Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The city lit up for the festival of lights; there were grand fireworks, and Goddess Mahalakshmi was wo

इंदौर: दीपों के पर्व से जगमगाया इंदौर, खूब हुई आतिशबाजी, शुभ मुर्हूत में महालक्ष्मी का हुआ पूजन

Sun, 08 Nov 2026 08:38 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 08 Nov 2026 08:38 PM IST
सार

रोशनी के पर्व दीपावली पर इंदौर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।शाम को घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से मां महालक्ष्मी का पूजन किया गया। बाजारों में रौनक रही तो मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
Indore: The city lit up for the festival of lights; there were grand fireworks, and Goddess Mahalakshmi was wo
इंदौर की दीपावली। - फोटो : amarujala

विस्तार

रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर इंदौरवासी सुबह से उत्साहित रहे। शाम को शुभ मुहूर्त में दीपावली का पूजन हुआ और फिर आतिशबाजी का ऐसा दौर चला कि देर रात तक आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से महकता रहा। घर-आंगन में भी स्वादिष्ट व्यंजनों की भीनी-भीनी खुशबू तैरती रही।

विज्ञापन

 

दीपावली पर शहरवासियों ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में अपने घरों को रोशनी और सजावट से जगमग किया। घरों में विधि-विधान से मां महालक्ष्मी का पूजन किया गया और उन्हें स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाया गया। तिथियों के अनुसार इस बार दीपावली स्वाति नक्षत्र में मनाई गई। रविवार सुबह 11.28 बजे तक चतुर्दशी रही, इसके बाद कार्तिक अमावस्या तिथि प्रारंभ हुई। इस कारण सुबह रूप चौदस भी मनाई गई।

विज्ञापन


शाम को शहर की गलियां-चौबारे दीपों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठे। घरों के अलावा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में भी दीपावली पूजन किया। शहर के राजवाड़ा, क्लाथ मार्केट, खजूरी बाजार सहित अन्य व्यापारिक क्षेत्रों में व्यापारी और उनके परिवार पूजन में शामिल हुए और फिर घरों में जाकर भी पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार दीपावली की रौनक से इंदौर के बाजार भी दमके। धनतेरस के बाद भी बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दीपावली के लिए भी लोगों ने अपने घरों के लिए सामान खरीदे। इस बार दीपावली त्यौहार पर सोने और चांदी के भाव कम रहे। इस कारण खूब खरीददारी हुई।

 

मंदिरों में भी जुटे भक्त

दीपावली के अवसर पर शहर के महालक्ष्मी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। राजवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में रविवार सुबह से ही भक्तों की कतारें लगीं। होलकर शासनकाल में निर्मित इस मंदिर के प्रति हजारों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली। दीपावली पर मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए गए और मां महालक्ष्मी का आकर्षक श्रृंगार किया गया।


 

इसके अलावा उषा नगर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भी विशेष आयोजन हुए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मल्हारगंज और हरसिद्धि स्थित महालक्ष्मी मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान किए गए। वहीं, रविवार को अन्नपूर्णा मंदिर में एक हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मंदिर को दस लाख रुपये के नए नोटों से सजाया गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed