फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehzada: ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन, अमर उजाला के कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Sat, 04 Feb 2023 05:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 05:18 PM IST
खास बातें

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों दोनों सितारे जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। आगरा में आज दोनों अमर उजाला के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और फैंस से रूबरू होंगे। यहां पर पढ़े इससे जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Actors Karthik and Kriti Sanon are reaching Agra for promotion of film Shehzada
आगरा पहुंचे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन - फोटो : ट्विटर

लाइव अपडेट

05:14 PM, 04-Feb-2023

कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट के लिए निकले कृति-कार्तिक

कृति-कार्तिक ने अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम हिस्सा लिया। यहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म शहजादा के बारे में चर्चा की। इस मौके पर उनके फैंस ने उनसे कई सावाल भी किए, जिसका उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से जवाब दिया। कार्यक्रम के बाद दोनों स्टार यहां से एयरपोर्ट के लिए निकल गए। 
04:53 PM, 04-Feb-2023

अमर उजाला कार्यालय पहुंचे दोनों सिने स्टार

सिने स्टार कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अमर उजाला कार्यालय पहुंच गए हैं। संपादक भूपेंद्र कुमार जी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। दोनों स्टार यहां अपने फैंस से रूबरू होंगे। आने वाली फिल्म के बारे में चर्चा करेंगे। फैंस से बातचीत भी करेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे। 
विज्ञापन
04:07 PM, 04-Feb-2023

अमर उजाला कार्यालय के लिए निकले कृति-कार्तिक

ताजमहल घूमने के बाद अब दोनों सितारे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमर उजाला कार्यालय के लिए निकल चुके हैं। कुछ ही देर में वह कार्यालय पहुंचेंगे।  
03:50 PM, 04-Feb-2023

फैंस के साथ ली सेल्फी

दोनों सितारों ने फैंस के साथ ली सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने ताजमहल पर जमकर मस्ती की। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। उनके फैंस उत्साहित होकर उनके गले लग गए। उन्होंने अपने चहेते सितारों को शुभकामनाएं दीं। उनकी आने वाली फिल्म की सफलता की कामना की। 

03:43 PM, 04-Feb-2023

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने ताज का दीदार किया

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने ताज का दीदार किया - फोटो : अमर उजाला
आगरा पहुंचे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने ताज का दीदार किया। इस मौके पर दोनों ने खूब मस्ती की। सितारों को अपने सामने देख उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। लोग उनके साथ एक सेल्फी लेने को बेताब दिखे। 
03:03 PM, 04-Feb-2023

शिल्पग्राम पहुंच कार्तिक और कृति

फिल्म शहजादा के प्रमोशन के लिए आगरा पहुंचे कार्तिक और कृति शिल्पग्राम पहुंच गए हैं। यहां गोल्फ कार्ट के बैठकर ताजमहल में प्रवेश करेंगे। ताज का दीदार करने के बाद दोनों सितारे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमर उजाला कार्यालय के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:16 PM, 04-Feb-2023

दोनों सितारे शिल्पग्राम के लिए निकले

दोनों सितारे एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद शिल्पग्राम के लिए निकल गए हैं। शिल्पग्राम पर पुलिस की ओर से चार गोल्फ कार्ट बनाई गई है। यहां पर्यटन थाना प्रभारी के निर्देशन में वह मिलेंगे। 
01:56 PM, 04-Feb-2023

आगरा पहुंचे कृति सेनन और कार्तिक आर्यन

कृति सेनन और कार्तिक आर्यन आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड कर चुके हैं। यहां उनके फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचाने को बेताब दिखे। उन्होंने भी फैंस का दिल नहीं तोड़ा और उनके साथ फोटो ली। 
01:45 PM, 04-Feb-2023

आपके पास है सितारों से मिलने का मौका

दोनों फिल्मी सितारे सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय में अपनी आगामी फिल्म शहजादा का प्रमोशन करेंगे। इस मौके पर पाठकों के लिए एक लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतिभाग करने वाले पाठकों को अमर उजाला में प्रकाशित क्यूआर कोड को स्कैन करके सवाल का सही जवाब देना होगा। 10 से 15 भाग्यशाली विजेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
01:44 PM, 04-Feb-2023

आर्यन को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया

कृति सेनन और कार्तिक आर्यन को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कृति सेनन फ्लोरल वन पीस और व्हाइट ब्लेजर में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वह पैपराजी से काफी अच्छे से बात करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने कई शानदार पोज भी दिए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed