फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HPBOSE 12th Result 2024 Live: हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 73.76% रहा परिणाम; 30 लड़कियां बनीं टॉपर

Mon, 29 Apr 2024 05:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Apr 2024 05:12 PM IST
खास बातें

HP Board 12th Result 2024 Live: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम देखें।

कक्षा 12वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result 2024 Live Updates Himachal Pradesh  Board Class 12th Result Topper Marksheet at hpbose.org
HPBOSE 12th Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:19 PM, 29-Apr-2024

कला संकाय की अर्शिता और वाणिज्य की शाव्या ने शीर्ष 10 टॉपर्स की सूची में हासिल किया स्थान

इस साल 12वीं की परीक्षा में कला संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल कर अर्शिता ने शीर्ष 10 रैंक में स्थान बनाया है वही वाणिज्य संकाय की शाव्या ने 98 फीसदी अंक हासिल कर शीर्ष के 10 टॉपर्स की सूची में स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।
03:23 PM, 29-Apr-2024

HP Board Result 2024: रिजल्ट जारी होते ही ठप पड़ी साइट

ये लड़कियां ओवरऑल टॉपर हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की साइट भी ठप पड़ गई है।
विज्ञापन
03:07 PM, 29-Apr-2024

HP Board 12th Result 2024: एक सप्ताह में आएगा 10वीं का रिजल्ट

एक सप्ताह में 10वीं का रिजल्ट आएगा। विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।

02:59 PM, 29-Apr-2024

HP Board 12th Result: टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 बच्चे

उन्होंने बताया कि टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 विद्यार्थी हैं। पिछले साल 79.4 फीसदी रहा था। पास प्रतिशतता पिछले वर्ष के मुकाबले कम है। 13,276 की कंपार्टमेंट आई है।
02:57 PM, 29-Apr-2024

HP Board Result 2024: तीन संकाय में 41 टॉपर

कांगड़ा डीसी और  स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 85,777 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 63,092 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 25 दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। तीन संकाय में 41 टॉपर हैं। इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं।
02:55 PM, 29-Apr-2024

HP Board Class 12th Result: 73.76 फीसदी रहा 12वीं का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा। कांगड़ा डीसी और  स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने परिणाम जारी किया। धर्मशाला बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट देख सक सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
02:33 PM, 29-Apr-2024

HP Board Class 12th Result: परिणाम के साथ आज ही डीजी लॉकर पर भी अपलोड होगी मार्कशीट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कुछ देर में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड परिणाम के साथ आज ही डीजी लॉकर पर भी मार्कशीट अपलोड करेगा। बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डीजी लॉकर की सुविधा प्रदान कर दी है। 
02:13 PM, 29-Apr-2024

HP Board Class 12th Result: कुछ देर में कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा बोर्ड

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कुछ देर में कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। कांगड़ा डीसी और  स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा परिणाम जारी करेंगे। धर्मशाला बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट (HP Board 12th Marksheet 2024) देख सकेंगे। 
02:03 PM, 29-Apr-2024

HPBOSE Result 2024: 12वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत से संबंधित विवरण भी अलग से

एचपीबीओएसई परिणाम 2024 के साथ, एचपी बोर्ड अधिकारी टॉपर्स सूची, कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीखों और अन्य जानकारी के साथ कक्षा 12वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत से संबंधित विवरण भी अलग से घोषित करेगा।
01:53 PM, 29-Apr-2024

HP Board Result 2024: रिजल्ट में होंगे ये विवरण

ऑनलाइन मार्कशीट में विषयों की सूची और उनके कोड, सिद्धांत परीक्षा और आंतरिक परीक्षा में प्राप्त अंक और उम्मीदवार के कुल अंक प्रदर्शित होंगे। हालांकि, छात्रों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि उनकी मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूल अधिकारियों द्वारा जारी की जाएगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed