Himachal Election 2022: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस विकास की दुश्मन, अदला-बदली ने हिमाचल को बर्बाद किया
{"_id":"636b1fdc1adc473f1454296e","slug":"himachal-election-2022-live-manifesto-in-vidhan-sabha-chunav-bjp-aap-congress-rally-update-voting-date","type":"live","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस विकास की दुश्मन, अदला-बदली ने हिमाचल को बर्बाद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Nov 2022 05:48 PM IST
खास बातें
Himachal Election 2022 Live Know HP Vidhan Sabha Chunav Update: हमीरपुर के सुजानपुर में चुनावी जनसभा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आपको बता दें कि पूरे राज्य में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव प्रचार में सभी पार्टियां कड़ी मेहनत से लगी हैं। पढ़ें पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
लाइव अपडेट
05:48 PM, 09-Nov-2022
जेपी नड्डा की नियुक्ति कैसे हुई
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को शिमला ग्रामीण के बनूटी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। खरगे ने कहा कि भाजपा का एक ही नारा है, कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? हिमाचल प्रदेश में पहले से ही कॉलेज, बिजली और सड़क जैसी कई सुविधाएं थीं। क्या वे सभी पिछले सात वर्षों में विकसित हुए? उन्होंने कहा, मुझे निष्पक्ष मतदान प्रणाली के साथ कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चुना गया है लेकिन कोई नहीं जानता कि जेपी नड्डा की नियुक्ति कैसे हुई। भाजपा हमेशा आरोप लगाती है कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है।
04:02 PM, 09-Nov-2022
राजकुमार कौंडल भाजपा से निष्कासित
झंडूता विस क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण भाजपा के पूर्व मंत्री रिखी राम कौंडल के बेटे राजकुमार कौंडल को भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। राजकुमार भाजपा से बगावत कर झंडूता विस क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
02:14 PM, 09-Nov-2022
हिमाचल में भाजपा सरकार की वापसी जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना में महिलाओं को हिस्सेदारी देने वाली भाजपा है। रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाने वाली भाजपा है। घर-घर शौचालय बनाने वाली भाजपा है। घर-घर बिजली देने वाली भाजपा है घर-घर जल देने वाली भाजपा है। कोरोना के मुश्किल समय में हर गरीब को मुफ्त अनाज देने वाली भाजपा है। कांग्रेस स्वभाव से विकास की दुश्मन है। वह लोगों को मुसीबत में जीने के लिए छोड़ देती है। लेकिन भाजपा हिमाचल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जा सकती है। इसलिए इस बार हिमाचल में भाजपा सरकार की वापसी जरूरी है। मैं हिमाचल में जहां भी गया हूं, मैंने यहां का मिजाज देखा है। मैंने हिमाचल की जनता का संकल्प देखा है। अब हिमाचल के लोगों को समझ आ गया है कि अदला-बदली ने हिमाचल को बर्बाद करके रख दिया है।
01:59 PM, 09-Nov-2022
झूठे वादे और झूठी गारंटी देती है कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास झूठे वादे और झूठी गारंटी का रहा है। कांग्रेस के राज में हमारे फौजियों के पास पर्याप्त बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं थी। कांग्रेस के राज में फौजियों के पास बर्फ में पहनने के लिए अच्छे जूते नहीं थे। अब बेटियों के लिए भी तीनों सेनाओं के द्वार खोल दिए गए हैं। हम सैन्य स्कूलों की संख्या भी बढ़ा रहे हैं और इसमें बेटियों को भी दाखिला मिल रहा है। हमारी सरकार, पुलिस फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बलों में भी बेटियों को बहुत प्रोत्साहन दे रही है।
01:56 PM, 09-Nov-2022
अब लोग पांच साल का फार्मूला समझ गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल के लोग कांग्रेस को भली भांति समझ चुके हैं, जान चुके हैं। कांग्रेस को लगता है कि हिमाचल हमेशा पांच साल इसके और पांच साल उसके के फार्मूले पर ही चलेगा। इसलिए कांग्रेस के नेता हिमाचल और यहां के लोगों की कोई परवाह नहीं करते। आज हिमाचल और पूरे देश के लोग भाजपा पर बहुत विश्वास करते हैं। भाजपा पर देश का ये भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है।
01:53 PM, 09-Nov-2022
दिनों-दिन बिगड़ रही कांग्रेस की हालत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही देश के कुछ राज्यों में उपचुनाव के परिणाम आए हैं। जहां कभी भाजपा को बहुत कमजोर माना जाता था वहां भी लोगों ने कमल का फूल खिला दिया है। लेकिन कांग्रेस जहां बहुत ताकतवर होती थी वहां पर कांग्रेस की स्थिति दिनों-दिन बिगड़ती ही जा रही है। जो क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाते थे, वहां से कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 09-Nov-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतने वर्षों के शासन में कांग्रेस ने जिस तरह हिमाचल के साथ विश्वासघात किया है। उसके सबसे बड़े भुक्तभोगी हिमाचल के ही लोग हैं। कांग्रेस ने हिमाचल को हर बुनियादी चीज के लिए तरसा दिया था। वहीं भाजपा ने हर घर को बुनियादी सुविधा से जोड़ने के लिए ईमानदारी से प्रयास किया है।
01:45 PM, 09-Nov-2022
दोबारा बनेगी जयराम सरकार
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के सुजानपुर में चुनावी जनसभा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं यहां के लोगों को जितना जानता हूं, मैं ये कह सकता हूं कि इस बार हिमाचल के लोग खुद चुनाव लड़ रहे हैं, खुद नेतृत्व कर रहे हैं और दोबारा जयराम ठाकुर की सरकार बनाने का फैसला यहां की जनता ने कर लिया है। उड़ीसा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और बिहार से कांग्रेस पूरी तरह गायब हो चुकी है। कांग्रेसी खुद को शहंशाह मानते हैं, इसलिए जनता उन्हें लगातार सजा दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को पांच साल तक हिमाचल प्रदेश की याद नहीं आई। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में भी नाकाम रही है।
01:38 PM, 09-Nov-2022
सुजानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमीरपुर के सुजानपुर में सार्वजनिक रैली के लिए पहुंच गए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 से पहले गरीब कच्चे मकान में रहता था, लकड़ी काटकर चूल्हा जलाता था। शौच के लिए खुले में जाता था, पानी के लिए तालाब में जाता था, बैंक में खाता नहीं था।
हिमाचल प्रदेश: PM मोदी हमीरपुर के सुजानपुर में सार्वजनिक रैली के लिए पहुंचे।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "2014 से पहले गरीब कच्चे मकान में रहता था, लकड़ी काटकर चूल्हा जलाता था, शौच के लिए खुले में जाता था, पानी के लिए तालाब में जाता था, बैंक में खाता नहीं था।" pic.twitter.com/rucpvL23GE
कुल्लू के ढालपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे राम सिंह पर निशाना साधा। सीएम जयराम ने कहा कि पार्टी ने उनको बहुत कुछ दिया है। टिकट न मिलने पर भी महेश्वर सिंह पूरे दमखम के साथ प्रचार करने में जुटे हैं। जयराम ने कहा कि अब प्रचार खत्म होने को है, भाजपा की लहर भी तेजी से बढ़ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने धारा 370 खत्म की इसलिए भाजपा को लेकर जनता का भाव है। भाजपा जो कहती है वो करती है। जयराम ने कहा कांग्रेस काफी परेशान है, क्यों न हो, कांग्रेस जहां चुनाव लड़ती है वहां हारती है। रिवाज बदलने से कांग्रेस चिंतित है। कांग्रेसी कहते हैं कि इस बार हमारी बारी है। लेकिन मोदी ने रिवाज खत्म कर दिया है। छोटे लोग जब इकट्ठे होते हैं तो बड़े-बड़े का दिमाग ठिकाने में आ जाता है। विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अभी राजनीति में नए-नए आए हैं। लेकिन बातें बड़ी-बड़ी करते हैं। मैं सराजी हूं, जहां बोलना वहां चलने को तैयार हूं। संकल्प पत्र में महिलाओं का खास ख्याल रखा गया है। किसान निधि 6000 रुपये की जगह 9000 रुपये दिए जाएंगे। चुनाव के बाद कांग्रेसी भी राहुल गांधी की तरह यात्रा पर चले जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।