फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News CM Sukhu said Children of the state are staying in the rooms of ministers and MLAs

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- मंत्री-विधायकों के कमरों में ठहरे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट

Sun, 05 Jan 2025 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 05 Jan 2025 06:49 PM IST
सार

रविवार को सीएम ने जारी बयान में कहा कि बुनियादी सुविधाओं, समुचित देखभाल और धन के अभाव के साये में पल रहे निराश्रित बच्चों के लिए सरकार बड़ा सहारा बनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को रात्रि ठहराव के दौरान उन कमरों में ठहराया जा रहा है, जिनमें मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी ठहरते हैं। 

विज्ञापन
Himachal News CM Sukhu said Children of the state are staying in the rooms of ministers and MLAs
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को रात्रि ठहराव के दौरान उन कमरों में ठहराया जा रहा है, जिनमें मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी ठहरते हैं। कहा कि कांगड़ा के लुथान में 93 करोड़ रुपये से बनने वाले मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर का शिलान्यास किया गया है, जहां 400 आश्रितों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


रविवार को सीएम ने जारी बयान में कहा कि बुनियादी सुविधाओं, समुचित देखभाल और धन के अभाव के साये में पल रहे निराश्रित बच्चों के लिए सरकार बड़ा सहारा बनी है। सरकार ने इन बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देकर अभिभावक के रूप में इन्हें अपनाया है। सीएम ने कहा कि हिमाचल पहला राज्य है, जिसने अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए कानून के अंतर्गत यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 101 करोड़ का मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष गठित किया गया है। सरकार ने इस योजना का विस्तार करते हुए परित्यक्त बच्चों को भी इस योजना में शामिल किया है।

विज्ञापन

14 जनवरी को गोवा से चंडीगढ़ पहुंचेंगे बच्चे
हाल ही में सीएम सुक्खू ने 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को 13 दिवसीय भ्रमण पर भेजा। इस दौरान वह चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा का भ्रमण करेंगे। सरकार ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए हैं, जिससे वह आनंदपूर्वक अपना समय बिता सकें और मधुर स्मृतियों के साथ लौटें। उनकी आरामदायक यात्रा के लिए हवाई यात्रा और शताब्दी ट्रेन की व्यवस्था की गई है। बच्चों के इस दल ने 2 से 4 जनवरी तक चंडीगढ़ शहर का भ्रमण किया, जहां उन्हें हिमाचल भवन में ठहराया गया। 5 को वह शताब्दी ट्रेन से दिल्ली पहुंचे और 8 जनवरी तक वहीं ठहरकर विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। 9 को हवाई जहाज से गोवा रवाना होंगे और 13 तक गोवा में एक थ्री स्टार होटल में ठहरेंगे। वहां के विभिन्न पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर 14 जनवरी को गोवा से हवाई जहाज के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed