{"_id":"6ae5ff9e85ee2812e40362c2","slug":"granite-cobblestones-will-be-laid-from-the-sports-complex-to-shilli-chowk-shimla-news-c-19-sml1002-813421-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खेल परिसर से शिल्ली चौक तक बिछेगा ग्रेनाइट कोबल स्टोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खेल परिसर से शिल्ली चौक तक बिछेगा ग्रेनाइट कोबल स्टोन
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत पहले भी बिछाए थे कोबल स्टोन, डक्ट निर्माण में उखाड़ गए थे
सेल्फी पॉइंट की होगी फ्लोरिंग, रेलिंग पर होगा रंग-रोगन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में मालरोड से तारों का जंजाल हटाने के लिए किए जा रहे डक्ट निर्माण का काम खेल परिसर तक पूरा हो चुका है। इसके बाद सड़क पर टारिंग कर दी है।
अब सड़क के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग ने ग्रेनाइट कोबल स्टोन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग ने 15 दिनों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की परियोजना के तहत पहले भी इस सड़क के दोनों ओर दो से ढाई फीट चौड़ाई में कोबल स्टोन बिछाए थे। डक्ट निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग ने इन्हें उखाड़ दिया था। अब डक्ट निर्माण, उसमें केबल और पानी की लाइनें बिछाने का काम पूरा होने के बाद सड़क पर टारिंग कर दी है। इसके साथ ही विभाग ने खेल परिसर से शिल्ली चौक तक दोनों ओर दोबारा ग्रेनाइट कोबल स्टोन बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
विभाग का लक्ष्य है कि अगले 15 दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे सड़क की सुंदरता बढ़ेगी। वहीं डक्ट निर्माण के बाद बनाए गए सेल्फी पॉइंट की फ्लोरिंग और उसकी रेलिंग पर रंग-रोगन का काम भी एक महीने के भीतर पूरा करने की तैयारी है। इससे छोटा शिमला से खेल परिसर तक डक्ट निर्माण के बाद मालरोड का यह हिस्सा भी नए रूप में नजर आएगा। इससे इस मार्ग पर रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि सड़क के दोनों ओर कोबल स्टोन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इसे अगले 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। सेल्फी पॉइंट का शेष काम भी जल्द पूरा होगा। इसके साथ ही अगले चरण के कार्य की तैयारी की जा रही है।
खेल परिसर से आगे बनेगा अब डक्ट
राजधानी में खेल परिसर से शेरे पंजाब तक डक्ट निर्माण का अगला चरण भी लोक निर्माण विभाग जल्द शुरू करेगा। इसके लिए अस्थायी पेयजल लाइनें बिछा दी हैं। पिछले चरण का काम पूरा होते ही अगले चरण का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि सर्दियों और बर्फबारी के मौसम में निर्माण कार्य जारी रहने से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों, स्थानीय लोगों और कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।