फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 5 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:30 PM IST
खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 05-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.

विज्ञापन
Himachal Pradesh Breaking News Live Updates:  Latest Shimla News Today in Hindi 5 January 2025

लाइव अपडेट

11:24 PM, 05-Jan-2025

Shimla News: अंकिता प्रिंसेस, ध्रुव शर्मा ने जीता प्रिंस विंटर कार्निवल का खिताब

winter cornival shimla
प्रिंस और प्रिंसेस विंटर कार्निवल प्रतियोगिता के विजेता रविवार को चुने गए। इस अवसर पर नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। और पढ़ें
07:27 PM, 05-Jan-2025

Himachal Pradesh: शिमला में चलती बस में युवती से छेड़छाड़, आरोपी करता रहा पीछे; ट्रैफिक पुलिस से शिकायत; जानें

A girl was molested in a moving bus in Shimla Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बुजुर्ग पर युवती से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
06:59 PM, 05-Jan-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- पानी घोटाले में कांग्रेस नेता व ठेकेदारों को बचा रही सरकार

Press conference of Leader of Opposition Jairam Thakur in Mandi
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में मीडिया से बातचीत में कहा कि एक तरफ जलशक्ति विभाग के मंत्री उप मुख्यमंत्री चंद अधिकारियों पर कारवाई कर मामला दबाने में लगे हुए हैं वहीं, मुख्यमंत्री उन सरकारी संरक्षण प्राप्त ठेकेदारों और कांग्रेस नेताओं को बचाने में लगे हुए हैं। 
  और पढ़ें
06:49 PM, 05-Jan-2025

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- मंत्री-विधायकों के कमरों में ठहरे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट

Himachal News CM Sukhu said Children of the state are staying in the rooms of ministers and MLAs
रविवार को सीएम ने जारी बयान में कहा कि बुनियादी सुविधाओं, समुचित देखभाल और धन के अभाव के साये में पल रहे निराश्रित बच्चों के लिए सरकार बड़ा सहारा बनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को रात्रि ठहराव के दौरान उन कमरों में ठहराया जा रहा है, जिनमें मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी ठहरते हैं।  और पढ़ें
06:00 PM, 05-Jan-2025

Himachal Accident: खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, दो युवकों की मौके पर ही मौत; यहां पेश आया हादसा

Himachal Accident Pickup vehicle fell into a ditch Badwas Shillai two youths died on the spot
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक पिकअप नंबर एचपी-85-0197 दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।  और पढ़ें
05:38 PM, 05-Jan-2025

Himachal BJP: हिमाचल में भाजपा ने नौ जिला अध्यक्ष किए नियुक्त, ये रही लिस्ट; सात जिलों में कल होगा चुनाव

Himachal BJP appointed nine district presidents in Himachal Elections will be held in seven districts tomorrow
हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नौ जिलों में निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, अन्य 7 जिलों में सोमवार यानी 6 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:28 PM, 05-Jan-2025

Himachal: शिमला में नाबालिग नर्सिंग छात्रा के साथ रेप, पीड़िता हुई गर्भवती; शादी का झूठा झांसा देने का आरोप

Himachal News Shimla Nursing Student Rape Pregnant
शिमला में युवक ने नाबालिग नर्सिंग छात्रा के साथ रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई है। और पढ़ें
01:14 PM, 05-Jan-2025

Himachal: एचआरटीसी को खत्म करने की साजिश! बीते 8 सालों में HRTC के वोल्वो रूट रह गए करीब आधे; जानें डिटेल में

HRTC Volvo routes reduced to half in 8 years private ones increased two to three times
मनाली-दिल्ली, शिमला-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली सहित कई अन्य रूटों पर पहले के मुकाबले वोल्वो सेवाएं कम हो गई हैं। मनाली-दिल्ली रूट पर पहले जहां एचआरटीसी 7 वोल्वो चलाता था अब 4 ही वोल्वो का संचालन कर रहा है। बाहरी राज्यों के निजी वोल्वो ऑपरेटर नियमित तौर पर 25 से 30 वोल्वो चला रहे हैं, टूरिस्ट सीजन में इनकी संख्या 150 से 200 वोल्वो रोजाना पहुंच जाती हैं। 
  और पढ़ें
12:52 PM, 05-Jan-2025

Himachal Pradesh: निजी भूमि पर सफेदा, पॉपलर और बांस ही काट सकेंगे, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Himachal Only white eucalyptus poplar and bamboo can be cut on private land govt issued notification
हिमाचल प्रदेश सरकार ने निजी भूमि पर तीन पेड़ों को काटने की अनुमति दी है, उनमें सफेदा, पॉपलर और बांस शामिल हैं। और पढ़ें
12:33 PM, 05-Jan-2025

Himachal Water Scam: हिमाचल में पानी घोटाले की विजिलेंस करेगी जांच, SDM दफ्तर का रिकॉर्ड जब्त; जांच टीम गठित

Himachal Water Scam: पानी आपूर्ति के घोटाले की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जल शक्ति विभाग में हड़कंप मच गया था और विभाग के 10 अधिकारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। शनिवार को घोटाले के तथ्यों की जांच कर विजिलेंस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठियोग का दौरा किया और एसडीएम कार्यालय का पानी की सप्लाई से संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया। 
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed