HP Panchayat Election Live: तीसरे चरण में 80 फीसदी से अधिक मतदान, जानें किस जिले में क्या स्थिति
{"_id":"6a1a5f5c81084f4ebd0a37c3","slug":"hp-panchayat-election-final-phase-polls-live-updates-results-for-pradhan-vice-pradhan-wm-will-announced-2026-05-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"HP Panchayat Election Live: तीसरे चरण में 80 फीसदी से अधिक मतदान, जानें किस जिले में क्या स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 30 May 2026 06:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 May 2026 06:17 PM IST
खास बातें
HP Panchayat Election polls Live: हिमाचल प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब शनिवार को अंतिम चरण में सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। पढ़ें अपडेट
विज्ञापन
बूथ पर लगी मतदाताओं की कतारें।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:15 PM, 30-May-2026
हिमाचल में 80 फीसदी से अधिक मतदान
हिमाचल प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब शनिवार को अंतिम चरण में सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। शाम 6:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 80.14 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.61, 11:00 बजे तक 41.70 और दोपहर 1:00 बजे तक 63.70 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। हालांकि, कई बूथों पर 3:00 बजे तक पहुंच चुके मतदाताओं ने निर्धारित समयावधि के बाद भी वोट डाले।
किस जिले में कितना फीसदी मतदान
जिला मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 78.22
चंबा 79.86
हमीरपुर 76.17
कांगड़ा 76.92
किन्नाैर 79.67
कुल्लू 84.66
लाहाैल-स्पीति 71.05
मंडी 81.18
शिमला 82.74
सिरमाैर 84.83
सोलन 83.84
ऊना 78.87
किस जिले में कितना फीसदी मतदान
जिला मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 78.22
चंबा 79.86
हमीरपुर 76.17
कांगड़ा 76.92
किन्नाैर 79.67
कुल्लू 84.66
लाहाैल-स्पीति 71.05
मंडी 81.18
शिमला 82.74
सिरमाैर 84.83
सोलन 83.84
ऊना 78.87
04:56 PM, 30-May-2026
हिमाचल में 78 फीसदी से अधिक मतदान
हिमाचल प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब शनिवार को अंतिम चरण में सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक अंतिम चरण में 78 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.61, 11:00 बजे तक 41.70 और दोपहर 1:00 बजे तक 63.70 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। हालांकि, कई बूथों पर 3:00 बजे तक पहुंच चुके मतदाताओं ने निर्धारित समयावधि के बाद भी वोट डाले।
विज्ञापन
03:30 PM, 30-May-2026
66 फीसदी से अधिक मतदान
हिमाचल प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब शनिवार को अंतिम चरण में सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक अंतिम चरण में 66 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.61, 11:00 बजे तक 41.70 और दोपहर 1:00 बजे तक 63.70 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। हालांकि, कई बूथों पर 3 बजे तक पहुंच चुके मतदाताओं ने निर्धारित समयावधि के बाद भी वोट डाले।
किस जिले में कितना फीसदी मतदान
जिला मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 65.11
चंबा 54.98
हमीरपुर 69.62
कांगड़ा 60.88
किन्नाैर 68.07
कुल्लू 66.71
लाहाैल-स्पीति 68.17
मंडी 65.11
शिमला 73.01
सिरमाैर 75.12
सोलन 69.69
ऊना 67.82
जिला मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 65.11
चंबा 54.98
हमीरपुर 69.62
कांगड़ा 60.88
किन्नाैर 68.07
कुल्लू 66.71
लाहाैल-स्पीति 68.17
मंडी 65.11
शिमला 73.01
सिरमाैर 75.12
सोलन 69.69
ऊना 67.82
02:44 PM, 30-May-2026
राजेश धर्माणी ने गृह पंचायत पनौल में परिवार के साथ किया मतदान
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को अपनी गृह पंचायत पनौल के बूथ नंबर-1 पर सपरिवार मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और योग्य जनप्रतिनिधियों के चयन की अपील की। राजेश धर्माणी ने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व प्रत्येक नागरिक को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार प्रदान करता है। पंचायतीराज संस्थाओं से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक जनप्रतिनिधियों का चयन लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं आम लोगों के सबसे निकट की शासन व्यवस्था हैं और ग्रामीण विकास में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना चाहिए जो जनता के प्रति समर्पित हों, जिनके पास स्पष्ट सोच, दूरदृष्टि और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का जज्बा हो। युवा समाज और राष्ट्र में बदलाव के वाहक होते हैं तथा आत्मनिर्भर प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में उनकी अहम भूमिका है। मंत्री ने कहा कि जितने बेहतर जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे, उतनी ही प्रभावी शासन व्यवस्था और सुशासन सुनिश्चित होगा।
01:40 PM, 30-May-2026
पंचायतीराज मंत्री ने अनिरुद्ध सिंह ने बेटी के साथ किया मतदान
98 वर्षीय बुजुर्ग माठूराम शर्मा ने बूथ नंबर 118 बांदली में मतदान किया। 94 साल के किरलू राम ने ग्राम पंचायत नगाली में वोट डाला। वहीं पंचायतीराज मंत्री ने अनिरुद्ध सिंह ने अपनी बेटी के साथ मतदान किया।


01:33 PM, 30-May-2026
हिमाचल में 1 बजे तक 40 फीसदी से अधिक मतदान
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के लिए अंतिम चरण में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.61, 11:00 बजे तक 41.70 और दोपहर 1:00 बजे तक 63.20 फीसदी मतदान हुआ।
किस जिले में कितना फीसदी मतदान
जिला मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 60.98
चंबा 59.99
हमीरपुर 63.16
कांगड़ा 60.62
किन्नाैर 64.19
कुल्लू 62.90
लाहाैल-स्पीति 60.75
मंडी 61.87
शिमला 65.90
सिरमाैर 71.91
सोलन 66.23
ऊना 64.00
किस जिले में कितना फीसदी मतदान
जिला मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 60.98
चंबा 59.99
हमीरपुर 63.16
कांगड़ा 60.62
किन्नाैर 64.19
कुल्लू 62.90
लाहाैल-स्पीति 60.75
मंडी 61.87
शिमला 65.90
सिरमाैर 71.91
सोलन 66.23
ऊना 64.00
विज्ञापन
विज्ञापन
12:56 PM, 30-May-2026
छपरोह पंचायत पहुंचे डीएसपी अंब अनिल पटियाल, मतदान केंद्र का लिया जायजा
पंचायत चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए डीएसपी अंब अनिल पटियाल शनिवार को चिंतपूर्णी-छपरोह पंचायत पहुंचे। उन्होंने करीब सुबह 11:00 बजे मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों तथा चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और सुनिश्चित किया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं से भी बातचीत की। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील भी की।
12:37 PM, 30-May-2026
बारिश के बीच नौणी पंचायत पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी में आज उपायुक्त राहुल कुमार ने मतदान व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिले में तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे सुचारू रूप से शुरू हो गई थी। खराब मौसम के बावजूद दोपहर तक पूरे जिले में करीब 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। उपायुक्त ने कहा कि भारी वर्षा के कारण जिले में बिजली गुल होने और कुछ जगह सड़कें बाधित होने की समस्याएं आई हैं। इससे निपटने के लिए बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग और ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी व जेई ग्राउंड जीरो पर तैनात हैं ताकि हर समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि अभी बारिश कम हुई है, इसलिए 3:00 बजे से पहले समय रहते पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
12:14 PM, 30-May-2026
परिवार सहित पैतृक गांव विजयपुर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया मतदान
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को अपने पैतृक गांव विजयपुर में परिवार सहित पंचायत चुनाव के दौरान मतदान किया। उन्होंने स्थानीय वार्ड उप चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। मतदान के बाद नड्डा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव जनता की सक्रिय भागीदारी पर आधारित है और मतदान उसका सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। नड्डा ने विश्वास जताया कि लोग लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य, विधायक त्रिलोक जमवाल, जीत राम कटवाल,स्वदेश ठाकुर सहित पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
11:48 AM, 30-May-2026
झंडूता के बलोह में 101 वर्षीय जैंडा राम ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाई अटूट आस्था
विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बलोह के खरोटा गांव के 101 वर्षीय जैंडा राम ने पंचायत चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा बने। मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और लोगों ने उनके उत्साह एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता की सराहना की। जैंडा राम को सम्मानपूर्वक मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया, जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। जैंडा राम ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की अपील की। पंचायत बलोह, निहाण, रयाणा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। बुजुर्ग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने लोकतंत्र के प्रति लोगों के विश्वास और जागरूकता को दर्शाया। पंचायत चुनाव के दौरान कई वरिष्ठ नागरिकों ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।