UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड का परिणाम जारी, छात्र इस Link पर रोल नंबर डालकर देखें रिजल्ट
{"_id":"64472013ed817a0a67036553","slug":"up-board-10th-12th-result-2023-live-updates-agra-check-on-upmsp-edu-in-direct-link-download-marksheet-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड का परिणाम जारी, छात्र इस Link पर रोल नंबर डालकर देखें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 25 Apr 2023 10:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:37 PM IST
खास बातें
UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
UP Board Result 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:34 PM, 25-Apr-2023
हाईस्कूल में जरूआ कटरा की बेटी ने जिले में हासिल किया छठवां स्थान आगरा के मलपुरा क्षेत्र के बीएस इंट
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल में जरूआ कटरा की बेटी ने जिले में हासिल किया छठवां स्थान
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के बीएस इंटर कॉलेज (जारुआ कटरा) की छात्रा गौरा वर्मा ने हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में जिले में छठवां स्थान हासिल किया है। गौरा वर्मा के पिता मुकेश वर्मा प्राइवेट टीचर है माता कमलेश ग्रहणी हैं। बेटी की सफलता पर परिवार ने हर्ष का माहौल है। बिटिया की सफलता पर स्कूल प्रबंधक अशोक कुमार दुबे ने गांव में मिष्ठान वितरण किया गया। गौरा वर्मा ने बताया की आगे चलकर इंजीनियरिंग करके आईएएस बनना चाहती है,और समाज की सेवा करना चाहती हैं।05:42 PM, 25-Apr-2023
छात्रा भावना इंदौलिया ने हाईस्कूल में 91.33 फीसदी अंक हासिल किए।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
05:33 PM, 25-Apr-2023
इंटरमीडिएट की टॉपर किट्टू जैन ने प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
- फोटो : अमर उजाला
02:46 PM, 25-Apr-2023
आगरा टॉपर्स
- फोटो : अमर उजाला
नितिन और पूनम ने किया आगरा में टॉप
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। आगरा में नितिन और पूनम वर्मा ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में जिले में संयुक्त रुप से पहला स्थान हासिल किया है। एसडीएलबीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद के छात्र नितिन ने 600 में से 580 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं श्रीदेव लाल हायर सैकंडरी स्कूल दांदनियापुर फतेहाबाद की पूनम वर्मा ने भी इतने ही अंक प्राप्त किए हैं।02:45 PM, 25-Apr-2023
मैनपुरी में हाईस्कूल में वैष्णवी और इंटर में अमन ने किया टॉप
मैनपुरी में हाईस्कूल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की छात्रा वैष्णवी चौहान ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वहीं 12वीं में एमएसवीडी लालूपुर के छात्र अमन कुमार वर्मा ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है।02:11 PM, 25-Apr-2023
टॉपर लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के छात्र कृष्णा झा ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल की है। परखम के बीकेजीएस इंटर कालेज के प्रतिभाली छात्र कृष्णा ने कुल 600 अंकों में से 586 अंक पाप्त कर तीसरी रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:39 PM, 25-Apr-2023
इतने प्रतिशत रहा रिजल्ट
यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.78 प्रतिशत रहा। जिसमें सफल छात्रों का प्रतिशत 86.64 और छात्राओं का 93.34 प्रतिशत परिणाम रहा। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 75.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा जिसमें 69.54 छात्रों ने बाजी मारी तो वहीं 83 प्रतिशत छात्राओं का रिजल्ट रहा।01:25 PM, 25-Apr-2023
इंतजार खत्म ऐसे चेक करें रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 कुछ ही मिनटों में जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड करें। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।01:18 PM, 25-Apr-2023
बेहतर रिजल्ट की उम्मीद
इंटरमीडिएट की छात्र रितुवीर ने बताया कि परीक्षा तो परीक्षा होती है जब तक परिणाम सामने नहीं आ जाता तब तक चिंता तो रहती ही है। इसी लिए परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित हूं। उम्मीद है कि परिणाम बेहतर होगा।01:09 PM, 25-Apr-2023