{"_id":"677a8f9dfc7ffdb13f038e82","slug":"a-girl-was-molested-in-a-moving-bus-in-shimla-himachal-pradesh-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: शिमला में चलती बस में युवती से छेड़छाड़, आरोपी करता रहा पीछे; ट्रैफिक पुलिस से शिकायत; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: शिमला में चलती बस में युवती से छेड़छाड़, आरोपी करता रहा पीछे; ट्रैफिक पुलिस से शिकायत; जानें
Sun, 05 Jan 2025 07:27 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 05 Jan 2025 07:27 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बुजुर्ग पर युवती से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला की लोकल बस में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना पेश आई है। इस मामले में एक बुजुर्ग पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 4 जनवरी को रात 7:15 बजे के करीब वह टुटीकंडी से निजी बस में पुराना बस स्टैंड की ओर सफर कर रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे गलत तरीके से स्पर्श किया। इसके बाद युवती बस से उतर गई और पैदल ही आगे की ओर चलने लगी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान भी आरोपी उनका पीछा करता रहा। इसको देखते हुए उन्होंने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से मदद मांगी। इसके बाद आरोपी को पुलिस कर्मचारी ने रोका। मामले की सूचना बालूगंज पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन