Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water meters stolen in Madhala Housing Board Colony; residents concerned

Solan News: मधाला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी के मीटर चोरी, लोगों में चिंता

Tue, 03 Nov 2026 12:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 03 Nov 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
प्लॉटों और मकानों को बनाया निशाना, सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। मधाला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े मकानों और खाली प्लॉटों से पानी के मीटर चोरी होने के मामले सामने आए हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय निवासियों और प्लॉट मालिकों में चिंता बढ़ गई है। मीटर चोरी होने से पानी की आपूर्ति बाधित होने के साथ लोगों को नए मीटर लगवाने और कनेक्शन दोबारा चालू करवाने की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मीटर चोरी होने के बाद पाइपलाइन से पानी बहने और बर्बाद होने की आशंका भी बनी रहती है। इससे आसपास जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। प्रभावित लोगों को मुख्य वाल्व बंद करने और तुरंत जल विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है। साथ ही पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने की अपील की गई है, ताकि आरोपियों की पहचान में मदद मिल सके। नया मीटर लगवाने के लिए पुलिस शिकायत की प्रति के साथ जल विभाग में आवेदन करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


उधर, हिमुडा के सहायक अभियंता ई. सुमित ठाकुर ने बताया कि कॉलोनी के गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने सोसायटी के पदाधिकारियों से सुरक्षा कर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed