Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rahul first got Priyanka’s eyes treated, and also invited her to Delhi for Bhai Dooj.

इंदौर: पहले राहुल ने प्रियंका की आंखों का इलाज कराया और भाईदूज पर भी दिल्ली बुलाया

Sun, 15 Nov 2026 12:39 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 15 Nov 2026 12:39 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़वानी की प्रियंका सेंगर को दो माह में दूसरी बार दिल्ली बुलाया। पहले छात्रा की का इलाज कराया और अब उसे भाईदूज के कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया।राहुल से फिर मिलकर लौटी प्रियंका काफी खुश है।

विज्ञापन
Indore: Rahul first got Priyanka’s eyes treated, and also invited her to Delhi for Bhai Dooj.
प्रियंका सेंगर - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मंच पर राहुल गांधी से अपनी परेशानी साझा करने वाली बड़वानी की प्रियंका की जिंदगी में अब उम्मीद की नई किरण जगी है। राहुल गांधी की पहल पर उसकी आंखों का इलाज कराया गया है। इलाज के बाद उसे पहले से बेहतर दिखाई देने लगा है। प्रियंका अब तक दो बार दिल्ली जाकर राहुल गांधी से मिल चुकी है। भाईदूज पर आयोजित कार्यक्रम में भी राहुल ने उसे बुलाया और कहा, मैं तुम्हारे भाई जैसा हूं। किसी बात की चिंता मत करना। राहुल से एक बार फिर मिलकर लौटी प्रियंका काफी खुश है।

राहुल से मंच पर साझा की थी परेशानी

19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मंच पर आए विद्यार्थियों में प्रियंका भी शामिल थी। प्रियंका की एक आंख खराब देखकर राहुल गांधी ने उससे इसकी वजह पूछी थी। तब प्रियंका ने बचपन में हुए हादसे का जिक्र करते हुए एक आंख खराब होने की बात बताई थी और कहा था कि पैसों के अभाव में वह इलाज नहीं करवा पा रही है।

विज्ञापन

इसके बाद राहुल ने मंच पर ही कहा था कि दिल्ली में उसका इलाज करवाएंगे। पिछले महीने राहुल गांधी की टीम ने प्रियंका और उसके परिजनों से संपर्क किया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली बुलाया गया था। दिल्ली में प्रियंका की आंखों का इलाज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के बाद राहुल गांधी दिल्ली में भाईदूज का आयोजन भी करते हैं। इसके लिए प्रियंका को दिल्ली से निमंत्रण मिला था। इंदौर के कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका के दिल्ली जाने की व्यवस्था कराई। इस तरह तीन महीने में प्रियंका की राहुल गांधी से तीन बार मुलाकात हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed