फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajouri Encounter: शुभम ने छोटी सी उम्र में देश के लिए दिया बलिदान, श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम

Fri, 24 Nov 2023 05:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 05:12 PM IST
खास बातें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले आगरा के लाल शुभम गुप्ता का पार्थिव शरीर आगरा पहुंचा तो श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन
Captain Shubham's mortal remains reached Agra Air Force Station crowd gathered for darshan
आगरा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा कैप्टन शुभम का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:47 PM, 24-Nov-2023
पैतृक गांव ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर 
सेना के जवान बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता का पार्थिव शरीर लेकर ताजगंज के प्रतीक एन्क्लेव स्थित आवास पर पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग पहले से ही उनके आवास पर पहले से ही थे। बलिदानी का पार्थिव शरीर उनके गांव कुआं खेड़ा ले जाया जाएगा।
04:27 PM, 24-Nov-2023
श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
छोटी सी उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शुभम गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा तो लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और जुबान पर भारत माता के जयाकारे। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी श्रद्धांजलि देने शुभम के घर पहुंचे।
विज्ञापन
03:40 PM, 24-Nov-2023
Agra News - फोटो : अमर उजाला
उमड़ा जनसैलाव, लगे भारत माता की जय के नारे
कैप्टन शुभम का पार्थिव शरीर एयरफोर्स स्टेशन से घर ले जाया जा रहा है। भीड़ देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अपने लाल की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर है। भारत मां की जय के नारे हैं और आंखों में आंसू।
03:40 PM, 24-Nov-2023
पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
 एयरफोर्स स्टेशन से कैप्टन शुभम गुप्ता का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए निज निवास प्रतीक कॉलोनी ले जाया जाएगा। यहां से पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। 

03:35 PM, 24-Nov-2023

Rajouri Encounter: शुभम ने छोटी सी उम्र में देश के लिए दिया बलिदान, श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले आगरा के लाल शुभम गुप्ता का पार्थिव शरीर एयरफोर्स स्टेशन आगरा पहुंचा, तो उनके अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। पहले से ही एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर भारी संख्या में लोग आगरा के लाल के अंतिम झलक पाने के लिए खड़े हुए थे। 
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed