Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena: Gunshots rang out at midnight amidst a battle for supremacy

मुरैना: वर्चस्व की जंग में आधी रात गूंजती रहीं गोलियां, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 15 Nov 2026 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Nov 2026 12:43 PM IST
सार

मुरैना की तुलसी कॉलोनी में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ। करीब 40 राउंड फायरिंग का दावा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
Morena: Gunshots rang out at midnight amidst a battle for supremacy
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना शहर की तुलसी कॉलोनी में वर्चस्व की जंग को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब सवा 12 बजे शुरू हुए विवाद में दोनों तरफ से जमकर गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में 40 राउंड के आसपास फायर होने का दावा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दहशत में आ गए लोग
घटना तुलसी कॉलोनी और शिकारपुर इलाके की है। रात में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। गहरी नींद में सो रहे लोगों की नींद खुल गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए कट्टों और बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ, जिससे करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में गंभीर तनाव बना रहा। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें गोलीबारी और पथराव स्पष्ट रूप से सुनाई व दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज
मामले में पहले पक्ष की ओर से एक 16 वर्षीय किशोर ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि वह अपने दोस्त सूरज मावई के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में तुलसी कॉलोनी के अमृतलाल गोले, गजेंद्र गोले, बालवीर गोले और उनके साथियों ने उन्हें घेर लिया और गोलियां चला दीं। किशोर ने भागकर अपनी जान बचाई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के अमृतलाल गोले ने पुलिस को बताया कि वह रात में अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी सूरज मावई और नाबालिग किशोर मोटरसाइकिल से पहुंचे और आते ही गाली-गलौज करते हुए कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इस शिकायत पर सूरज मावई और नाबालिग के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के अनुसार दोनों पक्ष दबंग प्रवृत्ति के हैं। इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने को लेकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके चलते यह विवाद हिंसक गोलीबारी में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन कट्टे, एक बंदूक और कुछ कारतूस भी जब्त किए हैं। मामले में कुल सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, जबकि चार आरोपियों को हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed