Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After a dispute with his brother, a farmer died by hanging himself.

Etah News: भाई से विवाद के बाद किसान ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 01 Nov 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his brother, a farmer died by hanging himself.
मृतक किसान धर्मवीर का फाइल फोटो।
जैथरा। गांव गांगूपुरा में शनिवार को भाई से विवाद के बाद एक किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। उनका शव घर से करीब 500 मीटर दूर पाखड़ के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मकान बनवाने के लिए छोटे भाई अजयवीर से उनका 15 दिन से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

गांव गांगूपुरा निवासी धर्मवीर सिंह (45) अपना मकान बनवा रहे थे। इसी बात के कारण छोटे भाई से विवाद चल रहा था। परिजन के मुताबिक, शनिवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान मारपीट होने की बात भी सामने आई है। इसके बाद धर्मवीर घर से निकल गए। कुछ देर बाद उनका शव घर से करीब 500 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। धर्मवीर के बेटे दीपक की 31 जनवरी को शादी होनी है। वह बाहर रहकर नौकरी करता है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


-
प्रथम दृष्टया मामला खुदखुशी का लग रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। - राजेश सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed