 AM, 25-May-2024
फूलपुर से सपा प्रत्याशी अमरनाथ सरोज ने पुलिस पर मुस्लिम मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया। इसको लेकर उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
03:48 AM, 25-May-2024
ग्रामीणों को मनाने पहुंचे सीडीओ बैरंग लौटे।
- फोटो : अमर उजाला।
मतदान बहिष्कार के मामले में शनिवार दोपहर ढाई बजे सीडीओ गौरव कुमार नाराज मतदाताओं को मनाने के लिए उमापुर कलां गांव पहुंचे। इस दौरान सीडीओ ने मतदाताओं की समस्या सुनी। सौ मीटर पैदल चलकर सीडीओ उमापुर कलां गांव स्थित दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग पर पहुंचे। उस स्थान को देखा जिसपर मतदाता आरओबी के निर्माण की मांग रहे हैं। नाराज मतदाताओं को मनाने के लिए सीडीओ ने एक घंटे तक उनसे वार्ता की।
सीडीओ ने पांच दिन के भीतर जिलाधिकारी के माध्यम से रेलवे विभाग को पत्र भेजने व समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। नाराज मतदाता जिलाधिकारी के आने व लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। काफी जद्दोजहद के बाद भी मतदाता अपनी मांग पर अड़े रहे और सीडीओ बैरंग वापस लौट गए। इस दौरान एसडीएम जगजीत कौर मिश्रा, बीडीओ अमित मिश्र, प्रधान राम किशुन निषाद, पूर्व प्रधान गिरजा शंकर पांडेय, गुड्डू दुबे, राजकुमार बाबा दुबे आदि रहे।

03:36 AM, 25-May-2024
वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाते पूर्व सांसद रेवती रमण।
- फोटो : अमर उजाला।
03:08 AM, 25-May-2024
वोट प्रतिशत- दोपहर 3 बजे तक
इलाहाबाद लोकसभा- 41.04
इलाहाबाद दक्षिणी- 32.65
बारा- 45.25
करछना- 42.35
कोरांव- 45.14
मेजा- 41.33
फूलपुर लोकसभा - 39.46
शहर उत्तरी- 30.02
पश्चिमी- 36.89
फाफामऊ- 42.05
फूलपुर- 45.21
सोरांव- 44.60
प्रतापगढ़ लोकसभा- 41.87 प्रतिशत
पट्टी- 44.60
प्रतापगढ़ सदर-41.56
रामपुर खास- 40.74
रानीगंज- 42.37
विश्वनाथगंज-40.15
विज्ञापन
विज्ञापन
02:00 AM, 25-May-2024
मऊआइमा के इस बूथ पर एक बजे तक चालीस फीसदी वोट पड़े।
- फोटो : अमर उजाला।
एक बजे तक 40 फीसदी पड़े
फूलपुर लोकसभा के मॉडल स्कूल मऊआइमा में पसरा सन्नाटा। हालांकि यहां दोपहर एक बजे तक 4 0 प्रतिशत मतदान हो चुका है। तेज धूप के बावजूद यहां पर सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। लोगों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

01:16 AM, 25-May-2024
इलाहाबाद में एक बजे तक 34.06 प्रतिशत, फूलपुर में 33.05 और प्रतापगढ़ में 36.01 मतदान।
01:08 AM, 25-May-2024
लालगंज के शीतलमऊ के बूथ पर मतदान करते राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रतापगढ़ में लालगंज के शीतलमऊ के बूथ पर मतदान करते राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी।
01:07 AM, 25-May-2024
शाहपुर में ईवीएम मशीन में खराबी के कारण एक घंटे मतदान रहा बाधित
रानीगंज क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को वोटिंग की शुरुवात सात बजे से हुई, लेकिन प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में बने बूथ 191 की ईवीएम मशीन खराब हो गई। जिसके चलते लोग लाइन में मतदान के लिए इंतजार करते रहे। करीब एक घंटे बाद मशीन की केबिल बदलने के बाद मतदान शुरू हुआ। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रामनगर में ईवीएम के काम न करने से आधे घंटे मतदान प्रभावित हुआ। छानापार, रहेटूआ परस राम पुर, जाजापुर मेढौली जगदीशपुर में भी ईवीएम में परेशानी नहीं रही लेकिन कुछ देर में दिक्कत दूर करके वोटिंग शुरू हुई।