फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Election Results Live: हिमाचल में भाजपा की क्लीन स्वीप, चारों लोकसभा सीटों पर दर्ज की जीत

Tue, 04 Jun 2024 08:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2024 08:14 PM IST
खास बातें

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए चारों सीटें जीती हैं। वहीं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को चार व भाजपा को दो सीटें मिली हैं।  पढ़ें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
HP Election Results 2024 Live Himachal Pradesh Lok Sabha and Assembly Chunav Bjp Congress Winning Seats News
हिमाचल लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लाइव अपडेट

08:12 PM, 04-Jun-2024
सुरेश कश्यप ने लगातार दूसरी बार जीती शिमला सीट
हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों और 6 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए चारों सीटें जीती हैं। वहीं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को चार व भाजपा को दो सीटें मिली हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में शिमला संसदीय सीट पर भाजपा ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर चौका लगा दिया। इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और 2019 में भी इस सीट से सांसद चुने गए सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को 91,451 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। कश्यप ने कुल 519748 वोट हासिल किए। वहीं, विनोद सुल्तानपुरी को 428297 वोट मिले।  इस सीट पर 5930 ने नोटा दबाया।
07:41 PM, 04-Jun-2024
चारों लोकसभा सीटों पर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को : जयराम
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। 18वीं लोकसभा के चुनाव परिणाम के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की जीत के बाद उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 2014 के बाद लगातार चारों सीटों पर जीत का इतिहास एक बार फिर दोहराया है। हिमाचल के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई है। लगातार भाजपा पर विश्वास जताने के लिए प्रदेश की जनता का आभार। उन्होंने कहा कि, जहां तक मंडी संसदीय सीट का सवाल है, यह देशभर में चर्चा में रही। हर कहीं हर कोई मंडी संसदीय सीट का जिक्र कर रहा था। मगर हमें भरोसा था कि मंडी में भाजपा का परचम फहराया जाएगा।मंडी की प्रबुद्ध जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और यहां से कंगना रणौत को विजयी बनाया। 
विज्ञापन
07:18 PM, 04-Jun-2024
भाजपा पार्टी कार्यालय में जश्न, कांग्रेस मुख्यालय में न खुशी, न गम
 हिमाचल लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यालय में जहां खुशी का माहौल रहा। वहीं, कांग्रेस पार्टी कार्यालय में न खुशी न गम का माहौल देखा गया। भाजपा को लोकसभा चुनाव में चारों सीटें मिलने पर कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़े गए। मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाई दी गई। वहीं कांग्रेस पार्टी को उपचुनाव में चारों सीटें जीतने संतुष्ट होना पड़ा है। हालांकि पार्टी कार्यालय में उपचुनाव पर विजयी होने पर एक दूसरे को बधाई दी गई लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में लोकसभा चुनाव की चारों सीटों पर हार का गम भी नजर आए। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य के कार्यालय में पहुंचने पर एकाएक भीड़ उमड़ गई।
06:41 PM, 04-Jun-2024
कांगड़ा से भाजपा के राजीव भारद्वाज चुनाव जीते
लोकसभा चुनाव 2024 में कांगड़ा से भाजपा के डॉ. राजीव भारद्वाज ने हिमाचल में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इस चुनाव में भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया था। राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 251895 मतों से पराजित किया।
05:59 PM, 04-Jun-2024
लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि : प्रतिभा
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनमत ही सर्वोपरि है। वह इसका पूरा सम्मान करती हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बड़ी मजबूती से यह चुनाव लड़ा। उन्होंने उन मतदाताओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इन चुनावों में अपना महत्वपूर्ण मत दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दायित्व से कभी भी पीछे नहीं हटी है और न ही कभी हटेगी। चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए, कहां क्या कमी रह गई, इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने मनोबल में किसी भी प्रकार कोई कमी न करने का आग्रह करते हुए कहा है कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में जीते सभी भाजपा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे जन आकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। 
05:39 PM, 04-Jun-2024
मंडी संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 537022 वोट हासिल किए। वहीं विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट मिले। इस प्रकार कंगना ने 74755 मतों से जीत हासिल की। इस सीट पर 5645 ने नोटा दबाया। भाजपा की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर है। भाजपा ने सेरी मंच पर रैली निकाली और अपनी जीत की खुशी में पटाखे फोड़, मिठाइयां बांटीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:25 PM, 04-Jun-2024
हमीरपुर से अनुराग ठाकुर चुनाव जीते
प्रदेश की लोकसभा सीट हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर चुनाव जीत गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर की यह लोकसभा चुनाव में पांचवीं जीत है। अनुराग ठाकुर ने 607068 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने 424711 वोट प्राप्त किए। इस तरह अनुराग करीब  182357 वोटों से जीत गए। संसदीय क्षेत्र में 5178 ने नोटा दबाया है। 
05:11 PM, 04-Jun-2024

अनुराग ठाकुर को 1,82,357 से अधिक वोटों की लीड
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 251895 मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 182357, मंडी से कंगना रणौत 73703 व शिमला से सुरेश कश्यप 90548 मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। 
 

04:53 PM, 04-Jun-2024
विधानसभा उपचुनाव के नतीजे
बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल जीते।
धर्मशाला से भाजपा के सुधीर शर्मा जीते।
गगरेट से कांग्रेस के राकेश कालिया जीते।
कुटलैहड़ में कांग्रेस के विवेक शर्मा जीते।
लाहौल-स्पीति में कांग्रेस अनुराधा राणा की जीत।
सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा जीते।
04:38 PM, 04-Jun-2024
राजीव भारद्वाज को ढाई लाख से अधिक वोटों की बढ़त
अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 251895 मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 178056, मंडी से कंगना रणौत 73703 व शिमला से सुरेश कश्यप  90548 मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं। वहीं, धर्मशाला विधानसभा सीट से भाजपा के सुधीर शर्मा 5526 मतों से उपचुनाव जीत गए हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed