Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ambulances will reach the critical care block; a separate road will be constructed at a cost of 10 lakh.

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक पहुंचेगी एंबुलेंस, 10 लाख से बनेगी अलग सड़क

Wed, 11 Nov 2026 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 11 Nov 2026 05:24 AM IST
विज्ञापन
Ambulances will reach the critical care block; a separate road will be constructed at a cost of 10 lakh.
खास खबर
विज्ञापन

नगर निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, 18 नवंबर को खुलेंगे टेंडर
दिसंबर में निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक एंबुलेंस की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष सड़क बनाई जाएगी। नगर निगम ने इसके निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 18 नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे। इस कार्य पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम की ओर से दिसंबर में निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक अलग एंबुलेंस मार्ग बनाने की मांग उठाई गई थी। वर्तमान में गंभीर मरीजों को ब्लॉक तक पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के पुराने मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता है। नई सड़क बनने से एंबुलेंस सीधे क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक पहुंच सकेगी। इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।
विज्ञापन

क्रिटिकल केयर ब्लॉक जिला ऊना का पहला ऐसा केंद्र होगा, जहां आपातकाल में गंभीर मरीजों के उपचार की विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में इसके लिए अलग एंबुलेंस मार्ग का निर्माण स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नगर निगम आयुक्त पृथी पाल सिंह ने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए विशेष एंबुलेंस रोड बनाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 18 नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे। करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग का निर्माण दिसंबर में शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक एंबुलेंस की सीधी पहुंच के लिए विशेष मार्ग की आवश्यकता थी। इसके बनने से गंभीर मरीजों को पुराने अस्पताल मार्ग से होकर नहीं जाना पड़ेगा। आपातकालीन मरीजों को क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। -डॉ. संजय मनकोटिया, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed