Aligarh Lok Sabha Election Live: अलीगढ़ में हुआ 56.62 प्रतिशत मतदान, 14 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद
{"_id":"662afcc97c76afbc920cf38c","slug":"aligarh-up-lok-sabha-seat-election-2024-live-phase-2-voting-percentage-bjp-sp-bsp-congress-news-in-hindi-2024-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Aligarh Lok Sabha Election Live: अलीगढ़ में हुआ 56.62 प्रतिशत मतदान, 14 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 26 Apr 2024 09:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 09:36 PM IST
खास बातें
Aligarh UP Lok Sabha Election 2024 Polling Live News: अलीगढ़ लोकसभा सीट के लिए कोल, शहर, अतरौली, खैर और बरौली विधानसभा में मतदान हुआ। 14 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। 4 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:03 PM, 26-Apr-2024
अलीगढ़ में हुआ 56.62 प्रतिशत मतदान
18वीं लोकसभा के लिए दूसरे चरण में अलीगढ़ लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। वोटिंग की समाप्ति पर 56.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
ये रहा सुबह 7 बजे से लेकर समाप्ति तक मतदान प्रतिशत
ये रहा सुबह 7 बजे से लेकर समाप्ति तक मतदान प्रतिशत
- सुबह 9 बजे तक 12.20 प्रतिशत
- 11 बजे तक 24.35 प्रतिशत
- 1 बजे तक 35.33 प्रतिशत
- 3 बजे तक 44.03 प्रतिशत
- 5 बजे तक 54.34 प्रतिशत
- 6 बजे तक 56.57 प्रतिशत
- मतदान समाप्ति पर 56.62 प्रतिशत
यह रहा विधानसभावार मतदान प्रतिशत
- 71 खैर 55.39
- 72 बरौली 58.4
- 73 अतरौली 54.55
- 75 कोल 57.35
- 76 अलीगढ़ 57.49
06:26 PM, 26-Apr-2024
शाम 6 बजे तक मतदान प्रतिशत
अलीगढ़ में 06 बजे तक लगभग 56.57 प्रतिशत वोटिंग की सूचना है। बसपा के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने शहर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
05:57 PM, 26-Apr-2024
एडीजी जोन आगरा, आईजी एवं मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण
एडीजी ज़ोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, अलीगढ़ आईजी शलभ माथुर एवं आयुक्त अलीगढ़ मंडल चैत्रा वी. ने अलीगढ़ विधानसभा में जाकिर हुसैन स्कूल, मालवीय पुस्तकालय, प्राथमिक विद्यालय देहलीगेट, चिरंजीलाल इंटर कॉलेज सासनी गेट, महेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज मदार गेट, चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल एवं खैर विधानसभा क्षेत्र में मदन मोहन मालवीय कालेज अण्डला, खैर इंटर कालेज, राष्ट्रीय इंटर कालेज में स्थापित मतदेय स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने मतदान दिवस पर भ्रमण कर पैनी निगाह बनाए रखी।

05:35 PM, 26-Apr-2024
अलीगढ़ की दो विधानसभाओं में मतदान 7 मई को
अलीगढ़ जनपद में सात विधानसभाएं हैं, जिनमें से पांच विधानसभा शहर, कोल, अतरौली, बरौली, खैर में 26 अप्रैल को मतदान चल रहा है। शेष छर्रा व इगलास विधानसभा में 7 मई को मतदान होगा, जो हाथरस लोकसभा क्षेत्र में आता है।
05:18 PM, 26-Apr-2024
शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत
अलीगढ़ में शाम 05 बजे तक 54.34 प्रतिशत वोटिंग हुई। दादों के गांव कसेर स्थित मतदान केंद्र पर महिलाओं ने जमकर जोश दिखाया और मतदान किया। संगीता ने वोट करने के बाद प्रसन्नता प्रकट की।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
- 71 खैर 53.62
- 72 बरौली 56.00
- 73 अतरौली 52.8
- 75 कोल 55.05
- 76 अलीगढ़ 54.3
05:13 PM, 26-Apr-2024
बेल्जियम से वोट डाले आए
बेल्जियम देश से भारत आकर प्रवीन कुमार शर्मा ने अपने पिसाबा स्थित पैतृक गांव नागलिया बिजना में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:54 PM, 26-Apr-2024
भाजपा और बसपा प्रत्याशी एक साथ पहुंचे चंडौस
भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम और बसपा के प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय एक साथ चंडौस पहुंचे। दोनों ने कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल की।

04:28 PM, 26-Apr-2024
यहां हुआ मतदान का बहिष्कार
खैर विधानसभा के गांव लालगढ़ी पोस्ट पलसेड़ा के बूथ संख्या 103 पर ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य न होने व तीनों प्रमुख दलों के किसी भी प्रत्याशी द्वारा गांव का दौरा न करने पर मतदान का बहिष्कार किया। बहिष्कार की सूचना पर एसडीएम खैर, नायब तहसीलदार, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर करीब 11:30 बजे मतदान शुरू कराया गया। गांव में कुल करीब 850 मतदाता है, जिनमें से 200 से अधिक ने मतदान किया है।
जवां के हैवतपुर सिया गांव में मुख्य मार्ग बदहाल होने पर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। एसडीएम ग्रामीणों को समझाने के लिए गांव पहुंचे। दोपहर 12 बजे मतदान शुरू हुआ। साथा में चीनी मिल चालू न होने पर भी मतदान का बहिष्कार हुआ। मतदान 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो पाया। वहीं सड़क को लेकर सीयपुर में भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर किया। वहां 12 बजे मतदान शुरू हुआ। दोनों बूथों पर गति धीमी रही।

03:57 PM, 26-Apr-2024
निर्दलीय प्रत्याशी पंडित केशव देव गौतम ने किया मतदान
केवल विहारा चौराह स्थित केडी पब्लिक स्कूल में निर्दलीय प्रत्याशी और भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने मतदान किया।
03:41 PM, 26-Apr-2024
यूपी राजस्व राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि ने किया मतदान
यूपी सरकार में राजस्व राज्यमंत्री और हाथरस से भाजपा के प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि ने अपनी पत्नी के साथ में अपने पैतृक गांव रकराना में मतदान किया।