Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   chhattisgarh surguja two year old boy dies firecracker explodes in mouth sitapur

छत्तीसगढ़: मुंह में पटाखा फटने से दो साल के मासूम की मौत, खेलते समय उठाकर खा लिया था; अंदर तक मिले अवशेष

Fri, 13 Nov 2026 10:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 10:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के नवापारा गांव में दो वर्षीय आदित्य ने खेलते समय जमीन पर पड़ा पटाखे का पैकेट मुंह में डाल लिया। पटाखा अंदर फटने से वह गंभीर घायल हो गया। अंबिकापुर के निजी अस्पताल में 11 नवंबर की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
chhattisgarh surguja two year old boy dies firecracker explodes in mouth sitapur
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पटाखा फटने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब बच्चा दूसरे बच्चों को पटाखे फोड़ते देखकर जमीन पर पड़ा एक छोटा पैकेट उठाकर मुंह में डाल बैठा। पटाखा उसके मुंह के अंदर ही फट गया, जिससे उसके मसूड़ों और गले में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान 11 नवंबर की रात अंबिकापुर के निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना 9 नवंबर की सुबह सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा गांव में हुई थी। आसपास के बच्चे लहसुन आकार के पॉप-पॉप पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान दो वर्षीय आदित्य ने जमीन पर पड़ा एक छोटा पैकेट उठाकर मुंह में रख लिया। पटाखा फटने से उसके मुंह से खून निकलने लगा।
विज्ञापन


दो अस्पतालों में कराया गया इलाज
बच्चे के पिता इंद्रजीत मांझी ने बताया कि घटना के बाद परिजन उसे सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। खून बहना बंद होने पर वे उसे घर ले आए। अगले दिन फिर से रक्तस्राव शुरू हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद 11 नवंबर की दोपहर अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसी रात उसकी मौत हो गई। पिता के मुताबिक, बच्चे ने कौन सा पटाखा मुंह में डाला था, यह परिजनों ने नहीं देखा। घटना की जानकारी आसपास खेल रहे दूसरे बच्चों ने दी थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को बच्चे के गले के अंदर पटाखे के अवशेष भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed