Himachal ByPoll Result Live: उपचुनाव के नतीजे घोषित, दो सीटें कांग्रेस ने जीतीं, एक भाजपा के खाते में
{"_id":"6691d4bec4bf1e1aa10f7541","slug":"himachal-up-chunav-results-2024-dehra-hamirpur-nalagarh-by-elections-vote-counting-lost-won-candidates-2024-07-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Himachal ByPoll Result Live: उपचुनाव के नतीजे घोषित, दो सीटें कांग्रेस ने जीतीं, एक भाजपा के खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 13 Jul 2024 02:18 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:18 PM IST
खास बातें
Himachal Pradesh Assembly By-Election Result Live News in Hindi : हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस व एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। देहरा सीट से सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश उपचुनाव जीत गई हैं। जानें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
कमलेश ठाकुर, आशीष शर्मा, हरदीप सिंह बावा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:18 PM, 13-Jul-2024
नतीजों के बाद विधायकों की कुल संख्या फिर हुई 68
हिमाचल प्रदेश में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नालागढ़ सीट से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराकर उपचुनाव जीत लिया है। उपचुनाव नतीजों के बाद अब विधानसभा में विधायकों की संख्या फिर 68 हो गई है। कांग्रेस के पास अब 40 विधायक हो गए हैं। भाजपा के विधायकों की संख्या 28 हो गई है।

01:14 PM, 13-Jul-2024
नालागढ़ से हरदीप बावा 8,990 मतों के अंतर से जीते
नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 8,990 मतों के अंतर से उपचुनाव जीत गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है।
प्रत्याशी का नाम मत
हरदीप सिंह बावा(कांग्रेस) 34,608
केएल ठाकुर(भाजपा) 25,618
हरप्रीत सैनी(निर्दलीय) 13,025

12:47 PM, 13-Jul-2024
जनता ने जनबल का साथ दिया और धनबल की पराजय हुई: सुक्खू
विधानसभा चुनाव में जीत की खुशी में कांग्रेस ने शिमला में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। सीएम सुक्खू ने कहा कि मुझे खुशी है कि हिमाचल की जनता ने जनबल का साथ दिया और धनबल की पराजय हुई। देहरा में 25 साल से कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पा रही थी। पार्टी ने सर्वे के आधार पर कमलेश ठाकुर को टिकट दिया और वहां हमारी जीत हुई है।

12:42 PM, 13-Jul-2024
कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
- फोटो : संवाद
हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 1571 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत पर हमीरपुर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान समर्थकों ने आशीष शर्मा को कंधों पर उठाया।
प्रत्याशी का नाम मत
डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा(कांग्रेस) 25,470
आशीष शर्मा(भाजपा) 27,041
12:20 PM, 13-Jul-2024
देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने उपचुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को 9399 मतों के अंतर से पराजित किया। इसी तरह हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की है। इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा भी जीत की ओर अग्रसर हैं।
12:02 PM, 13-Jul-2024
कमलेश ठाकुर को 9399 मतों के अंतर से जीतीं
अंतिम राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने 9399 मतों ये जीत हासिल की है।
प्रत्याशी का नाम मत
कलमेश ठाकुर(कांग्रेस) 32,737
होशियार सिंह(भाजपा) 23,338
विज्ञापन
विज्ञापन
12:00 PM, 13-Jul-2024
नालागढ़ से हरदीप बावा को 6870 मतों की लीड
नालागढ़ विधानसभा सीट पर आठ राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 6870 मतों से आगे चल रहे हैं।
प्रत्याशी का नाम मत
हरदीप सिंह बावा(कांग्रेस) 31298
केएल ठाकुर(भाजपा) 24428
हरप्रीत सैनी(निर्दलीय) 11614

11:58 AM, 13-Jul-2024
हमीरपुर सीट से आशीष को 1433 मतों की लीड
कुल नौ राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 1433 मतों की बढ़त हासिल की। अब करीब 700 पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।
प्रत्याशी का नाम मत
डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा(कांग्रेस) 25184
आशीष शर्मा(भाजपा) 26617

11:46 AM, 13-Jul-2024
कांग्रेस ने तीनों सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया: प्रतिभा
विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमने तीनों सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें जीत का पूरा भरोसा है। लोगों ने कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में वोट दिया है। भाजपा लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। नोटबंदी ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया। कांग्रेस अपने वादे पूरे करती है।

#WATCH | Shimla: On assembly by-poll results, Himachal Pradesh Congress President Pratibha Singh says, "We have performed well on all three seats and we are confident of winning them. People have voted in favour of the INDIA alliance. Congress is leading even on the two seats of… pic.twitter.com/2k9xmVsDEY
— ANI (@ANI) July 13, 2024
11:43 AM, 13-Jul-2024
नालागढ़ से हरदीप बावा को 4578 की लीड
नालागढ़ विधानसभा सीट पर सात राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 4578 मतों से आगे चल रहे हैं।
प्रत्याशी का नाम मत
हरदीप सिंह बावा(कांग्रेस) 26785
केएल ठाकुर(भाजपा) 22207
हरप्रीत सैनी(निर्दलीय) 8663

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन